होम / सुबह-सुबह ना खाएं खाली पेट ये चीजें, बिगड़ सकती है तबीयत

सुबह-सुबह ना खाएं खाली पेट ये चीजें, बिगड़ सकती है तबीयत

Deepika Gupta • LAST UPDATED : December 20, 2023, 6:07 am IST

India News ( इंडिया न्यूज़ ) Health Tips : खराब लाइफस्टाइल और गलत खान की वजह से शरीर में काफी परेशानियां शुरू हो जाती है। आजकल लोगों का पेट खराब होना आम बात हो गई है। सुबह उठकर कुछ चीजों का सेवन आपको नहीं करना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपका पूरा दिन आलस और दर्द में चला जाएगा। सुबह के समय कुछ खाने की चीजें होती हैं। जिनका सेवन आपको खाली पेट नहीं करना चाहिए। जैसे कच्ची सब्जिया, चाय,कॉफी, जूस,दही जैसी चीजों को बिल्कुल भी सुबह-सुबह सेवन नहीं करना चाहिए।

जूस

सुबह कभी भी जूस नहीं पीना चाहिए। ये शरीर के लिए अच्छा नहीं होता है। चीनी लिवर पर अधिक दबाव डालती है और पेट से जुड़ी कई दिक्कतें होती हैं।

चाय और कॉफी

आपको सुबह के समय चाय और कॉफी भी नहीं पीना चाहिए। खाली पेट कॉफी पीने से एसिडिटी हो सकती है। कुछ लोगों में पेट की समस्या भी इनके सेवन से काफी हो जाती है।

दही

सुबह खाली पेट दही का सेवन करने से भी बचना चाहिए। दही में लैक्टिक एसिड होता है, जो पेट की दिक्कतों को काफी बढ़ा देता है। इससे एसिडिटी की समस्या भी बढ़ जाती है।

ये भी पढ़े –

Kareena Kapoor समझ Saif Ali Khan ने दूसरी लड़की के कंधे पर रखा हाथ, कन्फ्यूज हुए एक्टर का वीडियो वायरल

2024 में रिलीज होंगी Deadpool 3 से लेकर Dune पार्ट 2 तक, थिएटर में एंटरटेनमेंट और कामेडी का लगेगा फुल तड़का

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.