Paneer Chilli Recipe
Paneer Chilli Recipe :यदि आप स्नैक्स खाने की सोच रहे है तो कुछ ही समय में बनाए चिली पनीर की आसान रेसिपी। इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता। थोड़ी सी मेहनत में ही स्वादिष्ट स्नैक्स बनकर तैयार हो जाता है। तो आईये जानते है इस चिली पनीर डिश बनाने की रेसिपी। जो बनाने में बिल्कुल आसान और खाने में बेहद स्वादिष्ट है।
READ ALSO : How To Make Coffee Mousse : लंच और डिनर के बाद डेसर्ट में ट्राई करे कॉफी मूस
चिली पनीर को बनाने के लिए सामग्री (Chilli Paneer Recipe)
Paneer Chilli Recipe
पनीर 250 ग्राम
साथ में तेल तलने के लिए
मैदा दो चम्मच
कॉर्न फ्लोर दो चम्मच
नमक स्वादानुसार
दो हरी मिर्च बारीक कटी हुई
लहसुन चार से पांच कली लेकर बारीक काट लें
अदरक को भी बारीक काट लें
अब एक प्याज को बड़े टुकड़ों में परत निकालकर रख लें
एक छोटे टुकड़ो में कटा शिमला मिर्च
टमाटर
सोया सॉस एक चम्मच
रेड चिली सॉस एक चम्मच
टोमैटो सॉस दो चम्मच
व्हाइट विनेगर और तेल
सब्जियों को बड़े टुकड़ों में काटकर रख लें
READ ALSO : Chocolate Laddu Recipe : चॉकलेट के लड्डू बनाने की विधि
चिली पनीर को बनाने की विधि (How to make chilli Paneer)
Paneer Chilli Recipe
चिली पनीर को बनाने के लिए सबसे पहले पनीर को छोटे टुकड़ों में काट कर रख लें।
अब एक बाउल में मैदा और कॉर्नफ्लोर का गाढ़ा घोल बना लें।
साथ में इसमे स्वादानुसार नमक डाल दें।
एक कड़ाही में तेल को गर्म करें।
इसमे पनीर को मैदे के घोल में डुबोकर तेल में डालें और माध्यम आँच पर रख लें।
सुनहरा होने तक तल कर निकाल लें।
अब कड़ाही में बचे तेल को निकालकर अलग कर लें।
केवल दो से तीन चम्मच ही तेल को रखें।
इस तेल को गर्म कर उसमे अदरक, लहसुन और हरी मिर्च को डालकर भूनें।
अब इसमे कटी हुई प्याज डालकर हल्का सा फ्राई करें।
साथ में शिमला मिर्च और टमाटर डालकर पकाएं।
जब ये अच्छे से पक जाएं तो इसमे सोया सॉस,व्हाइट विनेगर, चिली स़ॉस, रेड चिली सॉस और केचप डालर मिक्स करें।
साथ में पनीर डालकर अच्छे से चलाए।
अब आपका स्वादिष्ट चिली पनीर बन कर तैयार हैं।
गर्मागर्म सर्व करें। खुद भी खांए और दुसरो को भी खिलाए।
Paneer Chilli Recipe
READ ALSO : How To Make Cucumber Sandwich : घर पर कुछ अलग ट्राई करना हो तो बनाये ककड़ी सैंडविच
READ ALSO : Masala Oats Recipe : वेट लॉस करने वाले ओट्स को बनाए टेस्टी
Connect With Us : Twitter Facebook