होम / Diabetes care tips: अगर आपको भी है डायबिटीज तो इन बातों का रखें विशेष ध्यान, नही बढ़ेगा शुगर लेवल!

Diabetes care tips: अगर आपको भी है डायबिटीज तो इन बातों का रखें विशेष ध्यान, नही बढ़ेगा शुगर लेवल!

Himanshu Pandey • LAST UPDATED : October 4, 2023, 2:16 am IST

India News (इंडिया न्यूज़), Diabetes care tips: डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों को परहेज की विशेष जरूरत होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर ऐसा नहीं करते तो उनके शरीर में शुगर लेवल बढ़ सकता है, जिससे काफी परेशानी हो सकती है। ऐसे में डायबिटीज के मरीजों को कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। तो आइए जानते हैं कि किन टिप्स को फॉलो करने से इस बीमारी से बढ़ने वाले खतरे को कम किया जा सकता है। डॉक्टरों के अनुसार, डायबिटीज के मरीजों को खानपान और लाइफस्टाइल का विशेष खास ध्यान रखना होता है। डॉक्टर कहते  हैं कि इन मरीजों को चीनी, मिठाई, और प्रोसेस्ड फूड्स का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही मांस, मछली, और दूध का सेवन भी सीमित मात्रा में करना चाहिए। इसके अलावा नियमित व्यायाम करना यानी टहलना या हल्की एक्सरसाइज भी इसमें कर सकते हैं।

डॉ. दीपक कुमार सुमन ने क्या कहा?

सफदरजंग हॉस्पिटल में डॉ. दीपक कुमार सुमन कहते हैं कि, डायबिटीज के मरीजों को रोजाना अपने ब्लड शुगर लेवल, ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल की जांच जरूर करते रहना चाहिए। डाइट में अधिक फैट नहीं लेना चाहिए। डायबिटीज के मरीजों को रोजाना एक्सरसाइज के लिए कम से कम 15 मिनट का समय जरूर देना चाहिए। अपना रेगुलर चेकअप जरूर कराना चाहिए। हालांकि हर मरीज की डायबिटीज की स्थिति और आवश्यकताएँ अलग-अलग होती हैं, लेकिन ये कुछ टिप्स सभी लोगों को फॉलो करनी चाहिए।

बढ़ सकता है डायबिटीज मरीजों का आंकड़ा 

डॉ दीपक आगे कहते हैं कि डायबिटीज टाइप1 और टाइप 1 दो तरह के होते है। इसमें पहला टाइप जेनेटिक कारणों की वजह से होती है। टाइप 2 में डायबिटीज खानपान की खराब आदतों के कारण होती है। बीते पांच सालों में डायबिटीज से मरीजों की संख्या काफी तेजी से बढ़ रही है। बता दें कि, इस बीमारी का दायरा भारत के सभी राज्यों में बढ़ रहा है। चिंता की बात यह है कि, प्री डायबिटीज के मामलों में भी इजाफा देखा जा रहा है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि आने वाले 5 सालों में डायबिटीज मरीजों का आंकड़ा कई गुना बढ़ सकता है।

डॉ दीपर ने कहा कि, शहरी इलाकों में डायबिटीज के मामले में ग्रामीण इलाकों की तुलना में अधिक इजाफा दिखाई दे रहा है। इसका बड़ा कारण ये है कि लोग खानपान का ध्यान नहीं रख पाते हैं। इसके साथ ही एक्सरसाइज भी नियमित रूप से नहीं करते हैं। इस दो कारणों से डायबिटीज मरीजों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में लोगों को ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है।

ये भी पढ़े-

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT