होम / Vastu Tips: घर पर सुख-समृद्धि के लिए सजाएं ये 5 मूर्तियां, मिलेगा ढेरों लाभ

Vastu Tips: घर पर सुख-समृद्धि के लिए सजाएं ये 5 मूर्तियां, मिलेगा ढेरों लाभ

Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : November 3, 2022, 11:04 pm IST

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति की तरक्की से लेकर उसके स्वास्थ्य, रिश्ते तक पर सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा का असर काफी गहरा होता है। इसी वजह से घर में ऐसी चीजों को रखा जाता है जिससे कि पॉजिटिव एनर्जी ज्यादा पैदा हो सके। बता दें कि वास्तु शास्त्र में ऐसी ही कुछ ऐसी ही मूर्तियों के बारें में बताया गया है। सजावट के रूप में इस्तेमाल होने वाली ये मूर्तियां व्यक्ति की किस्मत को चमका सकती हैं। यहां जानिए वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में इन मूर्तियों के रखने से मिलेगा ढेरों लाभ।

सुख-समृद्धि के लिए घर लाएं ये मूर्ति

कछुआ

उन्नति और धन समृद्धि के लिए घर में कछुआ की मूर्ति रखनी चाहिए। ऐसा करने से उस घर में रहने वाले व्यक्ति की आयु भी बढ़ जाती है। घर की पूर्व और उत्तर दिशा में कछुआ रखना सबसे अच्छा है।

घोड़े की मूर्ति

घोड़े की मूर्ति घर में रखने से सफलता और ताकत मिलती है। घर की उत्तर दिशा में घोड़े की मूर्ति लगाने से हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है। नौकरी- बिजनेस में भी अपार सफलता प्राप्त होगी। इसके साथ ही घर-परिवार में खुशियां बनी रहती है।

गाय बछड़े की मूर्ति

गाय की मूर्ति ऐसी लानी चाहिए जिसमें बछड़ा भी बना हुआ है। पीतल से बनी ऐसी मूर्ति घर में रखने से मानसिक शांति आती है। इसके साथ ही बच्चों का पढ़ाई में मन लगता है।

हाथी की मूर्ति

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में ठोस चांदी या फिर पीतल की मूर्ति रखना शुभ माना जाता है। क्योंकि हाथी को ऐश्वर्य का प्रतीक माना जाता है। इसे घर में रखने से सकारात्मक ऊर्जा अधिक उत्पन्न होती है। इसके साथ ही धन लाभ के नए मार्ग खुलते है। वहीं बेडरूम में हाथी की मूर्ति रखने से वैवाहिक जीवन में खुशियां ही खुशियां आती है।

हंस की मूर्ति

हंस के जोड़े को घर में रखने से सुख-समृद्धि आती है। इसलिए घर की दक्षिण पश्चिम दिशा में रखना चाहिए। ऐसा करने से परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम, सद्भावना में बढ़ोतरी होती है।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT