ADVERTISEMENT
होम / हेल्थ / जानें फ्रिज में रखा खाना व कटे फल कितने घंटे तक सुरक्षित है?

जानें फ्रिज में रखा खाना व कटे फल कितने घंटे तक सुरक्षित है?

BY: Suman Tiwari • LAST UPDATED : August 23, 2022, 2:47 pm IST
ADVERTISEMENT

संबंधित खबरें

जानें फ्रिज में रखा खाना व कटे फल कितने घंटे तक सुरक्षित है?

How Long Does Fridge Food Last

इंडिया न्यूज (Health Tips)
व्यस्त जिदंगी के चलते कई बार समय बचाने के लिए कई महिलाएं खाना बनाकर फ्रिज में स्टोर कर देती हैं। फ्रिज में रखा खाना खराब होने से तो बच सकता है लेकिन क्या यह सेहत को भी खराब होने से बचा सकता है। तो चलिए जानेंगे आखिर कितने दिनों तक फ्रिज में रखा खाना, फल और सब्जियां खाना फायदेमंद है या नुकसानदायक साबित होता है।

कहते हैं जल्दबाजी में बिना ढंके आप खाना फ्रिज में रख देती हैं। इससे खाना खराब हो जाता है। कच्ची सब्जी फ्रिज में अलग रैक पर रखें और पका खाना डिब्बे में बंदकर अलग रैक पर। इससे रॉ फूड आइटम के बैक्टीरिया पके खाने में नहीं जा पाएंगे।

क्या फ्रिज का खाना खराब होता है?

गुंथा आटा: पहले से गुंथे आटे से रोटियां बनाना आसान तो होता है लेकिन यह सेहत के लिए सही नहीं है। रोटियां हमेशा ताजे गूंथे आटे की बनानी चाहिए। जब आटा गूंथने के लिए इसमें पानी डाला जाता है तब इसमें कुछ बदलाव होते हैं। फ्रिज में रखा गुंथा आटा हानिकारक किरणों के संपर्क में आकर सेहत के लिए नुकसानदायक बन जाता है। 2 दिन फ्रिज में रखा आटा काला पड़ जाता है। इस आटे की रोटियां खाने से अपच की समस्या होती है।

रोटी: अगर आप गेहूं की रोटी को फ्रिज में रख रहे हैं तो रोटी बनने के 12 से 14 घंटे के अंदर ही उसे खा लेना बेहतर होता है। ऐसा न करने पर उसकी पौष्टिकता खत्म होने के साथ वह आपके लिए पेट दर्द का कारण भी बन सकती है।

चावल: फ्रिज में पके हुए चावल 2 दिन के अंदर ही खा लेने चाहिए। फ्रिज में रखे चावलों का सेवन करने से पहले उन्हें कुछ देर कमरे के तापमान पर रख लें। उसके बाद चावलों को अच्छी तरह गर्म करने के बाद ही खाएं।

दाल: प्रोटीन से भरपूर दाल पौष्टिक आहार है। ताजा बनी दाल सेहत के लिए फायदेमंद है। बची हुई दाल फ्रिज में 8 घंटे से ज्यादा स्टोर न करें नहीं तो बैक्टीरिया ग्रो करने लगते हैं और इसका स्वाद हल्का खट्टा हो जाता है। यह दाल खाने से पेट में गैस बनती हैं और ऐंठन होती है।

कटे हुए फलों को कैसे रखें?

कई बार कटे हुए फल बच जाते हैं। ऐसे में बाद में इनका उपयोग करने के लिए लोग उन्हें फ्रिज में रख देते हैं। लेकिन हर फल को खाने का एक निश्चित समय होता है। उसके बाद यह फल दूषित हो जाता है।

पपीता: अगर आपने कटा हुआ पपीता फ्रिज में स्टोर किया है तो छह घंटे के अंदर ही उपयोग कर लेना चाहिए। चाकू लगने के 8 घंटे बाद तक पपीता दूषित होना शुरू हो जाता है। इसे 12 घंटे बाद खाएंगे तो यह कटते वक्त जितना गुणकारी था, इस समय उतना ही हानिकारक हो जाता है। यह आपके शरीर के लिए धीमे जहर की तरह काम कर सकता है।

सेब: सेब को यदि काटने के बाद ज्यादा देर तक रखा जाए तो उसमें आॅक्सीडाइजेशन होने लगता है। इससे उसकी ऊपरी परत काली होने लगती है। हालांकि इसमें कोई खास नुकसान नहीं है। लेकिन सेब को कटने के बाद 4 घंटे के अंदर ही खा लेना बेहतर होता है। वैसे किसी भी फल को अगर आपने काट दिया है तो उसे 6 से 8 घंटे के बाद नहीं खाना चाहिए।

ये भी पढ़ें: अगर बालों को घना और मजबूत बनाना है तो इन तेलों का करें इस्तेमाल

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !
Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Tags:

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT