होम / Health benefits of Mulberry: विटामिन का खजाना है ये पौधा! केवल फल-पत्ता ही नहीं, कृषि विज्ञान इसे मानता है 'चमत्कारी'  

Health benefits of Mulberry: विटामिन का खजाना है ये पौधा! केवल फल-पत्ता ही नहीं, कृषि विज्ञान इसे मानता है 'चमत्कारी'  

Reepu kumari • LAST UPDATED : July 14, 2024, 11:11 am IST

India News (इंडिया न्यूज), Health benefits of Mulberry: शहतूत (Mulberry) इसे तो आप जानते ही होंगे। यह खाने में जितना स्वादिष्ट लगता है उतना ही सेहतमंद भी है। आपको बता दें कि इसकी खेती रेशम के कीड़ों को पालने के लिए लोग करते हैं। इसे विटामिन का खजाना भी कहा जाता है। इसमें ऐसे गुण जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। इसके फल, पत्ती से लेकर पूरे के पूरे पेड़ में ही सेहत को राज छुपे हैं। जो हमारे शरीर को स्वस्थ रखते हैं। शहतूत में इतनी शक्ति होती है कि पाचन तंत्र को मजबूत करने के साथ – साथ यह  हृदय रोग, कैंसर और मधुमेह के खतरे को कम करने में भी सक्षम है। चलिए जानते हैं इसके बारे में।

हमारी प्रकृति में ऐसी-ऐसी चीजें मौजूद हैं जिनसे कि बड़ी से बड़ी बीमारियों का इलाज संभव है। यदि हम केवल इन वनस्पतियों के औषधीय गुण को समझ लें तो हमेशा खुद को स्वस्थ रख सकते हैं। आइए आज हम आपको एक ऐसे ही फल के बारे में बताते हैं जो कि झटकों में कई बीमारियों का इलाज कर सकता है।

  • शहतूत के फायदे
  • इन गंभीर बीमारियों में है असरदार
  • इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार

शहतूत के फायदे

आपनें शहतूत का नाम तो जरूर सुना होगा। कई जगहों पर इसे तूत और तूती के नाम से भी जानते हैं। इसका अंग्रेजी नाम मलबेरी है। यह पेड़ औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसके फलों के साथ-साथ इसके पत्तों का सेवन भी कई बीमारियों को झटकों में दूर कर सकता है। ये सेहत के लिहाज से जितना फायदेमंद होता है स्वाद में भी यह उतना ही लजीज होता है।

Ghee: घी खाने से मिलते हैं कई फायदे, वजन घटाने में भी करता है मदद

इन गंभीर बीमारियों में है असरदार

मानसिक बीमारियों में लाता है सुधार- आज मानसिक स्वास्थ्य एक बेहद गंभीर विषय बन चुका है। WHO के अनुसार आज विश्व भर में 450 मिलियन लोग इस विकार से पीड़ित हैं। लेकिन शहतूत के फलों व पत्तों के सेवन से हम डिप्रेशन, चिंता व तनाव जैसी समस्याएं भी कम होती हैं। साथ ही इसके सेवन से नर्वस सिस्टम से जुड़ी बीमारियां ठीक करने में भी मदद मिलती है।

डायबिटीज में है रामबाण इलाज – डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारी में भी शहतूत के सेवन के कई फायदे होते हैं। यह शरीर में शर्करा के स्तर को नियंत्रित रखता है। इसके पत्ते, डंठल और फल की मदद से हम ब्लड शुगर जैसी बीमारियों को खुद से दूर किया जा सकता है।

पाचन क्रिया को मजबूत बनाने में सहायक- शहतूत के फलों और पत्तों के सेवन से हम अपने पाचन को भी मजबूत बना सकते हैं। इसमें मौजूद तत्व कब्ज, बदहजमी और पेट से जुड़ी कई समस्याओं को दुरूस्त करता है। साथ ही हमारे पेट और पाचन क्रिया को मजबूत बनाता है।

इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार- शहतूत के फल में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो कि कई रोगों से लड़ने में मदद करता है। इसे खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। यह कई प्रकार के संक्रमण के खतरे को भी कम करता है।

कैंसर के खतरे को करता है कम- शहतूत में पॉलीफेनोल्स और फ्लेवोनॉयड जैसे बायोएक्टिव कंपाउंड पाए जाते हैं। ये दोनों कंपाउंड कैंसर के सेल्स को कम करने में मददगार होते हैं।

नई नवेली अंबानी बहू ने फ्लॉन्ट किया सुंदर-मंगलसूत्र, शुभ आशीर्वाद में इस तरह दिखीं Radhika Merchant

Disclaimer: इंडिया न्यूज़ इस लेख में सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए बता रहा हैं। इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

रूस के पड़ोसी देश से आया हैरान करने वाला बयान, Russia-Ukraine यूद्ध को लेकर कह दी ये बात
पुणे में चिकनगुनिया के नए वैरिएंट ने मचाया कहर, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज, पड़ सकता है भारी
वेदांता ग्रुप की रिफाइनरी का बांध टूटा, फसलें हुईं तबाह, कंपनी ने कही ये बड़ी बात
डॉक्टरों से मुलाकात के बाद ममता ने कोलकाता पुलिस कमिश्नर और 2 स्वास्थ्य अधिकारियों को हटाया
न्यूयॉर्क में BAPS स्वामिनरायण मंदिर की बर्बरता अस्वीकार्य है; जानिए भारतीय दूतावास ने क्या कहा
Vishwakarma Puja 2024: कल विश्वकर्मा पूजा पर इन मंत्रों के साथ के करें देवताओं के शिल्पकार की पूजा, ये रहे शुभ मुहूर्त
Patna news: लड़की को I LOVE YOU कहना 2 मनचलों को पड़ा भारी, पहले परिजनों ने जमकर कूटा, फिर पुलिस ने …
ADVERTISEMENT