Moringa For Weight loss: शरीर का बढ़ता वजन आज सबसे बड़ा सिरदर्द बन चुका है. इसके लिए लोग तमाम चीजों का सेवन करते हैं. लेकिन, मोरिंगा अधिक कारगर हो सकता है. मोरिंगा को सहजन या ड्रमस्टिक ट्री भी कहा जाता है. आयुर्वेद में इसे फैट कटर माना जाता है. क्योंकि, यह सिर्फ पोषण का खजाना नहीं है, बल्कि शरीर और दिमाग दोनों के लिए फायदेमंद है. बता दें कि, मोरिंगा में एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन और मिनरल्स होते हैं, जोकि वजन कंट्रोल में मदद कर सकता है. दरअसल, मोरिंगा मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है. वजन घटाने के लिए मोरिंग को स्मूदी, टी, सूप या परांठे रूप में लिया जा सकता है. इसको पीने के साथ दिन की शुरुआत करना अच्छा माना जाता है. आइए जानते हैं वजन घटाने के लिए मोरिंगा का कैसे करें सेवन-
वजन घटाने के लिए मोरिंगा स्मूदी
वजन घटाने के लिए मोरिंगा अधिक फायदेमंद हो सकता है. इसको आप सुबह के नाश्ते में मोरिंगा पाउडर मिलाकर यह स्मूदी बना सकते हैं. इसको बनाने के लिए 1 केला, 1 कप नारियल पानी, 1 चम्मच मोरिंगा पाउडर, कुछ पालक की पत्तियां और 1 चम्मच शहद को लेना है. फिर सभी सामग्री को मिक्सर में डालकर स्मूदी तैयार करें. यह स्मूदी वजन घटाने के साथ ऊर्जा भी देने का काम करेगी.
वजन घटाने के लिए मोरिंगा टी
अगर आप चाय पसंद करते हैं, तो मोरिंगा टी को अपनी डाइट में शामिल करें. इसको बनाने के लिए 1 कप गर्म पानी में 1 चम्मच मोरिंगा पाउडर डाल लें. फिर इसे 5–7 मिनट ढककर रखें. स्वाद बढ़ाने के लिए नींबू और शहद डाल सकते हैं. बता दें कि, मोरिंगा टी मेटाबॉलिज्म को तेज करती है और शरीर से टॉक्सिन्स निकालने में मदद करती है.
वजन घटाने के लिए मोरिंगा सूप
लो-कैलोरी और न्यूट्रिशन से भरपूर डाइट के लिए मोरिंगा सूप बेहतरीन विकल्प है. इसको बनाने के लिए 1 कटोरी सब्जियां (गाजर, मटर, ब्रोकली), 1 चम्मच मोरिंगा पाउडर, 1 कप वेजिटेबल स्टॉक, लहसुन और अदरक का पेस्ट लेना है. फिर सब्जियों को उबालें, उसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट और मोरिंगा पाउडर डालें. इसके बाद हल्के मसालों के साथ परोसें.
वजन घटाने के लिए मोरिंगा परांठा
वजन घटाने के लिए आप मोरिंगा परांठा भी खा सकते हैं. इसे बनाने के लिए 2 कप गेहूं का आटा, 2 चम्मच मोरिंगा पाउडर, हरी धनिया, अदरक और जीरा लेना है. फिर आटे में मोरिंगा पाउडर और मसाले मिलाकर परांठा बनाएं. इसे दही या लो-कैलोरी चटनी के साथ खाएं.
वजन घटाने के लिए मोरिंगा एनर्जी बॉल्स
वजन घटाने में स्वीट क्रेविंग्स के लिए हेल्दी स्नैक बेहद जरूरी है. इसके लिए आप मोरिंगा एनर्जी बॉल्स तैयार कर सकते हैं. इसे बनाने के लिए 1 कप ओट्स, आधा कप खजूर, 2 चम्मच मोरिंगा पाउडर, बादाम और काजू चाहिए. फिर सभी सामग्री मिक्सर में डालकर छोटे बॉल्स बनाएं. फ्रीज करके स्नैक के तौर पर खा सकते हैं.
मोरिंगा के और क्या फायदे हैं?
वजन घटाने में मददगार
मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है
शरीर को डीटॉक्स करता है
लंबे समय तक पेट भरा रखता है
कैलोरी में कम और पोषण में उच्च होता है
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.)