Curd Benefits | Dahi Khane Ke Fayde: गर्मियों के दिनों में दही खाना फायदेमंद होता है. दही के बिना खाना अधूरा लगता है. लोग रायता बनाकर या सादा दही, लस्सी बनाकर अपने-अपने तरीकों से दही खाना पसंद करते हैं. वहीं एक स्टडी में खुलासा किया गया है कि रोजाना दही खाने से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल किया जा सकता है. हालांकि कुछ लोगों के लिए दही खाना मुश्किल होता है. कुछ समय पहले दक्षिण ऑस्ट्रेलिया विश्वविद्यालय की तरफ से एक शोध की गई थी, जिसमें दही खाने से हाई ब्लड प्रेशर और ददिल पर इसका क्या असर पड़ता है, इसकी जांच की गई थी. इंटरनेशनल डेयरी जर्नल में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, अगर हाई ब्लड प्रेशर वाले लोग दही का सेवन करते हैं, तो ब्लड प्रेशर को कम किया जा सकता है.
बता दें कि हाई ब्लड प्रेशर को साइलेंट किलर माना जाता है. ये शरीर के लिए एक घातक बीमारी है. WHO का कहना है कि हाई ब्लड प्रेशर का असर दिल, दिमाग और किडनी पर भी पड़ सकता है. एक्सपर्ट्स की मानें, तो दही में कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम, आयरन और विटामिन बी6 जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद होता है.
महिलाओं के लिए फायदेमंद है दही
अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के एपिडेमियोलॉजी एंड लाइफस्टाइल की तरफ से 2016 में एक रिपोर्ट पेश की गई थी, जिसमें पाया गया था कि जिन महिलाओं ने सप्ताह में 5 या उससे ज्यादा बार दही का सेवन किया, उनमें हाई ब्लड प्रेशर का जोखिम कम रहा. साथ ही ये भी पाया गया कि दही गैस्ट्रिक की समस्याओं को दूर करने और मसालेदार खाने से होने वाली हीट को कम करने में मददगार होता है.
किन लोगों को नहीं खाना चाहिए दही?
आयुर्वेद के अनुसार, जिन लोगों को सर्दी जुकाम रहता है या उनमें कफ की समस्या बनी रहती है, तो दही से बजृचना चाहिए. इसके अलावा अधिक वजन वाले और जोड़ों में सूजन से परेशान लोगों को भी दही का सेवन करने से बचना चाहिए.
नोट: अगर किसी भी व्यक्ति को हाई बीपी या किसी अन्य तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्या है, तो लाइफस्टाइल में किसी भी तरह का बदलाव करने से पहले डॉक्टर से जरूर सलाह लें.