ADVERTISEMENT
होम / हेल्थ / नसों में जमे कोलेस्ट्रॉल को जड़ से खत्म करदेगा ये चमत्कारी पेड़, बाहर हो जाएगी सारी गंदगी, जानें कैसे करें सेवन?

नसों में जमे कोलेस्ट्रॉल को जड़ से खत्म करदेगा ये चमत्कारी पेड़, बाहर हो जाएगी सारी गंदगी, जानें कैसे करें सेवन?

BY: Preeti Pandey • LAST UPDATED : September 27, 2024, 9:34 am IST
ADVERTISEMENT

संबंधित खबरें

नसों में जमे कोलेस्ट्रॉल को जड़ से खत्म करदेगा ये चमत्कारी पेड़, बाहर हो जाएगी सारी गंदगी, जानें कैसे करें सेवन?

Cholesterol Remedies: अर्जुन के पेड़ की छाल भी काफी कारगर साबित होती है।

India News (इंडिया न्यूज़), Cholesterol Remedies: कोलेस्ट्रॉल आज के समय में एक बड़ी समस्या बन गई है। इसके कारण लोग कम उम्र में ही हृदय रोग, हार्ट अटैक और स्ट्रोक के कारण मर रहे हैं। इसके पीछे की वजह गलत खान-पान और आलसी जीवनशैली है। इसके कारण नसों में खराब कोलेस्ट्रॉल यानी गंदा फैट भर जाता है। यह नसों के अंदरूनी हिस्सों से चिपक जाता है और नसों में ब्लॉकेज पैदा करता है। इससे ब्लड सर्कुलेशन कम हो जाता है। ब्लॉकेज की वजह से हार्ट अटैक और स्ट्रोक होता है। इसे साइलेंट किलर कहना गलत नहीं होगा।

क्योंकि ज्यादातर लोगों को हाई कोलेस्ट्रॉल का पता तब चलता है जब उन्हें अटैक आता है या यह जानलेवा हो जाता है।हालांकि, खराब कोलेस्ट्रॉल को दवाओं, सही दिनचर्या, खान-पान और घरेलू नुस्खों की मदद से नियंत्रित किया जा सकता है। इसमें अर्जुन के पेड़ की छाल भी काफी कारगर साबित होती है। यह खराब कोलेस्ट्रॉल के लिए रामबाण औषधि है। आइए जानते हैं इसे कैसे खाएं और इसके फायदे।

Diabetes में इस काले रंग का फल है बेहद चमत्कारी, इसके सेवन से फायदे सुन रह जाएंगे दंग

कोलेस्ट्रॉल रामबाण इलाज

अर्जुन के पेड़ की छाल खराब कोलेस्ट्रॉल के लिए रामबाण औषधि का काम करती है। इसका कारण यह है कि अर्जुन की छाल में फाइटोकेमिकल्स, फ्लेवोनोइड्स, ग्लाइकोसाइड्स, फेनोलिक एसिड, ट्राइटरपेनोइड्स और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। यह कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद करता है। साथ ही अर्जुन की छाल अच्छे कोलेस्ट्रॉल को भी बढ़ाती है। अर्जुन की छाल आयुर्वेद में शामिल खास जड़ी-बूटियों में से एक है। यह हृदय की मांसपेशियों को मजबूत बनाने और कोरोनरी ध्वनियों के चालन में सुधार करने में मदद करती है। इसके अलावा यह रक्तचाप को नियंत्रित करने में भी मदद करती है।

कैसे करें सेवन? 

अर्जुन की छाल का सेवन करने के लिए सबसे पहले इसे दूध में डाल दें। इसके बाद दूध को तब तक उबालें जब तक यह अच्छे से गाढ़ा न हो जाए। इसके बाद दूध को छान लें और गुनगुना होने पर इसे पी लें। इसे नियमित रूप से डाइट में शामिल करने से बैड कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित रहता है। इसके अलावा अर्जुन की छाल का सेवन चूर्ण के रूप में भी किया जा सकता है। इसके चूर्ण को शहद के साथ पीसकर निगलने से कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित रहता है। दिल स्वस्थ रहता है।

शरीर में खून की कमी है तो अपनी डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें, ब्लड बैंक से कम नहीं जमकर करें इनका सेवन!

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है। पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इंडिया न्यूज इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।

Tags:

bad cholesterolHow To Control Cholesterolindia news healthindianewslatest india newsnews indiatoday india newsइंडिया न्यूज

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT