Live
Search
Home > हेल्थ > Holi 2026: शुगर बढ़ा सकती है पकवानों की मिठास? होली पर दिखाएं समझदारी, जानें डायबिटीज में क्या खाएं-क्या नहीं

Holi 2026: शुगर बढ़ा सकती है पकवानों की मिठास? होली पर दिखाएं समझदारी, जानें डायबिटीज में क्या खाएं-क्या नहीं

Diabetes Tips In Holi 2026: होली के मौके पर बनने वाले लजीज पकवान और मिठाइयां त्योहार को खास बना देती हैं. लेकिन, डायबिटीज में इन चीजों के सेवन से बचना चाहिए. क्योंकि, पकवान और मिठाइयां शुगर लेवल को बढ़ा सकती हैं. डाइटिशियन खुशबू शर्मा से जानिए कि, डायबिटीज के मरीज क्या खाएं, क्या न खाएं?

Written By: Lalit Kumar
Last Updated: 2026-02-26 17:14:50

Mobile Ads 1x1

Diabetes Tips In Holi 2026: होली उमंग, उत्साह और आपसी मेल-जोल का त्योहार है. इस मौके पर बनने वाले लजीज पकवान और मिठाइयां त्योहार को खास बना देती हैं. लेकिन, डायबिटीज में इन चीजों के सेवन से बचना चाहिए. क्योंकि, पकवान और मिठाइयां शुगर लेवल को बढ़ा सकती हैं. एक्सपर्ट की मानें तो कैलोरी इनटेक को सही रखने से डायबिटीज के मरीज सेहत को ठीक रख होली का लुत्फ उठा सकते हैं. ऐसे में डायबिटीज के मरीज क्या खाएं, क्या न खाएं? इसको लेकर लोगों में कंफ्यूजन रहती है. डाइट फॉर डिलाइट क्लीनिक नोएडा की डाइटिशियन खुशबू शर्मा ने India News को बताया है कि होली पर डायबिटीज रोगियों को क्या खाना चाहिए और क्या नहीं?

होली पर डायबिटीज के मरीज क्या खाएं और क्या नहीं

तली-भुनी चीजों से बचें: होली पर घर में समोसे, कचौड़ी, पकौड़े जैसे तले-भुने स्नैक्स बनने सामान्य सी बात है. लेकिन, डायबिटीज के मरीजों को इनसे पूरी तरह से दूर ही रहना है. दरअसल, हाई कैलोरी और ऑयली खाद्य पदार्थ आपके शुगर लेवल को तेजी से बढ़ा सकते हैं. लिहाजा इन चीजों के साथ ही बेकरी फूड्स जैसे- बिस्किट, केक और चॉकलेट्स आदि के सेवन से भी बचें.

ड्रिंक्स का भी ध्यान रखें: होली पर हमें पानी पीने में कोई कोताही नहीं करनी चाहिए. क्योंकि, रंगों के कारण आप डिहाइड्रेशन का अनुभव कर सकते हैं जोकि, डायबिटीज रोगियों की समस्या को बढ़ा सकती है. ऐसे में थोड़ी-थोड़ी देर पर पानी, छाछ, नारियरल पानी, नींबू पानी और स्वस्थ पेय का सेवन करते रहें. ध्यान रखें कि, मीठे पेय, कोल्ड ड्रिक्स आदि से बचाव करें.

चीनी नहीं, नेचुरल स्वीटनर लें: होली पर मुंह मीठा न किया जाए तो ये कैसे हो सकता है. लेकिन डायबिटीज के मरीजों को इस बात का ध्यान रखना है कि वे चीनी वाली मिठाइयों से बिलकुल दूर रहें. इसलिए बेहतर होगा कि आप घर पर ही शुगर-फ्री मिठाई बनाएं या फिर अपनी मिठाई को मीठा स्वाद देने के लिए उसमें खजूर, किशमिश, अंजीर जैसे मीठे फलों का इस्तेमाल करें.

बादाम और अखरोट खाएं: बादाम और अखरोट 2 ऐसे नट्स हैं जो डायबिटीज के मरीजों के लिए बेस्ट ऑप्शन माना जाता है. विटामिन ई और ओमेगा 3 फैटी एसिड से भरपूर इन नट्स में हेल्दी फैट्स होता है जो आपका पेट भरने के साथ ही शरीर को नुकसान भी नहीं पहुंचाता है. आप चाहें तो स्नैक्स के तौर पर इन नट्स का सेवन कर सकते हैं. साथ ही, डायबिटीज के मरीज प्लेन पॉपकॉन, मखाना, नॉन-फ्राइड नमकीन आदि का भी सेवन कर सकते हैं.

इन बातों का रखें ध्यान: डायबिटीज की दवाएं और इंसुलिन समय पर लें, बाजार से आनी वाली कोई मिठाई न खाएं, शरीर को हाइड्रेट रखें, हरी सब्जियां और फाइबर वाला भोजन जरूर लें, शराब का सेवन बिलकुल न करें और डायबिटीज के मरीज केमिकल वाले रंगों से भी दूर रहें. ध्यान रहे कि, होली के दौरान हर कुछ घंटों में ब्लड शुगर का लेवल मांपते रहें.

MORE NEWS

Home > हेल्थ > Holi 2026: शुगर बढ़ा सकती है पकवानों की मिठास? होली पर दिखाएं समझदारी, जानें डायबिटीज में क्या खाएं-क्या नहीं

Written By: Lalit Kumar
Last Updated: 2026-02-26 17:14:50

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS