Hypertension Side Effects: आजकल की अनहेल्दी लाइफस्टाइल तमाम गंभीर बीमारियों की वजह बन रहा है. हाई ब्लड प्रेशर या हाइपरटेंशन (Hypertension) ऐसी ही बीमारियों में से एक है. यह बीमारी कभी 40-45 की उम्र के बाद देखी जाती थी, लेकिन आज इसके शिकार कम उम्र के बच्चे और युवा भी हैं. हाइपरटेंशन इतनी गंभीर बीमारी है कि, अगर एक बार हो गई तो कई अंगों की सेहत खराब करके छोड़ती है. आमतौर पर माना जाता है कि, हाई ब्लड प्रेशर या हाइपरटेंशन का असर व्यक्ति के दिल और किडनी पर ही पड़ता है. लेकिन, हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं कि इस बीमारी के कारण यौन अंग भी प्रभावित होते हैं. इसके कारण इस बीमारी से पीड़ितों की सेक्शुअल लाइफ खराब हो सकती है. अब सवाल है कि आखिर, हाइपरटेंशन सेक्शुअल लाइफ को कैसे प्रभावित कर सकते हैं-
हाई ब्लड प्रेशर का यौन अंगों पर क्या प्रभाव
मायोक्लीनिक की एक रिपोर्ट के मुताबिक, हाइपरटेंशन की बीमारी से आज कम उम्र के लोग शिकार हो रहे हैं. इसका असर महिला और पुरुष दोनों के ही यौग अंगों पर पड़ सकता है. एक रिसर्च कहती है कि, 40 वर्ष से अधिक उम्र के पुरुषों में हाई ब्लड प्रेशर के कारण 49 फीसदी लोगों में इरेक्शन डिस्फंक्शन की समस्या हो सकती है. इसे नपुंसकता या स्तंभन दोष की समस्या भी कहते हैं. इससे प्रभावित व्यक्ति में रिलेशन बनाते समय लंबे समय तक जननांग में उत्तेजना की कमी रहती है. इस वजह से उनकी सेक्शुअल लाइफ खराब हो जाती है.
नपुंसकता के दुष्प्रभाव क्या हैं?
स्तंभन दोष यानी नपुंसकता होने पर व्यक्ति हीनभावन का शिकार हो सकता है. कई बार तो लोग डरते हैं कि यदि वे सेक्स करेंगे तो उनकी पफॉर्मेंस अच्छी ना होने की वजह से उनका पार्टनर क्या सोचेगा. इस वजह से रिश्तों में समस्या आने लगती है. यदि हाइपरटेंशन से ग्रस्त व्यक्ति इस तरह की समस्या से जूझ रहा है, तो उसे अपना चेकअप और इलाज कराने की जरूरत है.
हाइपरटेंशन से सेक्शुअल लाइफ पर असर?
हाइपरटेंशन की समस्या के कारण युवाओं में कामेच्छा में कमी आ जाती है. ऐसा होने पर दाम्पत्य जीवन में तनाव बढ़ता है. जीवनसाथी के साथ मतभेद होने के कारण उनकी जिंदगी नीरस हो जाती है. वहीं, महिलाओं में भी हाइपरटेंशन की वजह से उनमें भी कामेच्छा में कमी हो सकती है. बता दें कि, इस बीमारी में महिलाओं के प्राइवेट पार्ट्स में रक्त का प्रवाह कम हो जाता है. ऐसे में उनके यूट्रस में ड्राइनेस की समस्या भी हो जाती है. ऐसा होने से महिला को यौन संबंध के दौरान काफी दर्द होता है. यही वजह है कि हाइपरटेंशन में महिलाएं संबंध बनाने से दूरी बनाए रखना पसंद करती हैं.