होम / मैंगों लवर्स हो जाएं सावधान, अधिक खाने से होते हैं ये भारी नुकसान

मैंगों लवर्स हो जाएं सावधान, अधिक खाने से होते हैं ये भारी नुकसान

Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : July 22, 2023, 10:40 pm IST
मैंगों लवर्स हो जाएं सावधान, अधिक खाने से होते हैं ये भारी नुकसान

Mango Side Effects

India News (इंडिया न्यूज़), Mango Side Effects: आम को फलों का राजा कहा जाता है। आम के साथ एक और अच्छी बात है कि इसे काटकर खाने के अलावा इसका शेक, पुडिंग, आमरस के अलावा अचार समेत अन्य चीजें भी तैयार कर सकते हैं। वैसे तो आम स्वास्थ्य लाभों से भरपूर हैं, लेकिन किसी भी चीज़ की अधिक मात्रा उल्टा प्रभाव डाल सकती है। आम के भी कुछ साइडइफेक्ट्स हैं। इसलिए इस फल को अधिक खाने से होने वाले कुछ संभावित नुकसानों के बारे में आपको पता होना चाहिए।

आम खाने के नुकसान

1. चीनी की अधिक मात्रा

आम अपने खट्टे-मीठे स्वाद के लिए लोकप्रिय हैं, लेकिन इसमें चीनी की मात्रा अधिक होती है, जो मधुमेह वाले लोगों के लिए हानिकारक हो सकती है। आम से ब्लड शुगर लेवल में वृद्धि हो सकती है। इसलिए डायबिटीज पेशेंट को आम खाने से पहले अपने डॉक्टर्स से जांच करानी चाहिए।

2. एलर्जी

आम में यूरुशीओल केमिकल होता है, ऐसे में जो लोग इस केमिकल के प्रति कम सहनशीलता रखते हैं, उनमें स्किन से जुड़ी समस्या हो सकती है। इसके खुजली, एलर्जी, नाक बहने, पेट दर्द जैसी अनेकों परेशानियां हो सकती हैं।

3. पेट की समस्याएं

एक अध्ययन के मुताबिक, आम में ग्लूकोज की तुलना में फ्रुक्टोज अधिक होता है, जो शरीर में असंतुलन पैदा कर सकता है जिससे फ्रुक्टोज को अवशोषित करना मुश्किल हो जाता है। इस स्थिति पेट में सूजन और अन्य पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

4. वजन बढ़ना

आम नेचुरल शुगर से भरपूर होते हैं और इनमें कैलोरी की मात्रा अधिक होती है जो वजन कम करने की कोशिश कर रहे लोगों के लिए हानिकारक हो सकते हैं। इसलिए एक अच्छा शरीर बनाए रखने के लिए अधिक आम न खाएं।

5. दस्त की संभावना

बहुत अधिक आम खाने से आंत में जलन हो सकती है क्योंकि इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है। कोई भी फल जिसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है, संभावित रूप से दस्त का कारण बन सकता है। इसलिए, ज्यादा आम खाने से खुद को रोकना चाहिए।

 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

 

Read Also: इन बीमारियों से जूझ रहे लोगों को नहीं खाना चाहिए टमाटर, जाने इससे होने वाले नुकसान (indianews.in)

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT