<
Categories: Education

ICSI CSEET January Result 2026: सीएसईईटी जनवरी 2026 रिजल्ट जारी, जानें कहां और कैसे चेक करें परिणाम

ICSI CSEET Result Declared:: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने CSEET जनवरी 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है. अब उम्मीदवार सीधे अपने परिणाम जान सकते हैं. जानिए कहां और कैसे देख सकते हैं सीधे परिणाम.

ICSI CSEET Result 2026: आईसीएसई सीएसईईटी परीक्षा 10 जनवरी 2026 को रिमोट प्रॉक्टर्ड मोड में हुई थी. जबकि तकनीकी समस्याओं का सामना करने वाले छात्रों के लिए 12 जनवरी को परीक्षा दोबारा ली गई थी. अब कंपनी सेक्रेटरी एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट (CSEET) में शामिल हुए उम्मीदवार अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं. ICSI ने स्पष्ट किया है कि परिणाम केवल डिजिटल प्रारूप में उपलब्ध होंगे और अंक के लिए कोई प्रिंट जारी नहीं की जाएगी.

परिणाम हुआ जारी

ICSI वेबसाइट पर CSEET का रिजल्ट अपलोड कर दिया गया है. उम्मीदवारों अब सीधे वेबसाइट पर जाकर परिणाम देख सकते हैं. 

कैसे चेक करें रिजल्ट?

उम्मीदवार अपने परिणाम देखने और डाउनलोड करने के लिए इन चरणों का पालन कर सकते हैं…

  • होम पेज पर Examination टैब में Result of CSEET January 2026 Session लिंक पर क्लिक करें. 

    https://icsi.edu/

  • अब आपके सामने एक नया लॉगिन पेज खुलेगा.
  • अपना यूनिक रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें.
  • कैप्चा कोड भरें और लॉगिन बटन पर क्लिक करें.
  • आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर ओपन होगा. इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट जरूर लें.

क्या है पासिंग मार्क्स?

सीएसईईटी परीक्षा को पास करने के लिए उम्मीदवारों को संस्थान की ओर से निर्धारित न्यूनतम योग्यता अंकों को प्राप्त करना अनिवार्य है. प्रत्येक पेपर में आपको 40 फीसदी अंक पाना जरूरी हैं. साथ ही अगर कुल मिलाकर आपके 50 फीसदी मार्क्स होने चाहिए, तभी आप पास की कैटेगरी में गिने जाएंगे. 

इन बातों का रखना चाहिए ध्यान

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे स्कोरकार्ड पर दी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक सत्यापित करें और रिकॉर्ड तथा भविष्य में प्रवेश संबंधी आवश्यकताओं के लिए इसकी एक प्रति सुरक्षित रखें. आगे की जानकारी या स्पष्टीकरण के लिए, उन्हें नियमित रूप से ICSI की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहना चाहिए.

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Share
Published by
Kamesh Dwivedi

Recent Posts

जर्मनी में रोबोट की शर्मनाक हरकत! 16 साल की लड़की के साथ छेड़छाड़, हैरान कर देगा मामला

Robot Allegedly Touches Teen Girl: जर्मनी के कोलोन शहर में एक रोबोट ने एक 16…

Last Updated: October 14, 2026 13:12:16 IST

अवैध बूचड़खानों के खिलाफ सूरत में निकला ‘अहिंसा मार्च’

सूरत (गुजरात) [भारत], 14 अक्टूबर: गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को सूरत में अवैध…

Last Updated: October 14, 2026 13:07:22 IST

IND vs NZ: टीम इंडिया के सिलेक्शन में फंसा बड़ा पेंच! इन 3 खिलाड़ियों ने बढ़ाई BCCI की टेंशन, टीम के ऐलान में देरी

IND VS NZ: रिपोर्ट में कहा गया है कि जब प्रसिद्ध कृष्णा रिहैब के लिए…

Last Updated: October 14, 2026 12:46:18 IST

Jharkhand Crime: ठीक होने के लिए कराई पूजा, फिर कुल्हाड़ी से काट डालीं दो बहनें; 15 KM पैदल चलकर थाने पहुंचा भाई

Jharkhand Crime: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां…

Last Updated: October 14, 2026 12:31:41 IST

Bigg Boss 20 में हाथापाई! गुल्लू और नकुल का जोरदार झगड़ा, कौन होगा शो से बाहर? एल्विश ने सुनाई खरीखोटी

Bigg Boss 20: हाल ही में बिग बॉस 20 में गुल्लू और नकुल धुल के…

Last Updated: October 14, 2026 12:27:13 IST

IND vs WI 4th T20I Weather Report: हैदराबाद में बारिश का कितना खतरा, ओस बनेगी गेम चेंजर?

IND vs WI 4th T20I Weather Report: हैदराबाद में भारत-वेस्टइंडीज मैच के दौरान कैसा रहेगा…

Last Updated: October 14, 2026 12:15:00 IST