India News (इंडिया न्यूज़), High Cholesterol Symptoms: कोलेस्ट्रॉल एक मोम जैसा पदार्थ होता है, जो नसों में जमा हो जाता है। शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल का उच्च स्तर हृदय रोग और स्ट्रोक जैसी घातक बीमारियों के खतरे को कई गुना बढ़ा देता है, इसलिए इसे नियंत्रण में रखना बहुत जरूरी है। हाई कोलेस्ट्रॉल की वजह से शरीर के अंगों में दर्द होता है। अगर आपको इन शारीरिक अंगों में दर्द हो रहा है तो यह बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल की ओर इशारा करता है। इन्हें नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए। तो यहां जान लें कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के इन संकेतों के बारे में जानकारी।
खराब कोलेस्ट्रॉल पैरों की नसों को भी प्रभावित करता है। ऐसे में पैरों में दर्द की शिकायत होती है। पैरों में दर्द और ऐंठन जैसे लक्षण दिखने लगते हैं। खराब कोलेस्ट्रॉल के कारण चलते समय पैरों में दर्द हो सकता है।
नसों में जमा खराब कोलेस्ट्रॉल धमनियों को सख्त और पतला बना देता है। ऐसे में दिल तक खून ठीक से नहीं पहुंच पाता। ऑक्सीजन की आपूर्ति में कमी के कारण सीने में दर्द होता है।
हाई कोलेस्ट्रॉल नसों में रुकावट पैदा करता है। ऐसे में मांसपेशियों में ऐंठन की समस्या का सामना करना पड़ता है। पैरों, हाथों और जांघों में ऐंठन की समस्या हो सकती है। अगर मांसपेशियों में बार-बार अकड़न होती है, तो यह खराब कोलेस्ट्रॉल के कारण हो सकता है।
हाई कोलेस्ट्रॉल के शरीर के अंगों में दर्द के अलावा कई अन्य लक्षण भी होते हैं। सिरदर्द, चक्कर आना, थकान, जी मिचलाना, याददाश्त कमजोर होना भी इसकी ओर इशारा करते हैं।
खराब कोलेस्ट्रॉल की समस्या से बचने के लिए आपको सैचुरेटेड फैट का कम सेवन करना चाहिए। इसके अलावा डाइट में फल, सब्जियां, साबुत अनाज आदि शामिल करें। व्यायाम से भी आराम मिलता है। इसके अलावा डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
Disclaimer: इंडिया न्यूज़ इस लेख में सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए बता रहा हैं। इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.