Garlic Health Benefits: दुनिया भर के कई पकवानों में शामिल किये जाने वाले लहसुन में कई जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं। लहसुन को खाने में सुंगध और स्वाद के लिए जाना जाता है। लहसुन के कई फायदे होते हैं। यह इन्फेक्शन, हाई ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल जैसी हेल्थ प्रॉब्लम्स को दूर करने में बेहद मददगार साबित होता है। कई बार पारंपरिक चिकित्सा में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। आइये जानते बताते हैं कि लहसुन के सेवन से कौन-कौन सी स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां दूर होती हैं।
लहसुन हमारे दिल को हेल्दी रखने में काफी मदद करता है। लहसुन खराब कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने के साथ-साथ ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करने में काफी मदद करता है।
लहसुन में एलिसिन जैसे कंपाउंड मौजूद होते हैं। जो हमारे इम्यून सिस्टम को काफी बढ़ावा देते हैं। इसके साथ ही इन्फेक्शन से लड़ने में भी यह काफी मदद करता है।
कुछ स्टडी में यह पाया गया है कि लहसुन पेट और कोलोरेक्टल कैंसर समेत कुछ कैंसर के खतरे को काफी हद तक कम कर सकता है।
लहसुन के सेवन से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। हाइपरटेंशन वाले लोगों का ब्लड प्रेशर लो करने में लहसुन बहुत मदद करता है।
लहसुन खाने से खराब कोलेस्ट्रॉल कम होता है और अच्छा कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है। इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल लेवल में काफी सुधार आता है।
लहसुन ऐसे कंपाउंड पाए जाते हैं। जिनमें एंटी-इंफ्लेमेटरी क्वालिटी मौजूद होती हैं। लहसुन से शरीर की सूजन कम होती है। इसके अलावा गठिया जैसी परेशानियों के लिए भी यह मददगार होता है।
Also Read: अगर आपको भी पसंद है डार्क चॉकलेट खाना, तो जान लें इसके दुष्प्रभाव
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.