होम / Designer Anklets ट्रेंडी और पारंपरिक लुक देती हैं डिजाइनर पायल

Designer Anklets ट्रेंडी और पारंपरिक लुक देती हैं डिजाइनर पायल

Sameer Saini • LAST UPDATED : November 21, 2021, 2:18 pm IST

Designer Anklets : हमारे देश में हजारों परम्पराएं हैं, उन परम्पराओं में सबसे खूबसूरत परम्परा पहनने और ओढने की है। दुल्हन की पायल उसी परम्परा से मेल खाती हुई पहनी जाए तो शादी में चार चांद लग जाते हैं। शादी में खूबसूरत दिखने का हक दुल्हन के साथ-साथ सबका होता है। लेकिन दुल्हन को सबसे ज्यादा मेहंदी, जोड़े से लेकर साजो-श्रृंगार का खास ख्याल रखना होता है। इन सबके साथ जो दुल्हन की खूबसूरती पर चार चांद लगाता है वो है दुल्हन के गहने। आज कल बाजार में आपको गहनों की कई वैरायटी दिख जाएगी।

Designer Anklets

ट्रेंडी डिजाइन
ट्रेंडी डिजाइन में आप फंकी पायल का चुनाव कर सकती हैं। ये काफी चलन में है और दुल्हन के मेहंदी वाले पैरों में सुंदर भी लगते हैं।

घुंघरू वाली डिजाइन
पायल जब तक शोर ना मचाए तब तक मजा नहीं देती। कई दुल्हनें होती हैं जो घुंघरू वाली पायलों को पसंद करती हैं। ये देखने में आकर्षित लगती है। आप भी इसे ट्राई कर सकती हैं। ये काफी डिमांड में रहती है।

मयूर डिजाइन
दुल्हन की पायल में मयूर यानि की मोर की डिजाइन काफी ट्रेंडी और पारम्परिक लुक देती है। ये कुछ हटकर लगती है।

एम्बेलिश्ड डिजाइन
एम्बेलिश्ड पायल की डिजाइन आपको एक नया और अनोखा लुक देगी। इससे आप खुद को आत्मविश्वास से भरपूर महसूस कर सकेंगी। साथ ही स्टाइलिश भी नजर आएंगी।

चांदी की पायल
शादी में चांदी की पायल पारम्परिक रूप से पहनी जाती है। इससे दुल्हन के पैरों की खूबसूरती और भी बढ़ जाती है। मार्केट में चांदी की पायल में भी कई तरह के डिजाइन देखने में मिल जाएंगे।

पावजेब डिजाइन
इस तरह की पायल पहनने और देखने में काफी भारी लगती है। अगर आप अपनी शादी के दिन कुछ हटकर एक्सपेरीमेंट करना चाहती हैं तो ये अच्छी बात है। हालांकि आजकल दुल्हनें इस तरह की पायल को ज्यादा पसंद नहीं करती। (Designer Anklets)

वेडिंग डिजाइन
इसके नाम से ही इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस डिजाइन की पायल खास दुल्हनों के लिए ही होती है। ये काफी आधुनिक दिखती है।

वेलकम डिजाइन
शादी के बाद होने वाले फंक्शन में आप इस डिजाइन की पायल को पहन सकती हैं। इससे आप बेहद आकर्षित दिखेंगी। आप इस पाल के साथ फ्लॉन्ट करते हुए बेहतरीन फोटो सेशन भी करवा सकती हैं।

पतली डिजाइन
कई दुल्हन होती हैं, जिन्हें भारी और बोल्ड डिजाइन पसंद नहीं होती। तो पतली पायल का आॅप्शन भी है। इससे पायल पैरों में सुंदर भी लगती है।

बोहेमियन डिजाइन
चांदी में बोहेमियन डिजाइन की पायल स्टाइलिश दिखती है। काफी दुल्हनें इसे पहनना पसंद करती हैं। खुद को फैशनेबल दिखाना का ये अच्छा विकल्प है। (Designer Anklets)

क्रिस्टल मोती डिजाइन
क्रिस्टल मोतियों की पायल देखने में खूबसूरत लगती है। इसे कोई भी पहन सकता है।

चंडी डिजाइन
नाम सुनने में भले ही अजीब लगे लेकिन, ये देखने में काफी स्टाइलिश लगती है। आप अपनी शादी के दिन इसे पहनकर सुंदर दिख सकती हैं। इसकी डिजाइन काफी ट्रेडिशनल होती है। (Designer Anklets)

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सुझाव केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी फिटनेस व्यवस्था या चिकित्सकीय सलाह शुरू करने से पहले कृपया डॉक्टर से सलाह लें।

Read More : How to Relieve Itchy Skin त्वचा की खुजली को न करें नजरअंदाज

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Lok Sabha Elections Phase 2: 13 राज्यों की 88 सीटों पर आज होगा मतदान, इतने उम्मीदवारों के किस्मत पर लगा है दाव-Indianews
Lok Sabha Elections Phase 2 Live: लोकसभा चुनाव का दूसरा चरण आज, 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान- indianews
Modi & Meloni: पीएम मोदी ने इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी से की बात, जी-7 सम्मेलन के निमंत्रण के लिए दिया धन्यवाद- Indianews
Govinda ने भांजे के साथ खत्म किया 8 साल पुराना झगड़ा, कृष्णा की बहन आरती सिंह की शादी में हुए शामिल- Indianews
Top 5 Lucky Zodiac Sign: 25 अप्रैल के दिन शुभ संयोग, इन 5 राशियों को होगा लाभ ही लाभ- Indianews
Jhadu Vastu tips: इस दिन झाड़ू खरीदने से भाग्य लक्ष्मी हो जाती हैं नाराज, जानें कब खरीदना होता है शुभ- Indianews
AC Cost: घर में लगवाना चहाते हैं AC तो जान लें यह जरूरी बात, कैसे होगी बचत? जानें यहां- Indianews
ADVERTISEMENT