<
Categories: हेल्थ

कहीं आप भी तो नहीं खा रहे नकली या सिंथेटिक घी? डॉक्टर से जानें घर बैठे कैसे लगाएं असली और नकली का पता

आप घर बैठे-बैठे कुछ आसान स्टेप्स में यह पता लगा सकते हैं कि आपके घर में इस्तेमाल किए जाने वाला घी असली है या नकली. इस बारे में जानने के लिए हमने बात की सिरसा हरियाणा के रामहंस चैरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा से.

Ghee purity test at Home: आजकल के दूषित खान-पान के चलते पोषण हमारी थाली से छिनता जा रहा है. बाजार में इतने मिलावटी प्रोडक्ट्स आ चुके हैं कि कई बार असली और नकली का पता ही नहीं चल पाता है. यही कारण है कि लोग बार-बार बीमार पड़ते हैं. घी का इस्तेमाल अधिकांश घरों में किया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं, जो घी आप खा रहे हैं वह नकली भी हो सकता है. कई बार पैरेंट्स बच्चों को भी बाहर का खुला या पैकेट वाला घी खिलाते हैं. अगर आप ऐसा कोई घी खा रहे हैं तो भी एक बार इसकी गुणवत्ता का पता लगा लेना समझदारी वाला काम होगा.

आप घर बैठे-बैठे कुछ आसान स्टेप्स में यह पता लगा सकते हैं कि आपके घर में इस्तेमाल किए जाने वाला घी असली है या नकली. इस बारे में जानने के लिए हमने बात की सिरसा हरियाणा के रामहंस चैरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा से. 

1. गर्म करके लगा सकते हैं पता

घी असली है या नकली इस बात का पता लगाने के लिए आप घी को गर्म करके उसका व्यवहार देखकर भी पता लगा सकते हैं. इसके लिए आपको किसी बर्तन में थोड़ा सा घी लेन है और उसे गैस पर हल्का गर्म करना है और पिघला लेना है. अब उसे कांच के गिलास या कटोरी में निकाल लें. इसके बाद फ्रिज में रखकर कुछ समय के लिए ठंडा होने दें. अब अगर घी जमने के बाद उसपर एक समान परत बनती है मतलब घी शुद्ध है. लेकिन, अगर घी पर अलग-अलग परत दिख रही है तो ऐसे में वह मिलावटी भी हो सकता है. 

2. हथेली पर रखकर करें टेस्ट

असली और नकली घी का पता लगाने के लिए आप घी को हथेली पर निकालकर उसे रगड़ें. अब अगर घी असली है तो ऐसे में आपको चिकनाहट महसूस हो सकती है और हल्की महक भी आएगी. लेकिन, अगर आपको हथेली पर फिसलने जैसा या ग्रीसी महसूस हो रहा है तो हो सकता है कि इसमें किसी प्रकार की मिलावट हो. 

3. सूंघकर भी लगता है पता

कुछ लोग घी को सूंघकर भी इसके असली और नकली होने का पता लगा सकते हैं. माना जाता है कि अगर घी असली है तो उसमें बहुत हल्की और प्राकृतिक खुशबू आती है. लेकिन, नकली घी में आपको परफ्यूम या इत्र जैसी खुशबू आ सकती है. 

4. फ्रीजर टेस्ट करके लगाएं पता

अगर आप घी की गुणवत्ता का पता लगाना चाहते हैं तो ऐसे में एक चम्मच घी को फ्रिज में रखें. कम से कम 30 मिनट तक फ्रीजर में घी को रखने के बाद अगर घी जमने के बाद इसमें एक समान सॉलिड बन रहा है तो ऐसे में अगर परतें दिखाई दे रही हैं तो हो सकता है कि आपका घी मिलावटी है. 

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Share
Published by
Kunal Mishra

Recent Posts

‘15 साल बाद समझ पाया कि वो मेरी पत्नी है’-पत्नी के सामने सच रखकर रो पड़े थे पियूष मिश्रा

Piyush Mishra Marriage: हाल ही में पियूष मिश्रा ने अपने जीवन से जुड़ी कुछ बातें…

Last Updated: April 5, 2026 13:51:03 IST

जब विराट कोहली ने मैदान पर खोया आपा! गरमा-गरमी के बाद खलील अहमद को दिखाई उंगली, धोनी भी देखते रह गए

Virat Kohli vs Khaleel Ahmed: IPL 2025 में आरसीबी बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के मुकाबले…

Last Updated: April 5, 2026 13:45:44 IST

UPTET Mandatory: यूपीटीईटी उम्मीदवारों के लिए अहम खबर, TGT/LT के लिए यह अनिवार्य, तभी बन पाएंगे सरकारी शिक्षक

TET UP Mandatory: अगर आप यूपी में शिक्षक बनने की सोच रहे हैं, तो अब…

Last Updated: April 5, 2026 13:36:14 IST

Easter Sunday 2026: क्यों मनाया जाता है इस्टर संडे, क्या है अंडे से कनेक्शन, खास परंपराएं

Easter Sunday 2026: ईसाई धर्म में ईस्टर संडे का विशेष महत्व होता है और इसे…

Last Updated: April 5, 2026 13:45:38 IST

Maharashtra News: कार के लालच में 3 छात्रों ने की व्यापारी की बेरहमी से हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Nagpur Murder Case: महाराष्ट्र के नागपुर शहर के वाडी इलाके में एक सनसनीखेज हत्याकांड ने…

Last Updated: April 5, 2026 13:29:15 IST

Bageshwar: भूकंप के बाद अलर्ट, जानें झटकों से बचने के सही उपाय, ऐसे करें खुद और परिवार की सुरक्षा

Bageshwar Earthquake: रविवार सुबह उत्तराखंड के बागेश्वर में 3.5 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया.…

Last Updated: April 5, 2026 13:20:24 IST