होम / Disadvantages of Copper Cookware अगर तांबे के बर्तन का करते हैं इस्तेमाल तो जान लें इसके नुकसान

Disadvantages of Copper Cookware अगर तांबे के बर्तन का करते हैं इस्तेमाल तो जान लें इसके नुकसान

Sameer Saini • LAST UPDATED : November 24, 2021, 11:49 am IST

Disadvantages of Copper Cookware : तांबे के बर्तन में पानी पीना फायदेमंद होता है। ये सुनकर कुछ लोग बिना कुछ सोचे तांबे के बर्तन में पानी भी पीते हैं और इनका इस्तेमाल डिनर और लंच के लिए भी कर लेते हैं। लेकिन ऐसा हमेशा और सभी के लिए फायदेमंद नहीं होता है। कई मामलों में तांबे के बर्तन में खाना-पीना सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। अगर आप भी तांबे के बर्तन को खाने-पीने की चीजों को परोसने के लिए इस्तेमाल करते हैं। तो आपको ये जान लेना चाहिए कि इससे किन लोगों को क्या नुकसान हो सकते हैं। आइये जानते हैं इसके बारे में।

अल्सर रोगी को हो सकती है दिक्कत

अगर किसी के पेट में अल्सर है या अक्सर एसिडिटी की दिक्कत रहती है। तो ऐसे लोगों को खाना खाने या कुछ भी पीने के लिए तांबे के बर्तन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। दरअसल तांबे की तासीर गर्म होती है जिससे आपकी दिक्कत कई गुना बढ़ सकती है। अगर आप को किसी वजह से तांबे के बर्तन का इस्तेमाल करना ही पड़े तो आपको इसके लिए चिकित्सक या आयुर्वेद विशेषज्ञ की सलाह जरूर लेनी चाहिए। (Disadvantages of Copper Cookware)

किडनी-हार्ट के मरीज के लिए नुकसानदायक

किडनी और हार्ट की दिक्कत होने पर तांबे के बर्तन में पानी पीना नुकसानदायक हो सकता है। अगर आप किडनी या हार्ट से सम्बंधित किसी भी तरह की परेशानी से जूझ रहे हैं तो आपको तांबे के बर्तन में खाने-पीने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए। (Disadvantages of Copper Cookware)

केवल पानी के लिए ही इस्तेमाल करें

अगर आप किसी भी तरह की सेहत सम्बन्धी परेशानी से नहीं भी गुजर रहे हैं। तो भी आपको किसी और चीज को तांबे के बर्तन में खाने-पीने से बचना चाहिए। ऐसा करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। तांबे के बर्तन को केवल पानी पीने के लिए ही इस्तेमाल करना चाहिए। (Disadvantages of Copper Cookware)

तांबे के बर्तन में कभी न खाएं ये चीजें

तांबे के बर्तन में कभी भी दूध या दूध से बनी चीजें नहीं खानी चाहिए। इसके साथ ही अचार, दही, छाछ और खट्टी चीजों को भी तांबे के बर्तन में नहीं खाना चाहिए। तांबे के बर्तन में ये चीजें विषाक्त हो सकती हैं और आपकी सेहत को बहुत नुकसान पहुंचा सकती हैं।

(Disadvantages of Copper Cookware)

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सुझाव केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी फिटनेस व्यवस्था या चिकित्सकीय सलाह शुरू करने से पहले कृपया डॉक्टर से सलाह लें।

Also Read : 5 Ways to Keep Your Lungs Healthy बढ़ते प्रदूषण में इन तरीके से अपने लंग्स को मजबूत बनाएं

Read More : Designer Anklets ट्रेंडी और पारंपरिक लुक देती हैं डिजाइनर पायल

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.