<
Categories: हेल्थ

मैग्नीशियम की कमी चुपचाप बिगाड़ रही है आपकी सेहत! जानें क्यों यह मिनरल शरीर के लिए जरूरी है और किन चीजों से पूरी होगी कमी

Magnesium Deficiency: मैग्नीशियम शरीर के लिए एक बेहद जरूरी मिनरल है, जो मांसपेशियों, नसों, दिल की धड़कन और एनर्जी प्रोडक्शन में अहम भूमिका निभाता है. इसकी कमी धीरे-धीरे शरीर को नुकसान पहुंचाती है, जिससे थकान, मांसपेशियों में ऐंठन, नींद की परेशानी, तनाव, सिरदर्द और दिल से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं, आइए जानते हैं कि आखिर मैग्नीशियम क्या है और यह शरीर के लिए जरूरी क्यों है? क्या इसकी कमी से सच में बेचैनी, नींद न आना और दिल की धड़कन तेज हो सकती है.

Magnesium Symptoms: आज की लाइफस्टाइल में बहुत से लोग अपने खानपान से पर्याप्त मैग्नीशियम नहीं ले पाते, जिससे समय के साथ कई स्वास्थ्य समस्याएं पैदा हो सकती हैं. आपको बता दें कि मैग्नीशियम हमारे शरीर के लिए एक बेहद जरूरी मिनरल है. यह शरीर में 300 से ज्यादा एंजाइम रिएक्शन में अहम भूमिका निभाता है. मांसपेशियों की सही कार्यप्रणाली, नसों को मजबूत रखने, ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने और इम्यून सिस्टम को सपोर्ट करने में मैग्नीशियम का बड़ा योगदान होता है.

एक वयस्क व्यक्ति के शरीर में लगभग ’25 ग्राम मैग्नीशियम’ होता है, जिसमें से करीब 50-60 प्रतिशत हड्डियों में जमा रहता है. बाकी हिस्सा मांसपेशियों, टिश्यू और शरीर के तरल पदार्थों में पाया जाता है.

मैग्नीशियम के फायदे

 1. हड्डियों को मजबूत बनाता है

अक्सर हड्डियों के लिए सिर्फ कैल्शियम को जरूरी माना जाता है, लेकिन मैग्नीशियम भी उतना ही अहम है. यह कैल्शियम और विटामिन D को संतुलित करने में मदद करता है, जिससे हड्डियां मजबूत रहती हैं और ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा कम होता है.

 2. डायबिटीज के खतरे को कम करता है

मैग्नीशियम ब्लड शुगर को कंट्रोल करने और इंसुलिन को सही तरीके से काम करने में मदद करता है. जिन लोगों में मैग्नीशियम की कमी होती है, उनमें टाइप-2 डायबिटीज का खतरा ज्यादा देखा गया है.

3. दिल को रखता है स्वस्थ

मैग्नीशियम हार्ट मसल्स के लिए बेहद जरूरी है. इसकी कमी से हार्ट बीट अनियमित हो सकती है और हृदय रोग का खतरा बढ़ जाता है. पर्याप्त मैग्नीशियम लेने से स्ट्रोक का खतरा भी कम हो सकता है.

 4. माइग्रेन और सिरदर्द में राहत

जिन लोगों को बार-बार माइग्रेन की समस्या होती है, उनमें अक्सर मैग्नीशियम की कमी पाई जाती है. डॉक्टरों की सलाह से लिया गया मैग्नीशियम सिरदर्द की तीव्रता और बार-बार होने की समस्या को कम कर सकता है.

5. पीरियड्स से पहले होने वाली समस्याओं में मदद

महिलाओं में पीरियड्स से पहले होने वाली सूजन, मूड स्विंग और स्तनों में दर्द को मैग्नीशियम कम करने में सहायक हो सकता है.

रोजाना कितनी मात्रा में चाहिए मैग्नीशियम?

  • पुरुष (19–50 वर्ष): 400- 420 mg
  • महिलाएं (19–50 वर्ष): 310- 320 mg
  • गर्भावस्था में महिलाओं को सामान्य से लगभग 40 mg ज्यादा मैग्नीशियम की जरूरत होती है.

मैग्नीशियम के अच्छे स्रोत

  • बादाम
  • काजू
  • पालक और हरी सब्जियां
  • मूंगफली और पीनट बटर
  • साबुत अनाज
  • ओट्स
  • केला
  • एवोकाडो
  • दही
  • काले चने और राजमा

रिफाइंड आटे की बजाय साबुत अनाज लेना ज्यादा फायदेमंद होता है, क्योंकि प्रोसेसिंग में मैग्नीशियम कम हो जाता है.

मैग्नीशियम की कमी के लक्षण

शुरुआती लक्षण-

  • भूख कम लगना
  • मतली या उल्टी
  • थकान
  • कमजोरी

गंभीर लक्षण-

  • मांसपेशियों में ऐंठन
  • हाथ-पैरों में झनझनाहट
  • दौरे पड़ना
  • दिल की धड़कन का अनियमित होना
  • मूड में बदलाव

क्या मैग्नीशियम सप्लीमेंट लेना चाहिए?

विशेषज्ञों के अनुसार, मैग्नीशियम खाने से लेना सबसे बेहतर होता है. सप्लीमेंट तभी लें जब डॉक्टर सलाह दें, क्योंकि पोषक तत्व खाने से ज्यादा असरदार तरीके से काम करते हैं.

Disclaimer : प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. INDIA News इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Share
Published by
Shivashakti narayan singh

Recent Posts

गूगल मैप ने दिया धोखा, बिहार में खोई अरुणाचल प्रदेश की बाइकर, फिर दो अजनबियों ने की ऐसी मेहमाननवाजी कि…

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. पूर्व मिस अरुणाचल…

Last Updated: April 7, 2026 16:31:44 IST

‘डॉलर ऊपर हो या नीचे…’ सलमान खान ने नेटिजन्स को दिया करारा जवाब, राजपाल यादव ने जताया आभार

हाल ही में एक इवेंट के दौरान एक पत्रकार ने राजपाल यादव पर टिप्पणी की.…

Last Updated: April 7, 2026 16:31:02 IST

बैठ जा वरना… अक्षय कुमार ने राजपाल यादव से किया मजाक, पहले नहीं मिली कुर्सी, तो कभी खींची टांग

भूत बंगला के प्रमोशन के दौरान अक्षय कुमार ने राजपाल यादव से मजाक में कुछ…

Last Updated: April 7, 2026 16:12:00 IST

IPL का पहला आदिवासी खिलाड़ी, कौन हैं रांची के क्रिस गेल कहे जाने वाले रोबिन? मुंबई इंडियंस कब देगी मौका

झारखंड से आने वाले युवा खिलाड़ी रोबिन मिंज को रांची का क्रिस गेल कहा जाता…

Last Updated: April 7, 2026 16:08:04 IST

TMKOC की ‘दयाबेन’ के पिता का हुआ निधन, 84 की उम्र में ली अंतिम सांस; शाहरुख-सलमान संग किया था काम

Dayaben Father Passes Away: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम एक्ट्रेस…

Last Updated: April 7, 2026 16:09:02 IST