India News (इंडिया न्यूज़), Benefits of Watermelon, नई दिल्ली: गर्मियों का सीजन शुरू हो गया है। इस सीजन में शरीर को बहुत ज्यादा पानी चाहिए होता है। समय पर पानी नहीं पीने से बच्चे से से लेकर बुजुर्गे भी गर्मी में बीमार पड़ सकते हैं। इस मौसम में डाइट में उन फलों को शामिल करना बेहद जरूरी है, जो शरीर को मौसमी बीमारियों से बचाते हैं। इनमें तरबूज भी शामिल है। इसलिए आज हम आपको तरबूज़ के लाभ बताने वाले हैं।
तरबूज पोषक तत्वों से भरा होता है। इसमें विटामिन-ए, सी व बी, फाइबर, पोटैशियम और आयरन पाया जाता है। तरबूज में 90 प्रतिशत से पानी होता है। यही कारण है कि गर्मियों के मौसम में तरबूज खाने से शरीर हाइड्रेट रहता है। आप बच्चों को तरबूज का जरूर खिलाये इससे उनके शरीर में पानी की कमी नहीं होंगी और वह स्वस्थ रहेंगे।
तरबूज बच्चों के लिए बेहद फायदेमंद हैं। इसमें विटामिन बी कॉम्प्लेक्स पाया जाता है, जिसकी वजह से यह इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाने में मदद करता है। तरबूज का सेवन करने से रेड ब्लड सेल्स का निर्माण, नर्वस सिस्टम (तंत्रिका तंत्र) का विकास और मेटाबॉलिज्म बूस्ट करने में मदद मिलती है। इतना ही नहीं जिन बच्चों का पेट खराब रहता है, उन्हें तरबूज के सेवन की सलाह दी जाती है।
Also Read: Beauty Tips: सोने से पहले करें यह काम चेहरे पर आएंगी चमक, जानें क्या है तरीकें