India News (इंडिया न्यूज) Health News : आज कल सॉफ्ट ड्रिंक्स पीना हर किसी की पहली पसंद बनती जा रही है। बड़ों के साथ बच्चे भी इस गर्मी में इसे बड़े चाव से पीते हैं। लेकिन क्या आपको पता है सॉफ्ट ड्रिंक्स पीने से हमारे शरीर में कई तरह के नुकसान होते है । साथ ही हमें कई बीमारियां भी घेर लेती है। आपको बता दें इसके अत्यधिक सेवन से हार्ट संबंधी बीमारी होने के साथ डायबिटीज का खतरा भी बढ़ जाता है। वहीं इन ड्रिंक्स को लगातार पीने से हमारा पाचन-तंत्र खराब होता है। और हमारी इम्यूनिटी भी कमजोर होती है। सॉफ्ट ड्रिंक्स वजन को भी तेजी से बढ़ाती है इसलिए हमें इनके अत्यधिक सेवन करने से हमेशा बचना चाहिए। आइये जानते हें कौन-कौन सी बिमारियों के शिकार हो सकते है आप ?

डायबिटीज

सॉफ्ट ड्रिंक्स पीने से हमारे शरीर में डायबिटीज होने का खतरा कई गुना तक बढ़ जाती है। क्योंकी सॉफ्ट ड्रिंक्स में चीनी के साथ-साथ रिफाइनरी शुगर की मात्रा काफी ज्यादा होती है। जिस्से हमारे शरीर में डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है।

हृदय रोग

सॉफ्ट ड्रिंक पीने वालो को इस बात की पुरी जानकारी होनी चाहिए कि जिस ड्रिंक को आप और आपके घर वाले इतने चाव से पिते है उसकी वजह से हमें हृदय रोग होने जैसा खतरा हो सकता है। इन ड्रिंक्स में ग्लूकोज और कोलेस्ट्रॉल की मात्रा अधिक होती है। जिससे हार्ट अटैक आने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।

हड्डियां हो जाती है कमजौर

सॉफ्ट ड्रिंक्स पीने से हमारे शरीर की हड्डियां धिरे-धिरे कमजोर होती जाती है। फॉस्फेट की मात्रा अधिक होने की वजह से सॉफ्ट ड्रिंक्स पीने से हमारे शरीर की हड्डियों को नुकसान पहुंचाता है। इसलिए बच्चों को सॉफ्ट ड्रिंक्स से हमेशा परहेज करना चाहिए। इनके सेवन से बच्चों की ग्रोथ पर भी काफी असर होता है।

वजन पे असर

सॉफ्ट ड्रिंक्स को बनाते समय इसमें सोडा, चीनी और कई तरह के कलर का भी इस्तेमाल किया जाता है। जो कि हमारें शरीर के लिए बहुत ही हानिकारक साबित हो सकते हें। जिसकी वजह से हमारे शरीर में मोटापा काफी हद तक बढ़ जाती है। जो की हमारें शरीर के लिए काफी हानिकारक हो सकता है।

Also Read :

Avoid strong spices : जरूरत से ज्यादा मसाले का सेवन ठीक नहीं, सेहत को हो सकते हैं कई नुकसान

Benefits of Jaggery Tea : गुड़ की चाय पीने से सेहत को मिलते हैं ये अनोखे फायदे, जानिए इसके बनाने का तरीका