होम / Health Tips: मीठी और ठंडी आइसक्रीम खाने से भी बढ़ जाता है कोलेस्ट्रॉल? जानिए सही बात

Health Tips: मीठी और ठंडी आइसक्रीम खाने से भी बढ़ जाता है कोलेस्ट्रॉल? जानिए सही बात

Divya Gautam • LAST UPDATED : August 20, 2023, 2:13 am IST

India News (इंडिया न्यूज़), Health Tips: अधिकतर लोग ठंडक पाने के लिए आइसक्रीम खाना पसंद करते है लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक कटोरी आइसक्रीम आपको कोलेस्ट्रॉल लेवल काफी हद तक बढ़ा सकती है, आइसक्रीम में भरपूर मात्रा में फैट मौजूद होता है, जो कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ा सकता है। आइए जानते है आइसक्रीम खाने से होने वाले नुकसानों के बारे में

आइसक्रीम और कोलेस्ट्रॉल 

अगर कोई व्यक्ति रात को एक कटोरी आइसक्रीम खाकर सोता है, तो इससे उसका कोलेस्ट्रॉल लेवल काफी बढ़ जाता है। खाने में स्वादिष्ट लगने वाली आइसक्रीम पूरी तरह से फैट प्रोडक्ट है, जो हमारे कोलेस्ट्रॉल लेवल को बढ़ा देती है।

आइसक्रीम और मोटापा

आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो हर रोज आइसक्रीम नहीं खानी चाहिए, क्योंकि इससे न केवल कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है, बल्कि ब्लड शुगर लेवल और मोटापे में भी काफी बढ़ोतरी होती है।

शरबत भी करता है नुकसान

आप आइसक्रीम के बजाय शरबत पीना चाहते हैं, जो दूध और चीनी से बना हो तो वह भी आइसक्रीम की तरह ही आपकी सेहत पर बुरा प्रभाव डालता है।

कैसे करें कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित?

आप कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित बनाए रखना चाहते हैं तो इसके लिए एवोकाडो, जैतून का तेल, नट्स, और फैट वाली मछली आदि जैसी हेल्दी चीजों का सेवन करें। ये सब चाजे कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मददगार है।

ये भी पढ़ें- Plant Based Meat: ‘वेज मीट’ स्वाद में लाजवाब और पूरी तरह वेज, जानें क्या हैं वेजिटेरियन मीट?

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT