<
Categories: हेल्थ

महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर किस उम्र में अधिक होता है? 30, 40 या फिर 55 से ऊपर, डॉक्टर से जानें बचाव के उपाय

Cervical Cancer: जनवरी का महीना सर्वाइकल कैंसर जागरूकता माह (Cervical Cancer Awareness Month) के रूप में मनाया जाता है. इसका उद्देश्य सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम, स्क्रीनिंग और उपचार पर ध्यान केंद्रित करना है. ये कैंसर दुनियाभर की महिलाओं में होने वाला चौथा सबसे कॉमन कैंसर है. डॉ. मीरा पाठक से जानिए यह कैंसर किस उम्र की महिलाओं में अधिक होने का खतरा रहता है.

Cervical Cancer: जनवरी का महीना सर्वाइकल कैंसर जागरूकता माह (Cervical Cancer Awareness Month) के रूप में मनाया जाता है. इसका उद्देश्य सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम, स्क्रीनिंग और उपचार पर ध्यान केंद्रित करना है. महिलाओं के गर्भाशय ग्रीवा में होने वाली सर्वाइकल कैंसर बेहद जानलेवा बीमारी है. हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं कि, सर्वाइकल कैंसर महिलाओं के रि-प्रोडक्शन ऑर्गन में होने वाला जानलेवा कैंसर है. यह कैंसर महिलाओं के शरीर में इतने धीरे से पनपता है. इस कैंसर के सेल्स यूट्रस और वेजाइना को जोड़ने वाले हिस्से सर्विक्स में होता है. ये कैंसर दुनियाभर की महिलाओं में होने वाला चौथा सबसे कॉमन कैंसर है. हालांकि, इसे समय रहते पहचानकर और करके आसानी से रोका जा सकता है.

नोएडा की सीनियर मेडिकल ऑफिसर और गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. मीरा पाठक कहती हैं कि, गर्भाशय के निचले हिस्से में विकसित होने वाला सर्वाइकल कैंसर, हाई रिश्क वाले ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) संक्रमणों के माध्यम से होता है. इसे टीकाकरण के जरिए रोकने और स्क्रीनिंग से प्रारंभिक अवस्था में ही कैंसर का पता लगाया जा सकता है. संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के अनुसार, HPV वैक्सीन न लेने से हर 2 मिनट में एक महिला की मौत हो रही है. इससे बचने के लिए सबसे जरूरी है यह जानना कि कौन सी उम्र में इस कैंसर का रिस्क सबसे ज्यादा होता है ताकि सही टेस्ट और उपचार से इसे रोका जा सके.

किस उम्र की महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर का खतरा अधिक

एक्सपर्ट के मुताबिक, सर्वाइकल कैंसर आमतौर पर 35 से 55 साल की उम्र की महिलाओं में ज्यादा देखा जाता है. हालांकि, 40 से 50 साल के बीच की महिलाएं इसका सबसे ज्यादा शिकार होती हैं. अगर इस उम्र में किसी महिला को संबंध के बाद ब्लीडिंग (पोस्ट कॉइटल ब्लीडिंग) या संबंध के दौरान दर्द (पोस्ट कॉइटल पेन) जैसी शिकायत होती है, तो यह सर्वाइकल कैंसर के सबसे कॉमन लक्षण माने जाते हैं.

सर्वाइकल कैंसर को रोकने के उपाय

डॉ. पाठक कहती हैं कि सर्वाइकल कैंसर को आसानी से रोका जा सकता है. इसके लिए समय रहते स्क्रीनिंग और वैक्सीनेशन जरूरी है. इसके दो मुख्य तरीके हैं-

पहला उपाय- पैप स्मीयर टेस्ट हर उस महिला को करना चाहिए जो सेक्सुअली एक्टिव हो चुकी है. इस टेस्ट में सैंपल माउथ ऑफ सर्विक्स से लिया जाता है. यह टेस्ट हर तीन साल में किया जाना चाहिए. यदि 65 साल तक लगातार पैप स्मीयर नॉर्मल आता रहे, तो उसके बाद यह टेस्ट बंद किया जा सकता है.

दूसरा उपाय- एचपीवी डीएनए टेस्टिंग जो यह पता लगाने में मदद करता है कि महिला को ह्यूमन पेपिलोमा वायरस (एचपीवी) का इन्फेक्शन तो नहीं है. एचपीवी वायरस ही सर्वाइकल कैंसर का सबसे बड़ा कारण माना जाता है. इस टेस्ट को भी माउथ ऑफ सर्विक्स से सैंपल लेकर किया जाता है. अगर 30 साल की उम्र से यह टेस्ट शुरू किया जाए तो हर पांच साल पर दोबारा टेस्ट कर सकते हैं. इस टेस्ट के साथ पैप स्मीयर भी कराई जा सकती है.

इसके अलावा, एचपीवी वैक्सीन भी सर्वाइकल कैंसर से बचाव में बहुत मददगार है. वैक्सीन को यौन गतिविधि शुरू होने से पहले लगवाना सबसे सुरक्षित माना जाता है. डॉ. पाठक कहती हैं कि शुरुआत में हल्की ब्लीडिंग या दर्द को हल्के में न लें. समय पर जांच और टेस्ट कराना ही इस कैंसर को रोकने का सबसे बड़ा हथियार है.

Lalit Kumar

9 साल से ज्यादा के लंबे करियर में ललित कुमार ने दैनिक जागरण, दैनिक भाष्कर, हिन्दुस्तान और नेटवर्क 18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, समाज, कला व संस्कृति के अलावा जटिल स्वास्थ्य विषयों और जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं का विश्लेषण उनकी विशेषता है। खबरों का डीप एनालिसिस उनकी पहचान है। हर खबर को आसान भाषा में पाठक तक पहुंचाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। वर्तमान में वे देश के सबसे बड़े मीडिया संस्थानों में एक इंडिया न्यूज (डिजिटल) में लाइफस्टाइल, हेल्थ, धर्म और एस्ट्रो टीम का हिस्सा हैं।

Share
Published by
Lalit Kumar

Recent Posts

Delhi Weather Today : दिल्ली-NCR के 4 करोड़ लोगों पर आसमान से बरसेगी ‘आफत’, हवाएं बढ़ाएंगी ‘खौफ’

Delhi Weather Today 13 April 2026 : दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं के चलते लोगों की…

Last Updated: April 13, 2026 05:33:55 IST

CBSE Result 2026 Date: सीबीएसई बोर्ड 10वीं रिजल्ट कब आएगा? छात्रों में बढ़ा इंतज़ार, देखें यहां लेटेस्ट अपडेट्स

CBSE Board 10th Result 2026 Date: सीबीएसई बोर्ड 10वीं रिजल्ट जल्द जारी किया जा सकता…

Last Updated: April 13, 2026 05:26:01 IST

Today Weather News 13 April 2026: देशभर में बदला मौसम, कहां पड़ेगी गर्मी-चलेगी लू और कहां होगी तूफानी बारिश; कर लें नोट

Today Weather News 13 April 2026: किसानों के लिए टेंशन की बात यह है कि…

Last Updated: April 13, 2026 05:08:43 IST

Yamuna Expressway Accident: यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा एक्सीडेंट! नोएडा से बिहार जा रही बस पलटी; 20 लोग घायल

Double Decker Bus Accident: यमुना एक्सप्रेसवे पर तेज रफ़्तार के ख़तरे देखने को मिले, जहां…

Last Updated: April 12, 2026 23:21:07 IST

हुलिए पर मत जाना, दिमाग हिला देगा ये ‘देसी मास्टर’, साधारण सा दिखने वाला भाई चला रहा है डिजिटल पाठशाला, देखें वीडियो!

सोशल मीडिया पर 'प्रैक्टिकल नॉलेज लाइव' नाम का कंटेंट इन दिनों चर्चा का विषय बना…

Last Updated: April 12, 2026 23:20:45 IST

Tim David का अजीब रवैया! गेंद उठाकर रख ली, अंपायर बार-बार मांगता रहा… आखिर क्या है पूरा मामला?

MI vs RCB: बीच मैदान पर टिम डेविड की अंपायर से तीखी बहस! गेंद बदलने…

Last Updated: April 12, 2026 23:07:54 IST