होम / Iron Deficiency in Women: आयरन की कमी से महिलाओं को हो सकती है यह घातक बिमारी! शोध मे सामने आया चिंताजनक परिणाम

Iron Deficiency in Women: आयरन की कमी से महिलाओं को हो सकती है यह घातक बिमारी! शोध मे सामने आया चिंताजनक परिणाम

Mudit Goswami • LAST UPDATED : July 1, 2023, 11:59 am IST

India News(इंडिया न्युज), Iron Deficiency in Women: आयरन मनुष्य शरीर के लिए बहुत जरूरू है। क्योंकि आयरन हीमोग्लोबिन बनाने का काम करता है। यह फेफड़ों से ऑक्सीजन बॉडी के अन्य हिस्सों में पहुंचाता है. ऑक्सीजन से ही बॉडी का हर आर्गन सर्वाइव करता है। लेकिन इसी क्रम में महिलाओं से जुड़े एक अध्ययन में एक चिंताजनक खबर निकलकर सामने आ रही है। दरअसल एक स्टडी में सामने आया है की 12 से 21 साल की लड़कियों और महिलाओं में आयरन की कमी की समस्या तेजी से बढ़ रही है।

रिपोर्ट के अनुसार अकेले अमेरिका जैसे देश में ही 40 प्रतिशत महिलाओं में खून की कमी देखी गई हैं। अमेरिकन मेडिकल एसोसिएशन जर्नल में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार 12 से 21 साल तक की तकरीबन 35 सौ लड़कियों और महिलाओं पर अध्ययन किया गया है। जिसके बाद यह चौंकाने वाले रिज्लट सामने आए है। जिसमें गोरी लड़कियों या महिलाओं की तुलना में सावले और डार्क रंग कि लड़कियों या महिलाओं में आयरन की कमी या फिर एनिमिया का जोखिम चार गुना ज्यादा रहा है।

क्या है भारत में महिलाओं की स्थिति?

बता दें कि आयरन की कमी से होने वाले एनीमिया की दिक्कत सिर्फ अमेरिका की महिलाओं को ही नहीं है। यह दिक्कते भारतीय महिलाओ में भी काफी हद तक देखनो को मिल रही है। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (NFHS)-(III) की एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में लगभग 55 प्रतिशत महिलाओं को एनीमिया का खतरा हो सकता है।
एक और रिसर्च यह बताता है कि पूर्वी, मध्य और उत्तर पूर्वी राज्यों में रहने वाली महिलाओं में एनीमिया की समस्या सबसे ज्यादा पाई गई है। जिसका कारण खराब आर्थिक हालात, पोषण आहार में कमी, ग्रामीण परिवेश में महिलाओं पर ज्यादा बच्चे पैदा करने का दबाव और स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरतना महिलाओं में इस खतरे को बढ़ा रहा है।

एक्सपर्ट्स की राय

विशेषज्ञों के अनुसार एनीमिया बढ़ने की सबसे बड़ी वजह आयरन की कमी है। विशेषकर मासिक चक्र के दिनों में ब्लड लॉस और उसके मुताबिक पौष्टिक खाना न लेने पर ये कमी और बढ़ती है। आयरन की मात्रा बनाए रखने के लिए पर्याप्त डाइट लेना बहुत जरूरी है। रिसर्च के मुताबिक सिर्फ शाकाहारी खाना खाने वाली महिलाओं में खून की कमी का खतरा ज्यादा होता है। साथ ही विशेषज्ञों ने हर साल खून की जांच और आयरन की जांच कराते रहने को भी जरूरी बताया है। ताकि समय रहते आयरन की कमी का पता चल सके।

ये भी पढ़ें- Health News: आज से ही फॉलो करें ये रूटीन, कभी नहीं जाना पड़ेगा डॉक्टर के पास

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.