ADVERTISEMENT
होम / हेल्थ / जानिए रोजाना साइकिल चलाने के क्या हैं फायदे

जानिए रोजाना साइकिल चलाने के क्या हैं फायदे

BY: Suman Tiwari • LAST UPDATED : June 27, 2022, 1:49 pm IST
ADVERTISEMENT

संबंधित खबरें

जानिए रोजाना साइकिल चलाने के क्या हैं फायदे

Benefits Of Cycling

इंडिया न्यूज (Benefits Of Cycling)
आज के समय में सेहतमंद रहना के लिए संतुलित आहार और रोजाना एक्सरसाइज बहुत जरूरी है। डाक्टरों का भी यही मानना है कि रोजाना एक्सरसाइज करने से कई बीमारियां दूर होती हैं। खासकर मोटापा, मानसिक तनाव, डायबिटीज और ह्रदय संबंधी बीमारियों में वर्कआउट करने से बहुत जल्द आराम मिलता है। अगर आपके पास एक्सरसाइज करने के लिए ज्यादा समय नहीं है तो रोजाना साइकिलिंग करने से स्वस्थ रह सकते हैं। इससे स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां दूर होती हैं। तो आइए जानेंगे रोजाना साइकिलिंग करने के क्या हैं फायदे।

बता दें कि सामान्य व्यक्ति को एक्सरसाइज के जरिए एक सप्ताह में 2000 कैलोरी बर्न करनी चाहिए। वहीं रोजाना एक घंटा साइकिल चलाने से एक सप्ताह में 1200 कैलोरी बर्न हो सकती है। एक शोध में खुलासा हुआ है कि रोजाना आधा घंटा साइकिल चलाने से एक साल में पांच किलो वजन कम हो सकता है। इसके लिए आप बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए साइकिलिंग का सहारा ले सकते हैं। इससे मेटाबॉलिज्म लेवल में सुधार होता है। आसान शब्दों में कहें तो मेटाबॉलिज्म फास्ट होता है।

आलस करने वाले लोगों की तुलना में रोजाना एक्सरसाइज करने वाले लोगों की उम्र 32 फीसदी अधिक रहती है। खासकर मानसिक तनाव से व्यक्ति की सेहत पर व्यापक असर पड़ता है। वहीं साइकिलिंग करने से मानसिक तनाव, डिप्रेशन और चिंता से निजात मिलता है।

एक अन्य शोध के जरिए यह पता चला है कि साइकिल चलाने से बाउल कैंसर का खतरा कम हो जाता है। कई शोधों से पता चलता है रोजाना साइकिल चलाने से ब्रैस्ट कैंसर का खतरा कम हो जाता है। वहीं हृदय संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए साइकिल चलाना फायदेमंद होता है।

ये भी पढ़ें : जानिए ग्रीन टी पीने के क्या हैं फायदे

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

 

Tags:

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT