होम / Iron Deficiency: शरीर में आयरन की कमी को इन लक्षणों की मदद से करें पहचान, इन चीजों से करें इसकी पूर्ति

Iron Deficiency: शरीर में आयरन की कमी को इन लक्षणों की मदद से करें पहचान, इन चीजों से करें इसकी पूर्ति

Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : January 16, 2023, 9:36 pm IST

Iron Deficiency: सेहतमंद रहने के लिए बेहद जरूरी है कि शरीर में सभी आवश्यक पोषक तत्वों की पूर्ति की जाए। स्वस्थ रहने के लिए पौष्टिक आहार खाना काफी जरूरी होता है। लेकिन किसी भी एक पोषक तत्व की कमी की वजह से कई बार गंभीर हालात भुगतने पड़ते हैं। आयरन इन्हीं जरूरी पोषक तत्वों में से एक है, जिसकी कमी होने से हम कई समस्याओं के शिकार हो सकते हैं। ऐसे में यह बेहद जरूरी है कि इसकी कमी होने पर तुरंत ही शरीर में इसकी पूर्ति की जाए। आप इन लक्षणों की मदद से अपने शरीर में आयरन की कमी की पहचान कर सकते हैं।

इन लक्षणों की मदद से करें शरीर में आयरन की कमी की पहचान

पीली त्वचा

अगर आपके शरीर में आयरन की कमी है, तो इसकी वजह से आपकी स्किन के रंग में बदलाव आने लगता है। अक्सर त्वचा पीली नजर आने लगती है। इसके अलावा स्किन पर काले या नीले रंग के दाग भी बन सकते हैं।

हाथों-पैरों का ठंडा होना

अगर आपके शरीर में आयरन की कमी है, तो इसकी वजह से आपको भी हाथ-पैर ठंडे महसूस हो सकते हैं। ऐसे में तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

बालों की समस्या

आयरन की कमी की वजह से बालों को जरूरी पोषण नहीं मिल पाता है, जिससे वह झड़ने और कमजोर होने लगते हैं।

नाखूनों का कमजोर होना

आमतौर पर कमजोर नाखून कैल्शियम की समस्या की वजह से हो सकते हैं। ऐसे में अगर आपके नाखून भी कमजोर पर ज्यादा टूट रहे हैं, तो आपको इस पर ध्यान देने की जरूरत है।

आयरन की कमी के अन्य लक्षण

शरीर में आयरन की कमी अक्सर एनीमिया की समस्या को जन्म देती है। यह एक गंभीर समस्या होती है। अगर शुरुआती स्तर में इसकी पहचान कर ली जाए, तो वक्त रहते इसे सही इलाज की मदद से ठीक किया जा सकता है। आयरन की कमी के कुछ अन्य सामान्य लक्षण हैं-

  • थकान
  • बेहोशी
  • सिर दर्द
  • कमजोरी
  • छाती में दर्द
  • गले में खराश
  • जीभ में सूजन
  • सांस लेने में तकलीफ
  • मुंह के किनारों का फटना
  • दिल के धड़कन का बढ़ना

इन चीजों से करें आयरन की पूर्ति

शरीर में आयरन की कमी एक गंभीर हालात उत्पन्न कर सकती है। ऐसे में यह बेहद जरूरी है कि समय से इसके लक्षणों की पहचान कर शरीर में इसकी पूर्ति की जाए। शरीर में आयरन की कमी है तो इसके लिए अपनी डाइट में रेड मीट और पोल्ट्री, सी फूड, बीन्स, गहरी हरी पत्तेदार सब्जियां सूखे मेवे, किशमिश और खुबानी आदि को शामिल कर सकते हैं।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT