होम / Healthy Tips: सुबह खाली पेट दही खाने से मिलते हैं ये अद्भुत फायदे, यहां जानें-Indianews

Healthy Tips: सुबह खाली पेट दही खाने से मिलते हैं ये अद्भुत फायदे, यहां जानें-Indianews

Shalu Mishra • LAST UPDATED : June 2, 2024, 2:33 pm IST

India News(इंडिया न्यूज), Healthy Tips: ज्यादातर लोग अपने दिन की शुरूआत चाय, कॉफी या दूध के साथ करते हैं, लेकिन गर्मी में इन चीजों की बजाय सुबह दही खाना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। जैसे किसी शुभ काम पर जाने से पहले मां दही चीनी खिलाती हैं ठीक वैसे ही दही चीनी या सिर्फ दही खाना सुबह के वक्त ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। घर से सुबह दही चीनी शक्कर खिलाकर भेजने के पीछे भी कई कारण हैं। दरअसल इसका बड़ा कारण है कि जब आप सुबह खाली पेट दही खाते हैं तो इससे शरीर को कई फायदे मिलते हैं। दही को चीनी के साथ खाने से ये शरीर के लिए एक कैटेलिस्ट की तरह काम करता है। जिससे आपकी बॉडी और दिमाग दोनों हेल्दी रहते हैं। आइए इस खबर में हम आपको बताते हैं कि दही खाने के क्या फायदे होते हैं।

TWorld Cup 2024: मैदान में घुस आया फैन; सुरक्षाकर्मियों से रोहित शर्मा ने की यह अपील, लोग कर रहे तारीफ- देखें वीडियो – Indianews

सुबह उठकर दही खाना चाहिए 

दही को सुपरफूड कहा जाता है। दही पाचनतंत्र को मजबूत बनाने और पेट की समस्याओं को दूर करने में मदद करती है। गर्मियों में सुबह दही खाने से पेट की समस्याएं कम होती हैं। जिन लोगों को दूध पसंद नहीं है वो दही को दूध के विकल्प के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं। दही खाने से शरीर को कैल्शियम, विटामिन बी-12, विटामिन बी -2, मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व मिलते हैं। गर्मी में दही चीनी मिलाकर खाने से पेट में ठंडक रहती है। चीनी शरीर में ग्लूकोज की मात्रा बनाए रखती है जिससे तुरंत एनर्जी मिलती है। दही में भरपूर मात्रा में प्रोबायोटिक्स होते हैं जो आंतो को स्वस्थ रखते हैं।

मिलेंगे ये फायदे

  1. गुड बैक्टीरिया बढ़ते हैं- दही में गुड बैक्टीरिया होते हैं जो पेट और आंतों के लिए अच्छे होते हैं। गर्मी में जब पेट ज्यादा खराब होता है तो दही आपको बचा सकती है। दही खाने से पेट में बैक्टीरियल बैलेंस बना रहता है। इससे पाचनतंत्र मजबूत होता है। आंतों के लिए भी ये बैक्टीरिया फायदेमंद होते हैं। दही खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है।
  2. पेट को मिलेगी ठंडक- सुबह दही खाने से पेट ठंडा रहता है। दही खाने से पेट में जलन और अम्लता को कम किया जा सकता है। इससे पित्त दोष भी कम होता है। अगर दही और चीनी मिलाकर खाते हैं तो इससे आप दिनभर खुद को एनर्जेटिक पाएंगे।
  3. टॉयलेट में जलन कम होगी- दही खाने से यूटीआई और सिस्टिटिस जैसी समस्याएं कम होती हैं। सुबह दही खाने से पेशाब में जलन की समस्या भी कम होती है। जो लोग कम पानी पीते हैं उन्हें दही जरूर खानी चाहिए।

    T20 World Cup 2024 Opening Ceremony: जानें कब और कहां होगा विश्व कप 2024 का उद्घाटन समारोह-Indianews

  4. एनर्जी मिलेगी- सुबह दही खाने से शरीर को तुंरत एनर्जी मिलती है। इससे आप दिनभर एक्टिव रहते हैं। दही आपके दिमाग और शरीर दोनों को तुरंत ऊर्जा देती है। इसलिए गर्मी में सुबह दही का सेवन जरूर करना चाहिए।
  5. पचाने में आसान- दही को पचाना आसान है। कुछ लोगों को सुबह दूध या उससे बनी चीजें सूट नहीं करती हैं ऐसे लोगों के लिए दही अच्छा विकल्प है। दही दूध से ज्यादा पाचक होती है। इससे पेट हल्का रहता है और पाचन की दिक्कत दूर होती है।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT