बिलासपुर, छत्तीसगढ़ में रहने वाली एक प्रेमिका ने अपने बॉयफ्रेंड की चाकू मरकर हत्या कर दी, क्योंकि उसके प्रेमी ने उसे ब्लॉक कर दिया था.
कामता प्रसाद सूर्यवंशी और रोशनी सूर्यवंशी
डिजिटल दुनिया में एक-दूसरे से जुड़ना जितना आसान हो गया है, उतना ही इसकी लत लोगों पर भारी पड़ती जा रही है. हाल ही में छत्तीसगढ़ में इसी से जुड़ा एक मामला सामने आया है. बिलासपुर, छत्तीसगढ़ में रहने वाली एक प्रेमिका ने अपने बॉयफ्रेंड की चाकू मरकर हत्या कर दी और इसका कारण सिर्फ इतना-सा है कि लड़की के प्रेमी ने उसे ब्लॉक कर दिया था.
इस घटना से आस-पास के लोग सदमे में हैं. जिस लड़के की हत्या हुई है वो भाजपा नेता का भतीजा बताया जा रहा है.
घटना बिलासपुर के कोतवाली क्षेत्र में हुई. मृतक कामता प्रसाद सूर्यवंशी (25) स्थानीय होटल में काम करते थे और किराए के मकान में रहते थे. आरोपी रोशनी सूर्यवंशी (22) से उनकी छह माह पहले इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी. यह संबंध धीरे-धीरे प्रेम में बदला, लेकिन शक और गुस्से ने इसे हिंसक बना दिया. पिछले 2-3 दिनों से कामता ने रोशनी के कॉल और मैसेज ब्लॉक कर दिए. वो उससे बात नहीं कर रहा था. इससे रोशनी को शक हुआ कि वह किसी दूसरी लड़की के साथ है. गुस्से में वह चाकू लेकर कामता के कमरे पर पहुंच गई.
कमरा खुलते ही रोशनी ने कामता का फोन मांगा. कामता फोन देने से इनकार करने लगा जिसे लेकर दोनों में खूब बहस हुई. बहस के दौरान रोशनी ने चाकू से कमता के सीने में एक गोद मार दी. गंभीर रूप से घायल कामता जमीन पर गिर पड़े. जिसके बाद उनके साथ रहने वाले रूममेट ने शोर सुनकर अंदर आ गए. कामता को अस्पताल ले जाया, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई.
पुलिस अधिकारी सुमित साहू ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर रोशनी को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी का कहना है कि वह चाकू सिर्फ डराने के लिए लाई थी. पुलिस जांच कर रही है कि यह पूर्व नियोजित था या झगड़े में आवेश में हुआ. पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. मैसेज, टाइमलाइन और गवाहों के बयान आदि जांचे जा रहे हैं. बता दें कि कामता भाजपा नेता और जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी के भतीजे थे.
When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में आने वाली इंदिरा एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व बताया…
Rajpal Yadav cheque bounce case: चेक बाउंस मामलों में अभिनेता राजपाल यादव की मुश्किलें एक…
Cervical Cancer Vaccine: भारत में विकसित HPV वैक्सीन CERVAVAC को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 25…
Mithun Chakraborthy Film: बॉलीवुड में कई फिल्में ऐसी रही हैं, जो शुरुआत में तो नहीं…
Kainchi Dham Traffic: नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ की सफलता…
Mumbai Flim City Fire Video: मुंबई के फिल्म सिटी से एक डरावने हादसे की खबर…