Live TV
Search
Home > हेल्थ > Hight Myth: किसी बच्चे को लांघने से उसकी हाइट रुक जाती है? क्या है साइंस में इसके पीछे की सच्चाई

Hight Myth: किसी बच्चे को लांघने से उसकी हाइट रुक जाती है? क्या है साइंस में इसके पीछे की सच्चाई

Hight Myth-Facts: ऊंचा-लंबा दिखना हर किसी की चाह होती है. इससे पर्सनालिटी और कॉन्फिडेंस दोनों में निखार आता है. लंबाई बढ़ाने के लिए लोग तमाम उपाय करते हैं. असल में हाइट कम होने का कारण जेनेटिक या अन्य स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं होती है. लेकिन, कुछ लोगों का मानना है कि हाइट कम रह जाने का कारण बचपन में किसी के लांघ देना है. ऐसे में सवाल होता है कि, क्या सच में किसी के लांघने से हाइट कम रह जाती हैं? हाइट न बढ़ाने के असल कारण क्या हैं? आइए जानते हैं इसके पीछे का साइंस.

Written By: Lalit Kumar
Last Updated: April 9, 2026 19:44:19 IST

Mobile Ads 1x1

Hight Myth-Facts: ऊंचा-लंबा दिखना हर किसी की चाह होती है. इससे पर्सनालिटी और कॉन्फिडेंस दोनों में निखार आता है. वहीं, कम हाइट के कारण न सिर्फ आपका आत्मविश्वास कम होता है, बल्कि यह आपको आगे बढ़ने से भी रोक सकता है. लंबाई बढ़ाने के लिए लोग तमाम उपाय करते हैं. कुछ लोग लटकने वाले एक्सरसाइज करते हैं, तो कुछ लोग हाइट बढ़ाने के लिए दवाइयों का सहारा लेते हैं. असल में हाइट कम होने का कारण जेनेटिक या अन्य स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं होती है. लेकिन, फिर हाइट बढ़ने में जीन, पोषण और लाइफस्टाइल जैसे कारकों का विशेष योगदान है. इन सब के अलावा, कुछ लोगों का मानना है कि हाइट कम रह जाने का कारण बचपन में किसी के लांघ देना है. ऐसे में सवाल होता है कि, क्या सच में किसी के लांघने से हाइट कम रह जाती हैं? हाइट न बढ़ाने के असल कारण क्या हैं? आइए जानते हैं इसके पीछे का साइंस.

क्या किसी के लांघ देने से हाइट नहीं बढ़ती है?

बचपन से अपने बड़े-बुजुर्गों से यही सुनते आए हैं कि, किसी को लांघकर नहीं जाने देना चाहिए. ऐसा करने से फिर उसकी हाइट नहीं बढ़ेगी. इस बात ने लोगों के दिमाग में ऐसा घर किया कि आज भी बहुत से लोग मान रहे हैं. आज अगर कोई किसी को लांघ जाए तो फिर उसे लांघने को कहते हैं. ऐसा कहते हैं कि, दोबारा लांघने से प्रभाव कट जाएगा. हालांकि, साइंस कहती है कि किसी के लांघने से हाइट पर कोई असर नहीं पड़ता है, बल्कि ये हमारे खान-पान और जेनेटिक कारणों पर निर्भर करता है.

किन कारणों से हाइट कम बढ़ती है?

आनुवंशिक कारक: हाइट आमतौर पर आनुवंशिक कारणों पर निर्भर होती है, जिसमें व्यक्ति को लगभग 60 से 80% हाइट विरासत में मिलती है. अगर माता-पिता छोटे हैं, तो बच्चे की भी लंबाई बढ़ने की संभावना कम होती है, लेकिन अगर माता-पिता दोनों की हाइट ज्यादा है तो बच्चों की हाइट भी ज्यादा बढ़ सकती है.

हार्मोनल कारण: हाइट कम रहने का कारण शरीर में हार्मोनल उतार-चढ़ाव हो सकता है. जैसे ग्रोथ हार्मोन में कमी के कारण भी हाइट कम रह सकती है, जिसमें पिट्यूटरी ग्रंथि, ग्रोथ हार्मोन का कम उत्पादन करता है. हाइपोथायरायडिज्म या थायरायड असंतुलन हड्डियों के विकास और हाइट को प्रभावितकर सकता है. इसके अलावा, प्यूबर्टी में देरी भी शरीर में हार्मोनल असंतुलन का कारण बनता है, जिससे हाइट कम रह सकती है.

पोषण की कमी: बच्चों में शारीरिक विकास के दौरान प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन डी, जिंक और फॉस्फोरस जैसे जरूरी पोषक तत्वों की कमी आपकी कम हाइट का कारण बन सकती है.

कम एक्टिविटी: खराब जीवनशैली, विशेष रूप से बचपन और किशोरावस्था के दौरान, आपकी हाइट को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकती है. लंबाई बढ़ाने के लिए किशोरावस्था में स्ट्रेचिंग, योग और खेल जैसी गतिविधियां करना जरूरी हैं.

नींद की कमी: रात को सोने के कारण आपके शरीर में ग्रोथ हार्मोन डिस्चार्ज होता है. इसलिए किशोरावस्था और बचपन में पर्याप्त मात्रा में नींद पूरी होना जरूरी है, क्योंकि नींद में कमी आपके हार्मोन ग्रोथ को बाधित कर सकता है.

स्वास्थ्य समस्याएं: सीलिएक रोग, क्रोनिक किडनी डिजीज या कोई अन्य पुरानी बीमारी हाइट कम बढ़ने का कारण बन सकती है, या आपकी हाइट को सीमित कर सकती है. स्कोलियोसिस जैसी हड्डियों की बीमारी भी हाइट को प्रभावित कर सकती हैं.

MORE NEWS