<
Categories: हेल्थ

करेला और नीम का जूस एक साथ पीना सही या गलत, जानें फायदा या नुकसान, किन्हें करना होगा बचाव

काफी लोगों के मन में ये सवाल होता है कि आखिर करेला और नीम का जूस एक साथ पीना ही होता है या नहीं? बता दें कि ये जूस कुछ लोगों के लिए अच्छा होता है, तो कुछ लोगों को डॉक्टर की सलाह के बिना इसका सेवन नहीं करना चाहिए.

Neem-Karela Juice: सर्दियों के मौसम की शुरुआत होने के साथ ही सब्जियों के जूस का ट्रेंड भी तेजी से चलने लगता है. कहा जाता है कि सब्जियों का जूस पीने से बीमारियां दूर भागती हैं. लोग अकसर चुकंदर, गाजर, आंवला आदि का जूस पीने का सलाह देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसी तरह करेला और नीम का जूस भी सेहत के लिए फायदेमंद होता है. बहुत से लोगों के मन में एक विचार आता है कि क्या करेला और नीम का जूस एक साथ पीना सही है या नहीं? इसका जवाब है हां करेले और नीम का जूस पीना सेहत के लिए फायदेमंद होता है. हालांकि कुछ लोगों को इसके सेवन से बचना चाहिए.

बता दें कि करेला और नीम का जूस एक साथ पीना फायदेमंद होता है, खासकर जिन लोगों को डायबिटीज और लिवर की समस्या हो. करेला और नीम का जूस ब्लड शुगर कंट्रोल करने, शरीर को डिटॉक्स करने औऱ इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद कर सकते हैं. लेकिन ध्यान रहे कि किडनी की समस्या और गर्भवती महिलाओं के साथ ही अगर कोई व्यक्ति पहले से किसी स्वास्थ्य समस्या की दवाइयां ले रहा है, तो उन्हें डॉक्टर की सलाह के बिना करेला और नीम का जूस एक साथ नहीं पीना चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि ये जूस शुगर लेवल को कम कर सकता है और पोटैशियम लेवल पर भी असर डाल सकता है.

नीम करेले का जूस पीने के फायदे

  • बता दें कि नीम और करेले का जूस एक साथ मिलाकर पीने से ब्लड शुगर कंट्रोल होता है. करेला और नीम दोनों में प्राकृतिक रूप से ग्लूकोज कंट्रोल करने के गुण होते हैं. ये डायबिटीज मैनेज कंट्रोल करने में मदद करता है.
  • करेला और नीम दोनों लिवर को डिटॉक्स करने के लिए फायदेमंद होता है. ये लिवर को साफ करने और शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मददगार है.
  • बता दें कि ये पाचन सुधार के लिए मददगार हो सकता है. करेला और नीम पाचन सुधार के साथ ही शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है.
  • करेले और नीम का जूस पीने से खून साफ होता है और त्वचा संबंधी समस्याएं दूर होती हैं. इसका सेवन करने से खुजली, मुहांसे आदि से भी राहत दिलाता है.
  • इतना ही नहीं नीम और करेले का जूस साथ में पीने से मेटाबॉलिज्म ठीक होता है और इससे वजन कम करने में भी मदद मिलती है.

किन लोगों को करना चाहिए बचाव?

  • बता दें कि जो लोग डायबिटीज की दवाएं लेते हैं उन्हें इस जूस का सेवन नहीं करना चाहिए, तो ब्लड शुगर बहुत ज्यादा कम हो सकता है. इसके कारण इसे डॉक्टर की सलाह लिए बिना न पिएं.
  • इसके अलावा अगर कोई किडनी का पेशेंट है, तो उसे भी इस जूस का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि ये किडनी के फंक्शन और पोटैशियम लेवल को प्रभावित कर सकता है.
  • गर्भवती महिलाएं और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को करेले और नीम का जूस पीने से बचना चाहिए.
  • पेट की समस्याओं वाले लोगों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि ये ज्यादा कड़वा होने के कारण कुछ लोगों के पेट को खराब कर सकता है.

कैसे पिएं करेले-नीम का जूस?

बता दें कि करेले और नीम के जूस को थोड़ा-थोड़ा मिलाकर खाली पेट पिएं. इसमें आप थोड़ा जामुन और आंवले का जूस भी मिला सकते हैं. ये आयुर्वेद में फायदेमंद बताया जाता है.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Share
Published by
Deepika Pandey

Recent Posts

चोरो का आतंक! लॉक स्कॉर्पियो को खिलौना समझकर उड़ा ले गए बदमाश, वायरल वीडियो देख उड़ जाएंगे आपके भी होश!

बिहार शरीफ में लॉक स्कॉर्पियो की लाइव चोरी का रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो!…

Last Updated: March 24, 2026 23:32:00 IST

किसी के दिल की धड़कन बनकर जीवित रहेंगे हरीश राणा, आंखों की कॉर्निया और हार्ट के वॉल्व AIIMS को डोनेट

Harish Rana Organ Donation: गाजियाबाद के 32 वर्षीय हरीश राणा अब इस दुनिया में नहीं…

Last Updated: March 24, 2026 23:25:25 IST

Leander Paes: खेल के मैदान के बाद अब राजनीति की पिच पर उतरेंगे लिएंडर पेस? BJP के साथ सीक्रेट मीटिंग से मचा हड़कंप!

West Bengal Election 2026: क्या बंगाल चुनाव में दिखेगा लिएंडर पेस का जलवा? BJP के…

Last Updated: March 24, 2026 23:11:06 IST

क्या अजिंक्य रहाणे का कटेगा पत्ता? KKR ने रिंकू सिंह को बनाया उपकप्तान, भविष्य में बनेंगे कैप्टन?

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने आईपीएल 2026 से पहले बड़ा फैसला लिया है. उन्होंने रिंकू…

Last Updated: March 24, 2026 21:55:32 IST

काभा एविएशन अकैडमी ने पूरे किए 1 वर्ष, स्टाफ व छात्रों ने मनाया उत्सव

सूरत (गुजरात), मार्च 24: शहर की प्रतिष्ठित संस्था काभा एविएशन अकैडमी ने सफलता पूर्वक अपने…

Last Updated: March 24, 2026 21:13:11 IST

RCB Sold: बदल गया मालिक! राजस्थान रॉयल्स को पीछे छोड़ RCB बनी सबसे महंगी टीम, जानें कौन है नया बॉस?

RCB चैंपियंस का नया दौर! 17,000 करोड़ की डील के साथ बिड़ला ग्रुप के नाम…

Last Updated: March 24, 2026 21:48:22 IST