Home Remedies for Long Hair: कई लड़कियों की ख्वाहिश होती है लंबे बाल रखना, लेकिन कुछ कारणों से किसी-किसी के बाल जल्दी बढ़ते नहीं हैं। बालों को जल्दी लंबा करने के लिए लड़कियां कई तरह के उपाय आजमाती हैं, तेल अप्लाई करती हैं, लेकिन फायदा नहीं होता है। ऐसे में इसके कारणों को जानना जरूरी है कि आखिर बाल किसी समस्या की वजह से तो लंबे नहीं हो रहे हैं। चो यहां जानिए कि बालों का लंबा ना होने का कारण और कुछ घरेलू उपाय, ताकि हेयर ग्रोथ को बढ़ाया जा सके।
बालों का विकास कई बार आपकी उम्र, स्ट्रेस, जेनेटिक्स, केमिकल्स और हीट के अधिक इस्तेमाल, एलोपेशिया आदि के कारण भी प्रभावित होता है। बालों को खूबसूरत बनाने के लिए हीट स्टाइलिंग, केमिकल्स, हेयर कलर्स आदि के अत्यधिक इस्तेमाल से बालों का ग्रोथ रुक जाता है। साथ ही अगर ये समस्या पैरेंट्स में भी है तो काफी हद तक बच्चों में भी ये समस्या देखने को मिल सकती है। बता दें कि जीन आपके बालों की लंबाई और वॉल्युम तय करने में मुख्य भूमिका निभाते हैं।
त्वचा के साथ ही बालों के लिए भी एलोवेरा जेल काफी फायदेमंद होता है। इसमें कई तरह के एंजाइम्स होते हैं, जो स्कैल्प की कोशिकाओं की मरम्मत करते हैं। क्षतिग्रस्त होने से बचाते हैं। यह बालों को सूरज की अल्ट्रा वायलेट किरणों के नुकसान से भी बचाता है।
आलू तो हर घर में पाया जाता है। आलू के रस में कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जैसे जिंक, नियासिन, विटामिन बी, जो प्राकृतिक रूप से बालों के विकास को बढ़ाने में कारगर होते हैं। यह स्कैल्प से गंदगी को साफ करते हैं। रूसी की समस्या भी दूर होती है।
बालों को लंबा करने के लिए आप अंडे का इस्तेमाल कर सकती हैं। अंडे में प्रोटीन सबसे अधिक होता है, जो बालों की देखभाल के लिए पोषण के रूप में आवश्यक होता है। इसमें बायोटिन, लेसिथिन और फोलेट जैसे पोषक तत्वों भी होते हैं, साथ ही अन्य विटामिन जैसे ई, के और डी भी मौजूद होते हैं।