<
Categories: राज्य

Maharashtra News: कार के लालच में 3 छात्रों ने की व्यापारी की बेरहमी से हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Nagpur Murder Case: महाराष्ट्र के नागपुर शहर के वाडी इलाके में एक सनसनीखेज हत्याकांड ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया. तीन इंजीनियरिंग छात्रों ने महंगी कार और मोबाइल फोन हथियाने की लालच में 44 वर्षीय स्पेयर पार्ट्स व्यापारी सुचित भोजापुरकर की क्रूर हत्या कर दी.

Nagpur Murder Case: महाराष्ट्र के नागपुर शहर के वाडी इलाके में एक सनसनीखेज हत्याकांड ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया. तीन इंजीनियरिंग छात्रों ने महंगी कार और मोबाइल फोन हथियाने की लालच में 44 वर्षीय स्पेयर पार्ट्स व्यापारी सुचित भोजापुरकर की क्रूर हत्या कर दी. 

क्राइम ब्रांच ने मात्र 12 घंटों में इस जघन्य अपराध का पर्दाफाश कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है और हर तरफ इसी वारदात की चर्चा हो रही है.

कब हुई वारदात

यह घटना तब घटी जब छात्रों ने अपनी परीक्षाएं खत्म करने के बाद घूमने निकले थे. वर्धमान नगर पुल पर उन्हें नशे में धुत सुचित भोजापुरकर दिखे. मदद का बहाना बनाकर वे उनकी कार में सवार हो गए और उन्हें भिवापुर की ओर ले गए. फिर वापस वाडी लौट आए. शुरू में उन्होंने सुचित की पत्नी को फोन कर कहा कि वे उन्हें घर पहुंचा देंगे, लेकिन बाद में कॉल काटकर अपनी खौफनाक योजना पर अमल शुरू कर दिया.

कार और मोबाइल लूटने की लालच में छात्रों ने सुचित को खड़गांव रोड पर श्मशान घाट के पास सुनसान जगह ले जाकर पत्थर से उनके सिर पर सात बार वार किए. हत्या के बाद पहचान छिपाने के लिए उन्होंने सुचित के कपड़े उतारकर फेंक दिए और नग्न शव को झाड़ियों में ठूंस दिया. फिर कार और मोबाइल लेकर वो तीनों फरार हो गए. अगले दिन एक नागरिक को शव मिला जिसने वाडी पुलिस को सूचना दी. सुचित की पत्नी ने शव की पहचान की और मामला दर्ज हुआ.

क्राइम ब्रांच ने तुरंत शुरू की इन्वेस्टिगेशन

क्राइम ब्रांच ने तुरंत जांच शुरू की. सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी इनपुट और जाल बिछाकर तीनों आरोपियों को पकड़ लिया. मुख्य आरोपी जोमैटो डिलीवरी बॉय है और अकेला रहता है. ये तीनों इंजीनियरिंग के छात्र हैं और पूछताछ में अपराध कबूल लिया. क्राइम ब्रांच यूनिट 1 के पुलिस इंस्पेक्टर ज्ञानेश्वर भेदोडकर ने बताया कि छात्रों का लालच ही इस हत्याकांड का कारण बना. पुलिस ने कार, मोबाइल और हत्या में प्रयुक्त पत्थर बरामद कर लिए हैं. यह घटना युवाओं में बढ़ते अपराधी प्रवृत्ति को उजागर करती है.

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Share
Published by
Shivangi Shukla

Recent Posts

लड्डू गोपाल के पैर छूकर डॉक्टर ने उठाया खौफनाक आखिरी कदम, लाइसेंसी रिवॉल्वर से पत्नी के सामने खुद को मारी गोली

Kanpur Doctor suicide: कानपुर के साकेत नगर स्थित अपार्टमेंट में सरकारी डॉक्टर संदीप सिंह की…

Last Updated: October 5, 2026 19:41:12 IST

Gwalior Human Trafficking: रिफ्यूजी कैंप से डंकी रूट के जरिए भारत, फिर जम्मू-कश्मीर में शादी की तैयारी, 4 महिलाएं बरामद

Gwalior Human Trafficking: ग्वालियर GRP ने बांग्लादेश के कुतुपालोंग शरणार्थी शिविर से कथित तौर पर…

Last Updated: October 5, 2026 18:32:58 IST

लंबे इंतजार के बाद टीम इंडिया में लौटे Bhuvneshwar Kumar, कुणाल पांड्या को भी मिली जगह; इस दिन से खेलेंगे मैच

Bhuvneshwar Kumar: की मैदान पर वापसी हो गई है. हांगकांग सिक्सेस के लिए भारतीय टीम…

Last Updated: October 5, 2026 17:09:29 IST

एक नहीं अनेक लड़कों के साथ अफेयर में थी नाबालिग, लड़के ने तोड़ा रिश्ता, तो 9 लड़कों को हायर कर किया कुछ ऐसा…

Punjab News: पंजाब के गुरदासपुर से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है. यहां…

Last Updated: October 5, 2026 17:08:06 IST

होटल में दबंगई… बाइक लेकर रेस्टोरेंट में घुसा, फिर महिला से बद्तमीजी, हैरान कर देगी VIDEO

Latur Hotel Incident: महाराष्ट्र के लातूर से एक वीडियो सामने आया है. वीडियो में एक…

Last Updated: October 5, 2026 17:01:32 IST