होम / क्या आप भी सुबह नाश्ते में चाय के साथ पराठे का उठाते हैं मजा! तो हो जाएं सावधान, जान लें इसका दुष्परिणाम

क्या आप भी सुबह नाश्ते में चाय के साथ पराठे का उठाते हैं मजा! तो हो जाएं सावधान, जान लें इसका दुष्परिणाम

Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : July 1, 2024, 7:56 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Morning Breakfast Tea and Paratha Side Effects: सुबह के ब्रेकफास्ट में लोग अक्सर चाय के साथ पराठा खाने के बारे में सोचते हैं तो आज आपकी यह गलतफहमी दूर हो जाए। जी हां, आटे की रोटी से यह नाश्ता थोड़ा बेहतर माना जा सकता है, लेकिन गर्म चाय के साथ पराठे का लुत्फ उठाना कितना सही और कितना गलत है, तो यहां जानें इसके बारे में जानकारी।

गैस, एसिडिटी और अपच

अगर आप भी सुबह-सुबह जल्दबाजी में चाय और पराठा खाकर काम चला लेते हैं तो आपको बता दें कि इन दोनों चीजों का कॉम्बिनेशन सेहत के लिए बिल्कुल भी फायदेमंद नहीं है। इससे एसिड रिफ्लक्स की समस्या हो सकती है। दूध से बनी चीजों के साथ तेल में तले पराठे काफी भारी खाना साबित होते हैं, जिन्हें पचाने के लिए आंतों को काफी मेहनत करनी पड़ती है।

पेट और जांघों पर जमी चर्बी को पिघला देंगे ये 5 फूड्स, गर्मियों में डाइट में करें शामिल – India News

एनीमिया की समस्या

चाय के साथ पराठा खाने से शरीर में आयरन की कमी भी हो सकती है। जी हां, आपको जानकर हैरानी होगी कि कई शोधों में यह साबित हो चुका है कि चाय में पाया जाने वाला फेनोलिक नामक रसायन आयरन के स्तर को नुकसान पहुंचाता है और इसके अवशोषण में बाधा डालता है। ऐसे में जो लोग पहले से ही एनीमिया से पीड़ित हैं, उनके लिए यह फूड कॉम्बिनेशन धीमे जहर की तरह है।

पोषक तत्वों के अवशोषण में रुकावट

नाश्ते में प्याज, गोभी, आलू या पनीर के पराठे बहुत स्वादिष्ट लगते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह पोषक तत्वों के अवशोषण में बाधा डाल सकते हैं? दरअसल, विशेषज्ञों का कहना है कि चाय में पाया जाने वाला टैनिन नामक तत्व प्रोटीन के साथ मिलकर एंटी-न्यूट्रिएंट्स की तरह काम करने लगता है और प्रोटीन के पाचन को भी काफी हद तक धीमा कर देता है, जो किसी भी मामले में सेहत के लिए अच्छा नहीं है।

नसों में जमा गंदा Cholesterol पिघलकर निकल जाएगा तुरंत बाहर, बस सुबह खाली पेट पानी में ये चीज मिलाकर करें सेवन – India News

दोनों चीजों का सेवन कैसे करें?

दरअसल, यहां आपको चाय या पराठे का सेवन बंद करने के लिए नहीं कहा गया हैं। लेकिन इन दोनों चीजों के बीच कम से कम एक घंटे का अंतर रखना है। इसके साथ ही डॉक्टर्स का कहना है कि दिन की शुरुआत चाय से करने के बजाय अपनी डाइट में डिटॉक्स ड्रिंक्स को शामिल करना बेहतर है। इसके लिए नींबू और शहद या सादा गर्म पानी का सेवन किया जा सकता है।

 

Disclaimer: इंडिया न्यूज़ इस लेख में सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए बता रहा हैं। इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Anant-Radhika के ममेरू सेरेमनी में बॉयफ्रेंड शिखर पहारिया संग पहुंची Janhvi Kapoor, इन सेलेब्स ने भी बढ़ाई शोभा
UP Hathras Stampede: हाथरस में हुई मौतों पर बोले भोले बाबा,कहा- असामाजिक तत्वों के कारण मची भगदड़
दुल्हन की तरह सजा एंटीलिया, Anant-Radhika की शादी की तैयारियां हुई शुरू, देखें वीडियो
West Bengal: कंगारू कोर्ट से परेशान महिला ने किया सुसाइड, 4 लोग गिरफ्तार
Team India Victory Parade: दिल्ली से मुंबई तक जश्न…टीम इंडिया का होगा ग्रैंड वेलकम, रोहित शर्मा ने फैंस को दिया खास इनविटेशन
Anant-Radhika के संगीत सेरेमनी का निमंत्रण कार्ड हुआ वायरल, स्वादिष्ट मेन्यू से ग्रैंड वेन्यू तक की डिटेल हुई रिवील
देसी ‘ट्विटर Koo ने कहा अलविदा, जानें ऐप के बंद होने के पीछे की वजह
ADVERTISEMENT