Live
Search
Home > हेल्थ > Childbirth impact on Women: क्या बच्चे होने से कम हो जाती है मां की उम्र? किस पर पड़ता है ज्यादा असर? रिसर्च में हुआ खुलासा

Childbirth impact on Women: क्या बच्चे होने से कम हो जाती है मां की उम्र? किस पर पड़ता है ज्यादा असर? रिसर्च में हुआ खुलासा

क्या आपने कभी सुना है कि बार-बार गर्भ धारण करने से एक महिला की उम्र कम हो जाती हैं? दरअसल कुछ सालों पहले एक रिसर्च में इस बात का खुलासा किया गया था. आइए जानते हैं...

Written By: Deepika Pandey
Last Updated: February 18, 2026 13:10:44 IST

Mobile Ads 1x1

Childbirth Affects Women’s Age: आपको ये पढ़कर हैरानी होगी कि बच्चे को जन्म देने से मां की उम्र पर इसका असर पड़ता है और उनकी उम्र कम हो जाती है? यकीनन आप इस बात से हैरान हो रहे होंगे लेकिन ये सच है, जिसके बारे में बहुत से लोग नहीं जानते. कुछ समय पहले सामने आई एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि कई बार एक-एक बच्चे को जन्म देने से महिलाओं की उम्र लगभग छह महीने तक कम हो सकती है. इसका असर उन महिलाओं पर ज्यादा पड़ता है, जिनकी जिंदगी कठिनाइयों से भरी है. 

शारीरिक-मानसिक रूप से कमजोर हो जाती हैं महिलाएं

एक बच्चे को गर्भ में लेने से उन्हें जन्म देने तक महिलाओं को शारीरिक और मानसिक कई सारी चुनौतियों से गुजरना पड़ता है. हमेशा से प्रेगनेंसी और इससे जुड़े बदलावों को खुशियों से जोड़ा जाता है. हालांकि महिलाएं प्रेग्नेंसी के बाद शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से कमजोर हो जाती हैं. अगर सही ढंग से उनकी रिकवरी न हो, तो महिलाओं में ऑटोइम्यून और मेटाबॉलिक डिजीज का खतरा बढ़ जाता है. हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई, जिसमें खुलासा हुआ कि बच्चों को जन्म देने का असर महिलाओं की उम्र पर पड़ता है.

रिसर्च में हुआ ये खुलासा

दरअसल मानव विकास पर काम करने वाले कुछ रिसर्चर्स ने साल 1866 से 1868 के बीच ग्रेट फिनलैंड में आए अकाल के दौरान वहां की 4684 महिलाओं पर अध्ययन किया. इन महिलाओं की उम्र 20 से 22 वर्ष थी. इसके बारे में नीदरलैंड्स की यूनिवर्सिटी ऑफ ग्रोनिंगन के रिसर्चर डॉक्टर युआंग ने बताया था कि वो अकाल यूरोप के इतिहास के सबसे डरावने अकालों में से एक था. इस अध्ययन को करने वाली टीम में डॉ. यांग के साथ ही प्रोफेसर हन्ना डगडेल, प्रोफेसर विर्पी लूमा और डॉक्टर एरिक पोस्टमा की टीम थी. उन्होंने पाया कि अकाल के उस समय में हर बच्चे के जन्म पर उनकी मांओं की अनुमानित उम्र लगभग 6 महीने तक कम होती गई.

गर्भावस्था से इम्यून सिस्टम में बदलाव

जानकारी के अनुसार, जिन महिलाओं ने कई बार गर्भ धारण किया, वे अपनी असली उम्र से 1 से 2 साल बड़ी नजर आईं. इससे साफ हुआ कि गर्भावस्था के कारण शरीर अंदर से जल्दी बूढ़ा हो जाता है. गर्भावस्था के दौरान इम्यून सिस्टम में काफी बदलाव होते हैं. इसके कारण बार-बार गर्भावस्था धारण करने से शरीर पर दबाव पड़ता है और महिलाएं समय से पहले बूढ़ी दिखने लगती हैं.

MORE NEWS

Home > हेल्थ > Childbirth impact on Women: क्या बच्चे होने से कम हो जाती है मां की उम्र? किस पर पड़ता है ज्यादा असर? रिसर्च में हुआ खुलासा

Written By: Deepika Pandey
Last Updated: February 18, 2026 13:10:44 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS