होम / Combination Skin: अपनी कॉम्बिनेशन स्किन का इस तरह रखें ध्यान, फेस रहेगा ग्लोइंग

Combination Skin: अपनी कॉम्बिनेशन स्किन का इस तरह रखें ध्यान, फेस रहेगा ग्लोइंग

Divya Gautam • LAST UPDATED : August 23, 2023, 4:05 am IST

India News (इंडिया न्यूज़), Combination Skin: क्या आप स्किन केयर रूटीन फॉलो करती हैं? इसमें सबसे जरूरी होता है स्किन को क्लीन रखना आपको अपनी स्किन पर कुछ भी लगाने से पहले स्किन टाइप जानना बेहद जरूरी होता है। हर स्किन का ख्याल अलग तरीके से रखा जाता है। क्या आपको भी स्किन कहीं ड्राई तो कहीं ऑयली रहती है। इस त्वचा को कॉम्बिनेशन स्किन कहा जाता है। चलिए जानते इसे साफ रखने का तरीका-

खीरे का करें उपयोग

त्वचा पर खीरे का उपयोग किया जाता है। स्किन को साफ और क्लियर रखने के लिए खीरे का इस्तेमाल कर सकती हैं।

क्या करें?

1.सबसे पहले एक खीरा को मिक्सी में पीस लें। आप चाहें तो कद्दूकस भी कर सकती हैं।

2.अब एक छलनी की मदद से खीरे के रस को छान लें।

3.अपने चेहरे को साफ पानी से धो लें।

4.अब कॉटन लें और इसे रस में भिगोकर अपने चेहरे पर लगा लें।

5.करीब 5-10 मिनट के बाद फेस को गुनगुने पानी से साफ कर लें।

त्वचा पर खीरे का रस लगाने से क्या होता है?

1.खीरे में पानी होता है, इसलिए इसके इस्तेमाल से त्वचा हाइड्रेट रहती है। आप अपनी स्किन को ड्राई होने से बचाने के लिए खीरे का उपयोग करना चाहिए।

2.कई बार त्वचा पर रैशेज हो जाते हैं। यह सन बर्न, किसी कीड़े के कटने आदि से हो जाता है। ऐसे में त्वचा पर जलन होने लगती है। अगर आपको भी स्किन में इरिटेशन महसूस हो तो खीरे का रस लगाने से यह कम हो जाएगा।

3.क्या आपके भी आंखों के नीचे सूजन हो जाती है? आप इसके लिए क्या करती हैं? अगर आप इस परेशानी को नेचुरल तरीके से कम करना चाहती हैं तो खीरे का रस लगाएं।

दही का करें उपयोग

1.2 चम्मच दही

2.2 चम्मच टमाटर का रस

क्या करें?

1.सबसे पहले टमाटर का रस निकाल लें।

2.अब एक छोटे से बाउल में 2 चम्मच टमाटर का रस डालें।

3.अब इसमें 2 चम्मच दही मिलाएं।

4.इसे मिक्स करके अपने चेहरे पर लगा लें।

कॉम्बिनेशन स्किन के लिए स्किन केयर

1.आपको अपनी स्किन को रोजाना क्लींज करना चाहिए। ऐसा क्लींजर का उपयोग करें जो आपके ऑयली टी जोन को मैटीफाय करें। साथ ही आपके गाल और अंडर आई एरिया को ज्यादा ड्राई भी न करें।

2.अगर आपकी स्किन टाइप कॉम्बिनेशन है तो आपको स्क्रब भी जरूर करना चाहिए। स्क्रबिंग के लिए आप ओट्स और शहद का उपयोग कर सकती हैं।

3.स्किन को हाइड्रेट रखना भी जरूरी होता है। आप इसके लिए बाजार में मिलने वाली अच्छे मॉइश्चराइजर क्रीम का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके अलावा घरेलू चीजों की मदद से भी त्वचा को हाइड्रेट कर सकती हैं।

ये भी पढ़ें- Chandrayaan-3: जानें चंद्रमा के कितने समीप हैं हम! लैंडर इमेजर कैमरा 4 ने भेजी सतह की नई तस्वीरें 

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT