<

गरीबी में आटा गीला… पाकिस्तानी खिलाड़ियों को मिलती है सिर्फ इतनी सैलरी, अब PCB ने ठोका 50 लाख का जुर्माना!

PCB Central Contract: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने टी20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों पर 50-50 लाख का जुर्माना लगाने का फैसला किया है. ऐसे में आइए जानते हैं कि पाकिस्तानी खिलाड़ियों की सैलरी कितनी है.

PCB Central Contract: टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) में पाकिस्तानी टीम का प्रदर्शन काफी खराब रहा. सलमान अली आगा की कप्तानी वाली पाकिस्तान की टीम सुपर-8 स्टेज से ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई. पाकिस्तान सेमीफाइनल के लिए भी क्वालीफाई नहीं कर पाई. पाकिस्तान टीम के इस निराशाजनक प्रदर्शन के चलते उन पर भारी जुर्माना लगाया गया है. रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने टी20 वर्ल्ड कप स्क्वाड के सभी खिलाड़ियों पर 50-50 लाख रुपये (PKR) का जुर्माना लगाने का फैसला किया है. यह जुर्माना खिलाड़ियों की सैलरी में से ही काटा जाएगा. जुर्माने की खबरों के बीच सवाल उठा कि आखिर PCB अपने खिलाड़ियों की कितनी सैलरी देती है? क्या BCCI की तरह PCB भी अपने स्टार खिलाड़ियों को करोड़ों रुपये की सैलरी देती है या नहीं? ऐसे में आइए जानते हैं कि मौजूदा समय में पाकिस्तानी खिलाड़ियों को PCB की ओर कितने रुपये मिलते हैं.

पाकिस्तानी खिलाड़ियों की सैलरी?

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अपने खिलाड़ियों को अलग-अलग कैटेगरी के हिसाब से सालाना सैलरी देता है. इसमें ए, बी, सी और डी कैटेगरी शामिल है. साल 2025-26 सीजन के लिए PCB ने कुल 30 खिलाड़ियों को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की लिस्ट में शामिल किया है. PCB ने बड़ा फैसला लेते हुए अपने स्टार खिलाड़ी बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को ए कैटेगरी से निकालकर बी कैटेगरी में डाल दिया है. पिछले साल पाकिस्तानी खिलाड़ियों के खराब प्रदर्शन के चलते किसी भी खिलाड़ियों को ए कैटेगरी में नहीं रखा गया. PCB ने साल 2025-26 सीजन के लिए बी, सी और डी कैटेगरी में 10-10 खिलाड़ियों को शामिल किया है.

किस कैटेगरी में कितनी मिलती है सैलरी?

PCB के अनुसार, अलग-अलग कैटेगरी के हिसाब से खिलाड़ियों को सैलरी दी जाती है. ए कैटेगरी के खिलाड़ियों की सैलरी 4.5 मिलियन यानी 45 लाख (PKR) है. इसके अलावा बी कैटेगरी की सैलरी 30 लाख PKR, सी कैटेगरी में 15 लाख PKR और डी कैटेगरी में 7.5 लाख PKR दिया जाता है. इसके अलावा पाकिस्तानी खिलाड़ियों को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के अलावा मैच के हिसाब से अलग से पैसे दिए जाते हैं.

  • ए कैटेगरी- कोई नहीं
  • बी कैटेगरी- बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, अबरार अहमद, फखर जमान, हारिस रऊफ, हसन अली, साइम अयूब, सलमान अली आगा, शादाब खान, शाहीन शाह अफरीदी.
  • सी कैटेगरी- अब्दुल्ला शफीक, नसीम शाह, फहीम अशरफ, सऊद शकील, हसन नवाज, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद नवाज, नोमान अली, साहिबजादा फरहान, साजिद खान.
  • डी कैटेगरी- अहमद दानियाल, हुसैन तलत, खुर्रम शहजाद, खुशदिल शाह, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद अब्बास अफरीदी, मोहम्मद वसीम जूनियर, सलमान मिर्जा, शान मसूद, सुफयान मोकिम.

50-50 लाख का जुर्माना

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खराब प्रदर्शन के चलते खिलाड़ियों पर 50 लाख (PKR) का जुर्माना लगाया है. यह जुर्माना खिलाड़ियों की सैलरी और मैच फीस से काटी जाएगी. हालांकि कहा जा रहा है कि पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान पर जुर्माना नहीं लगाया जाएगा, क्योंकि उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया है. साहिबजादा फरहान ने इस टूर्नामेंट में 6 पारियों में 160.25 के स्ट्राइक रेट से 383 रन बनाए हैं.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

अचनाक चलने लगी गोलियां, किसने करवाई उद्धव गुट के स्टार लीडर की हत्या? पूरे महाराष्ट्र में हड़कंप

Shiv Sena UBT Leader Pradeep Purnekar Murder:इस घटना से इलाके में तनाव फैल गया और…

Last Updated: September 30, 2026 07:38:41 IST

Aaj Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में बन रहा साइक्लोनिक सर्कुलेशन, 8 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट; 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Weather Update 30 September 2026:30 सितंबर को दिल्ली-NCR में बारिश और आंधी-तूफ़ान की उम्मीद है.…

Last Updated: September 30, 2026 07:24:15 IST

पटना में 3 नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़, रास्ता रोककर मोबाइल नंबर मांगा, विरोध पर मारपीट का आरोप

Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…

Last Updated: September 29, 2026 23:32:02 IST

CISF Camp Firing: कठुआ में CISF कैंप में जवान पर चलाई गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत

CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…

Last Updated: September 29, 2026 22:59:25 IST

गया-काशी से अलग क्यों खास है बद्रीनाथ का ब्रह्मकपाल? श्राद्धपक्ष में उमड़ती है भीड़, भगवान शिव से जुड़ी है कथा

Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…

Last Updated: September 29, 2026 22:38:23 IST