मेयोनीज एक लोकप्रिय सॉस है जो सैंडविच, सलाद और फास्ट फूड में खूब इस्तेमाल होता है. खासतौर पर बच्चों को ये बेहद पसंद होता है, क्योंकि ये खाने को क्रीमी टेक्स्चर देने के साथ तीखापन भी कम करते हैं.
मेयो सॉस के साथ मोमोज
मोमोज के साथ मेयोनीज तो आप सभी ने खाई होगी. मेयोनीज एक लोकप्रिय सॉस है जो सैंडविच, सलाद और फास्ट फूड में खूब इस्तेमाल होता है. खासतौर पर बच्चों को ये बेहद पसंद होता है, क्योंकि ये खाने को क्रीमी टेक्स्चर देने के साथ तीखापन भी कम करते हैं.
लेकिन सवाल ये उठता है कि मेयोनीज स्वास्थ्य के लिए अच्छा है या नुकसानदायक? क्या बच्चों को इसे देना ठीक है. आइए इसके पोषण मूल्य, फायदों और जोखिमों पर नजर डालते हैं.
मेयोनीज मुख्य रूप से अंडे की जर्दी, तेल और सिरके या नींबू के रस से बनता है. इसमें एक चम्मच (लगभग 15 ग्राम) में करीब 90-100 कैलोरी, 10 ग्राम वसा (ज्यादातर असंतृप्त), 1 ग्राम प्रोटीन और थोड़ा सा कार्बोहाइड्रेट होता है. यह विशेष तौर पर क्रीमी बनावट और स्वाद के कारण पसंद किया जाता है, लेकिन व्यावसायिक मेयोनीज में सिर्फ नेचुरल इंग्रेडिएंट्स नहीं होते. इन्हें लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए प्रिजर्वेटिव्स, चीनी और नमक भी मिला होता है. वहीं, घरेलू मेयोनीज अपेक्षाकृत स्वस्थ हो सकता है, लेकिन पैकेट वाला प्रोसेस्ड होता है और स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से अच्छा नहीं माना जाता.
अगर मेयोनीज घर पर बनाई गयी है, तो इसके कुछ फायदे भी होते हैं. मेयोनीज में स्वस्थ वसा मौजूद होते हैं, खासकर अगर जैतून का तेल इस्तेमाल किया जाए. इसके अलावा यह विटामिन ई, के और ए प्रदान करता है, जो त्वचा और हड्डियों के लिए अच्छे हैं. ओमेगा-3 फैटी एसिड्स (कुछ प्रकारों में) हृदय स्वास्थ्य को सपोर्ट कर सकते हैं. कम मात्रा में खाने से यह भोजन को पचाने में मदद करता है और स्वाद बढ़ाता है. हालांकि, ये फायदे तभी हैं जब इसे सीमित मात्रा में और गुणवत्ता वाले तत्वों से बनाया जाए.
बाजार से लाये गए मेयोनीज में भारी मात्रा में प्रिजरवेटिव्स पाए जाते हैं. इसके सेवन से कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं, जिसमें सबसे आम समस्या है वजन बढ़ना. उच्च कैलोरी (90 कैलोरी प्रति चम्मच) और वसा के कारण मोटापा का खतरा अधिक होता है. मेयोनीज में सैचुरेटेड फैट और कोलेस्ट्रॉल से LDL कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है, जिससे हार्ट अटैक या स्ट्रोक का जोखिम बढ़ जाता है. चीनी और कैलोरी से ब्लड शुगर लेवल प्रभावित होता है जिससे इंसुलिन रेजिस्टेंस बढ़ सकता है और मधुमेह की समस्या हो सकती है.
अगर आपको खाने में मेयोनीज बेहद पसंद है तो उसे घर पर बनाकर इस्तेमाल करें. मेयोनीज के अलावा आप अन्य खाद्य पदार्थ जैसे ग्रीक योगर्ट, हमस और अवाकाडो प्यूरी भी ड्रेसिंग के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं. साथ ही अगर बाजार वाली मेयोनीज इस्तेमाल करना जरूरी ही हो जाये तो उसे बेहद कम मात्रा में इस्तेमाल करें, जिससे आपका स्वास्थ्य प्रभावित न हो.
Disclaimer: यह लेख केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए तैयार किया गया है और किसी भी प्रकार की चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार नहीं है. मेयोनीज या किसी खाद्य पदार्थ के स्वास्थ्य प्रभावों के बारे में दी गई जानकारी सामान्य ज्ञान पर आधारित है और व्यक्तिगत स्वास्थ्य स्थितियों के लिए उपयुक्त नहीं हो सकती.
Who is Justice Yashwan: जस्टिस यशवंत वर्मा ने भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते उन्हें पद…
Conspiring to Assassinate PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हत्या की साजिश रचने के…
Thalapathy Vijay Jana Nayagan Leaked Online: साउथ एक्टर विजय के सिर पर गाज गिर रही…
MP News: सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में टीचर कान में ईयरफोन लगाकर…
JEE Main Answer Key 2026 Session 2 Date: जेईई मेंस सेशन 2 आंसर की किसी…
Justice Yashwant Varma: इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा एक बार फिर से सुर्खियों…