होम / नहीं दिया अगर ध्यान तो दिल में हो जाती है सूजन, शरीर में दिखाई देते हैं ये 4 गंभीर लक्षण

नहीं दिया अगर ध्यान तो दिल में हो जाती है सूजन, शरीर में दिखाई देते हैं ये 4 गंभीर लक्षण

Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : September 20, 2024, 4:26 pm IST

Signs of Heart Inflammation

India News (इंडिया न्यूज़), Signs of Heart Inflammation: आजकल गलत खान-पान और खराब लाइफस्टाइल के कारण लोग कई गंभीर बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। हाल के दिनों में दिल से जुड़ी बीमारियों के मामले तेजी से बढ़े हैं। अक्सर लोग दिल से जुड़े लक्षणों को समय पर पहचान नहीं पाते, जिसके कारण आगे चलकर स्थिति गंभीर हो सकती है। बता दें कि कुछ मामलों में ऐसी समस्याएं दिल में सूजन का संकेत भी हो सकती हैं। दिल में सूजन को मेडिकल भाषा में ‘मायोकार्डिटिस’ कहा जाता है। इस स्थिति में दिल की मांसपेशियां सूज जाती हैं। इसके कारण आपको हार्ट फेलियर, हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

अगर इसका सही समय पर इलाज न किया जाए तो मरीज की मौत भी हो सकती है। दिल में सूजन होने पर शरीर में कई तरह के लक्षण नजर आते हैं। अगर समय रहते इन लक्षणों की पहचान कर ली जाए तो इलाज संभव हो सकता है। तो यहां जाने दिल में सूजन के कुछ ऐसे ही लक्षणों के बारे में जानकारी।

1. सीने में दर्द

सीने में दर्द दिल में सूजन का सबसे आम लक्षण है। यह दर्द सीने के आस-पास होता है और सांस लेने, लेटने या शारीरिक गतिविधि करने पर बढ़ सकता है। अगर आपको अचानक सीने में तेज दर्द की शिकायत हो तो इसे नज़रअंदाज़ न करें। ऐसी स्थिति में आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

थुलथुलापन को निचोड़ देंगे ये 5 फलो के जूस, डाइड में शामिल करने से पिघल जाएगी सारी चर्बी – India News

2. सांस लेने में दिक्कत

सांस फूलना या सांस लेने में दिक्कत होना भी दिल में सूजन का संकेत हो सकता है। दरअसल, दिल में सूजन होने पर दिल सही तरीके से पंप नहीं कर पाता। इससे फेफड़ों में तरल पदार्थ जमा हो सकता है, जिससे सांस लेने में दिक्कत हो सकती है। खासकर लेटने या शारीरिक गतिविधि के दौरान यह समस्या बढ़ सकती है।

3. अत्यधिक थकान और कमज़ोरी

हर समय अत्यधिक थकान और कमज़ोरी महसूस होना भी हृदय में सूजन का संकेत हो सकता है। दरअसल, जब हृदय में सूजन होती है, तो हृदय पूरी क्षमता से काम नहीं कर पाता। इसके कारण शरीर के विभिन्न अंगों को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाती, जिससे थकान और कमज़ोरी होती है। अगर आपको उचित आहार और पर्याप्त आराम के बाद भी हर समय थकान और कमज़ोरी महसूस होती है, तो डॉक्टर से सलाह लें और अपनी जाँच करवाएँ।

Uric Acid में रात को सोने से पहले गलती से भी ना खाएं ये फूड्स, वरना उठाना पड़ सकता है भारी नुकसान – India News

4. अंगों में सूजन

दिल में सूजन की वजह से शरीर के कुछ हिस्सों में सूजन और दर्द हो सकता है। अगर आपको बिना किसी स्पष्ट कारण के हाथ, पैर, टखने या चेहरे पर सूजन दिखे, तो इसे नजरअंदाज न करें। ऐसी स्थिति में आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

 

Disclaimer: इंडिया न्यूज़ इस लेख में सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए बता रहा हैं। इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Rahul Gandhi: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर तीन FIR दर्ज, जानें क्या है मामला
China की नई चालबाजी? चुपके से तैयार कर रहा ‘नकली सूरज’, मुंह देखता रह गया अमेरिका, जानें क्या है इसका काम?
UP Mirzapur News: किन्नर की हत्या के मामले में हुआ बड़ा खुलासा, पुलिस ने 3 को किया गिरफ्तार
तबाही के बाद हिजबुल्लाह का खुफिया दस्तावेज लीक, एक-एक डिटेल जान उड़ जाएंगे होश, हरकत में आए दुनिया भर के ताकतवर नेता
महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने जेल से Jacqueline Fernandez को डेडिकेट किया ‘सजनी’ गाना, भेजी एक खूबसूरत चीज
MP News: इंदौर से कटनी जा रही यात्री बस में अचानक लगी आग, पन्ना जिले के रेपुरा थाना क्षेत्र की घटना
Bihar flood News: बिहार में बाढ़ का खतरा! डिप्टी सीएम ने तैयारी को लेकर कही ये बात
ADVERTISEMENT