होम / मूली के साथ अगर गलती से भी खाली ये 5 चीजें तो जान को आ सकती है आफत, अस्पताल में होना पड़ सकता है भर्ती

मूली के साथ अगर गलती से भी खाली ये 5 चीजें तो जान को आ सकती है आफत, अस्पताल में होना पड़ सकता है भर्ती

Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : October 16, 2024, 7:03 pm IST
ADVERTISEMENT
मूली के साथ अगर गलती से भी खाली ये 5 चीजें तो जान को आ सकती है आफत, अस्पताल में होना पड़ सकता है भर्ती

Foods to Avoid with Radish

India News (इंडिया न्यूज), Foods to Avoid with Radish: मूली जल्द ही बाजार में आने वाली है और कई जगहों पर मिलनी भी शुरू हो गई है। कई लोग सर्दियों के मौसम में मूली का सेवन अलग-अलग तरीकों से करते हैं। कई लोग इसे पराठे बनाकर खाना पसंद करते हैं। वहीं कुछ लोग इसे सलाद के साथ नियमित रूप से खाना पसंद करते हैं। मूली को किसी भी रूप में खाएं, यह स्वाद से भरपूर होती है। वहीं इसमें विटामिन ए, बी और सी, प्रोटीन, कैल्शियम और आयरन जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं। इसे पाचन के लिए एक बेहतरीन सब्जी माना जाता है और यही वजह है कि कई लोग इसे सर्दियों में खाना पसंद करते हैं।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि मूली के साथ कुछ चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए? जी हां, मूली के साथ कुछ चीजों का सेवन आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। तो यहां जान लें मूली के साथ किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए?

1. मूली खाने के तुरंत बाद दूध ना पिएं

मूली खाने के तुरंत बाद दूध पीना पाचन तंत्र के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि मूली प्राकृतिक रूप से ठंडी होती है। इसे दूध में मिलाकर खाने या मूली खाने के तुरंत बाद दूध पीने से सीने में जलन, एसिड रिफ्लक्स और पेट दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए दोनों चीजों का एक साथ सेवन करने से बचें।

प्रदुषण में घुट जाए दम… उससे पहले कर लें ये आयुर्वेदिक उपाय, शीशे की तरह साफ हो जाएंगे फेफड़े

2. मूली के साथ संतरा ना खाएं

मूली के साथ संतरे का सेवन भी सेहत के लिए हानिकारक माना जाता है। इन दोनों का मिश्रण आपके लिए जहर की तरह काम करता है। यह न सिर्फ पेट की समस्याओं को बढ़ावा दे सकता है बल्कि कई अन्य समस्याओं को भी बढ़ा सकता है।

3. मूली के साथ करेला न खाएं

अगर आप किसी भी तरह से मूली और करेले का सेवन एक साथ करते हैं, तो इस स्थिति में सावधान हो जाएं। यह कॉम्बिनेशन आपकी सेहत के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। दरअसल, इन दोनों में पाए जाने वाले प्राकृतिक तत्व एक दूसरे के साथ मिलकर आपकी सेहत को खराब कर सकते हैं। इससे न सिर्फ सांस संबंधी समस्याएं होती हैं, बल्कि यह दिल के लिए भी अच्छा नहीं माना जाता है।

4. मूली के साथ खीरा

बहुत से लोग मूली के साथ खीरा खाना शुरू कर देते हैं। लेकिन यह कॉम्बिनेशन आपकी सेहत के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। क्योंकि खीरे में एस्कॉर्बेट होता है, जो विटामिन सी को सोखने का काम करता है। इस कारण से खीरा और मूली को एक साथ नहीं खाना चाहिए।

अगर गर्दन और हाथ पर दिख रहें हैं काले धब्बे तो पार्लर नहीं तुरंत डॉक्टर के पास भागें, इस भयंकर बीमारी का हो गए हैं शिकार

5. मूली और चाय भी है खराब कॉम्बिनेशन

मूली और चाय का कॉम्बिनेशन भी सेहत के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। इससे कब्ज और एसिडिटी हो सकती है। क्योंकि मूली की प्रकृति ठंडी होती है और चाय की प्रकृति गर्म। ऐसे में दोनों का कॉम्बिनेशन आपकी सेहत के लिए ठीक नहीं है।

 

 

Disclaimer: इंडिया न्यूज़ इस लेख में सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए बता रहा हैं। इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT