Live
Search
Home > हेल्थ > Sleep Tips: 8 घंटे की नींद के बाद भी सोना नुकसानदायक क्यों? क्या होती परेशानियां, रात में कितने बजे तक सो जाना चाहिए

Sleep Tips: 8 घंटे की नींद के बाद भी सोना नुकसानदायक क्यों? क्या होती परेशानियां, रात में कितने बजे तक सो जाना चाहिए

Sleep Timing vs Sleep Duration: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग सोने के सही वक्त को पूरी तरह से खो चुके हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो लोगों को यह आदत सेहत पर भारी पड़ रही है. लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि, 8 घंटे की अच्छी नींद लेने के बावजूद आधी रात के बाद सोना आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है. ऐसे में सवाल है कि आखिर रात में किस समय तक सोना फायदेमंद? अगर 8 घंटे की नींद के बाद सोएंगे तो क्या होगा? इस बारे में बता रहे हैं नोएडा के इंटीग्रेटेड चिकित्सक संजय वार्ष्णेय-

Written By: Lalit Kumar
Last Updated: 2026-02-12 11:57:57

Mobile Ads 1x1

Sleep Timing vs Sleep Duration: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग सोने के सही वक्त को पूरी तरह से खो चुके हैं. मॉडर्न लाइफस्टाइल में अधिकतर लोग देर रात तक जागते रहते हैं और सुबह लेट उठते हैं. मेट्रो सिटी में खासतौर पर लोगों के सोने उठने का टाइम बिल्कुल भी तय नहीं है. यही कारण है कि, उनके शरीर में तमाम बीमारियां पनपने का जोखिम बढ़ रहा है. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो लोगों को यह आदत सेहत पर भारी पड़ रही है. शरीर को अगर आप सही टाइम पर नींद और सही टाइम पर उठाने का काम करेंगे, तो यकीनन आप बीमारियों से कोसों दूर बने रहेंगे. लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि, 8 घंटे की अच्छी नींद लेने के बावजूद आधी रात के बाद सोना आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है. ऐसे में सवाल है कि आखिर रात में किस समय तक सोना फायदेमंद? अगर 8 घंटे की नींद के बाद सोएंगे तो क्या होगा? किन परेशानियों बन सकता कारण? इस बारे में India News को बता रहे हैं धनवंतरी क्लीनिक नोएडा के इंटीग्रेटेड चिकित्सक संजय वार्ष्णेय-

किस उम्र के लिए कितनी नींद जरूरी

डॉक्टर कहते हैं कि, मेट्रो सिटी में और हमारे जीवन की जो लाइफस्टाइल है, ऐसे में  सही समय पर सोना और उठना मुश्किल भरा हो चुका है. वे कहते हैं कि, अगर सोने की टाइमिंग सही से फॉलो कर लेंगे तो सेहत को चौंकाने वाले लाभ हो सकते हैं. हम सब देखते आए हैं कि शिशु 24 घंटे में से 18 घंटे सोता है और सोने की वजह से उसके शरीर का विकास होता है. ऐसा ही जरूरी है सभी लोगों के लिए, लेकिन उम्र के साथ नींद घटती रहती है. एक नवजात शिशु के लिए जहां 18 घंटे की नींद जरूरी है, तो वहीं युवाओं के लिए 6 से 8 घंटे की नींद बहुत जरूरी है. हालांकि, बुजुर्गों के लिए चार से पांच घंटे की नींद भी उनके शरीर के लिए अच्छी मानी जाती है.

रात किस समय तक सो जाना फायदेमंद

अब तक कई रिसर्च में पता चला है कि रात 10 से 11 बजे के बीच सो जाना शरीर के लिए सबसे अच्छा माना गया है. सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठना सबसे श्रेष्ठ  माना गया है. डॉक्टर कहते हैं कि, इस समय शरीर की बायोलॉजिकल क्लॉक यानी सर्केडियन रिदम सबसे बेहतर तरीके से काम करता है. देर रात तक जागने से हार्मोनल बैलेंस बिगड़ सकता है, जिससे थकान, चिड़चिड़ापन और इम्यूनिटी कमजोर होने लगती है. रात 11 बजे के बाद जागना शरीर के लिए तनाव बढ़ाने वाला माना जाता है. इस दौरान मेलाटोनिन हार्मोन का स्राव प्रभावित होता है, जो अच्छी नींद के लिए जरूरी है. मेलाटोनिन की कमी से नींद की गुणवत्ता खराब होती है और शरीर को पूरी तरह आराम नहीं मिल पाता है.

रात में देर से सोने के नुकसान क्या हैं?

डॉक्टर्स बताते हैं कि जो लोग रोज देर रात तक जागते हैं, उनमें वजन बढ़ने, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और दिल की बीमारियों का खतरा ज्यादा होता है. इसके अलावा देर से सोने वालों में पाचन से जुड़ी समस्याएं, एसिडिटी और सिरदर्द की शिकायत भी कॉमन है. मानसिक स्वास्थ्य पर भी इसका बुरा असर पड़ता है और स्ट्रेस व एंजायटी बढ़ सकती है. अधिकतर लोग देर से सोकर सुबह देर तक सोने की कोशिश करते हैं. हालांकि एक्सपर्ट्स के अनुसार यह आदत शरीर की प्राकृतिक घड़ी को और बिगाड़ देती है. बेहतर होगा कि रोज एक तय समय पर सोने और जागने की आदत डाली जाए.

8 घंटे की नींद के बाद रात को सोएंगे तो क्या होगा?

हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं कि, सेहतमंद रहने के लिए सोने की टाइमिंग के साथ ड्यूरेशन भी मायने रखता है. अगर इन दोनों में कोई भी एक बिगड़ता है तो सेहत को परेशानी होती ही है. बता दें कि, सोने और जागने की टाइमिंग 8 घंटे की पर्याप्त नींद के बाद भी लगातार अतिरिक्त सोना (Over-sleeping) स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है. इससे दिन भर सुस्ती, थकान, सिरदर्द और पीठ दर्द की समस्या हो सकती है. लंबे समय तक 9-10 घंटे से अधिक सोने से मधुमेह, हृदय रोग, स्ट्रोक, मोटापा और अवसाद का खतरा बढ़ सकता है.

अच्छी नींद के लिए क्या करें?

अगर आप बेहतर नींद और अच्छी सेहत चाहते हैं, तो सोने से कम से कम एक घंटा पहले मोबाइल और स्क्रीन से दूरी बनाएं, हल्का भोजन करें और कैफीन से बचें. धीरे-धीरे रात 10 से 11 बजे तक सोने की आदत डालने से नींद की गुणवत्ता बेहतर होगी, शरीर तरोताजा रहेगा और कई बीमारियों से बचाव भी संभव होगा. अगर तमाम लाइफस्टाइल चेंजेस के बाद भी नींद की समस्या होती है, तो इस कंडीशन में डॉक्टर से मिलकर अपनी जांच कराएं.

MORE NEWS

Home > हेल्थ > Sleep Tips: 8 घंटे की नींद के बाद भी सोना नुकसानदायक क्यों? क्या होती परेशानियां, रात में कितने बजे तक सो जाना चाहिए

Written By: Lalit Kumar
Last Updated: 2026-02-12 11:57:57

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS