<

हैवी पीरियड्स कब बन जाते हैं चिंता का कारण? क्या है कारण और कैसे पाएं राहत?

अगर किसी महिला को हैवी ब्लीडिंग होती है, तो ये आम बात नहीं है. अगर ऐसा पहली बार हुआ है, तो आप कुछ होम रेमेडीज इस्तेमाल कर सकती हैं. अगर ये समस्या अकसर है, तो देरी किए बिना किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह लें.

Heavy Bleeding During Periods: महिलाओं में पीरियड्स होना बहुत आम बात है, लेकिन जब ये स्वाभाविक और नेचुरल प्रक्रिया से होते हैं. वहीं अगर ज्यादा पीरियड्स या हैवी पेन होता है, तो ये चिंता का विषय बन जाता है. कुछ महिलाओं या लड़कियों का पीरियड्स के दौरान इतनी ज्यादा ब्लीडिंग होती है कि उन्हें दिन में कई बार अपने पैड बदलने पड़ते हैं. अगर किसी भी महिला या लड़की को इस तरह की समस्या का सामना करना पड़ता है, तो देरी किए बिना गाइनकॉलजिस्ट से सलाह लेनी चाहिए. 

पीरियड्स के लक्षण वैसे भी महिलाओं को काफी परेशान करते हैं. कुछ महिलाओं को इस दौरान हैवी फ्लो और भयंकर दर्द का सामना करना पड़ता है. अगर किसी को दो घंटे में ही पैड बदलने की जरूरत पड़ती है और एक सप्ताह से ज्यादा पीरियड्स में जाता है, तो इसे भी हैवी पीरियड्स माना जाता है. विशेषज्ञों की मानें, तो फाइब्रायड, रसौली और ट्यूमर से पीड़ित महिलाओं की इस तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है. 

क्यों होती है हैवी ब्लीडिंग?

अगर इसके कारणों की बात करें, तो आयरन की कमी, सर्वाइकल पॉलिप, फाइब्रायड, रसौली, ल्यूपस और हार्मोनल बदलाव के कारण ज्यादा ब्लीडिंग होती है. अगर आपको ज्यादा ब्लीडिंग होती है, तो सही सैनिटरी पैड चुनें. पीरियड्स के दौरान हाइजीन पर विशेष ध्यान दें. साथ ही अपने भोजन में आयरन की मात्रा बढ़ाएं.

इन घरेलू तरीकों से रोकें ज्यादा ब्लीडिंग

  • अगर किसी भी महिला को कुछ दिनों के लिए हैवी फ्लो रहता है, तो ऐसे में खून की कमी हो सकती है. ऐसे में रोजाना से 4-6 कप ज्यादा पानी पिएं. इलेक्ट्रोलाइट सोल्यूशन का इस्तेमाल करें और खाने में नमक की मात्रा कम लें.
  • इसके साथ ही आप उबलते पानी में दालचीनी की एक स्टिक डालकर उस चाय को पिएं. इससे हैवी ब्लीडिंग को रोकने में मदद मिल सकती है. आपको इसका इस्तेमाल दिन में दो बार करना चाहिए.
  • इसके अलावा आपको पानी में अदरक को कुछ मिनट तक उबालकर पीना चाहिए. ये पीरियड्स में बहुत ज्यादा ब्लीडिंग को रोकने में  मददगार हो सकता है. अगर आपको इसका टेस्ट अच्छा नहीं लगता, तो शहद से मीठा भी कर सकते हैं. आप इसे दिन में तीन बार पी सकती हैं.
  • विटामिन सी से भरपूर चीजें शरीर में आयरन को सोखने में मदद कर सकता है. ये हैवी ब्लड फ्लो रोकने में मदद कर सकता है. इसके लिए आप नींबू, कीवी, टमाटर ब्रोकली, आंवला, संतरा और अंगूर जैसी चीजें खानी चाहिए.
  • इसके अलावा आप पीरियड्स से संबंधित परेशानियों के लिए धनिया का पानी पी सकती हैं. अगर ब्लीडिंग नॉर्मल से ज्यादा हैवी है, तो आधा लीटर पानी में 6 ग्राम धनिया के बीज डालकर उबाल लें. इसके बाद इसमें चीनी या शक्कर मिला लें.

नोट: ये केवल सामान्य जानकारी है. अगर आपको किसी तरह की कोई समस्या होती है, तो किसी विशेषज्ञ या चिकित्सक से परामर्श करें. इंडिया न्यूज किसी तरह काी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Share
Published by
Deepika Pandey

Recent Posts

Haryana Board Result 2026 Date: हरियाणा बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट की तैयारियां तेज, शुरू हो ये प्रोसेस

HBSE Haryana Board 10th, 12th Result 2026 Date: हरियाणा बोर्ड जल्द ही 10वीं और 12वीं…

Last Updated: April 1, 2026 07:38:47 IST

LPG Cylinder Price Hike: 1 अप्रैल से महंगा हुआ गैस सिलेंडर! आज के नए रेट देखकर चौंक जाएंगे आप, जेब पर कितना पड़ेगा असर?

यह मूल्य वृद्धि ऐसे समय में हुई है, जब तेल विपणन कंपनियां (OMCs) अमेरिका, इजराइल…

Last Updated: April 1, 2026 07:38:00 IST

Today Weather: अप्रैल बना आफत का महीना! आसमान में बन रहा ऐसा बवंडर, 18 राज्यों में मचेगी तबाही

Aaj Ka Mausam: अप्रैल का महीना शुरू हो गया है और मार्च का महीना जा…

Last Updated: April 1, 2026 07:05:52 IST

Delhi Rain: दिल्ली वालों के लिए अलर्ट! बारिश के साथ आंधी-तूफान, जाने इस हफ्ते कैसा रहेगा राजधानी का मौसम

Delhi Weather: दिल्ली में मंगलवार, 31 मार्च को दिन के समय तापमान में गिरावट देखी…

Last Updated: April 1, 2026 06:35:22 IST

UP Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल ने मारी अचानक यू-टर्न! यूपी में राहत मिलेगी या जेब पर पड़ेगा डबल वार?

Petrol Diesel Rate Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां‌ (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…

Last Updated: April 1, 2026 07:26:03 IST

Petrol Diesel Price Today: आज बदले पेट्रोल-डीजल के दाम! राहत की बारिश या महंगाई का तूफान? जानें ताजा अपडेट

Petrol Diesel Price Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…

Last Updated: April 1, 2026 07:26:43 IST