होम / जोड़ों के दर्द और सूजन का नाश कर देगी ये चीज, सरसों के तेल में मिलाकर लगाने से छू मंतर हो जाएगा दर्द

जोड़ों के दर्द और सूजन का नाश कर देगी ये चीज, सरसों के तेल में मिलाकर लगाने से छू मंतर हो जाएगा दर्द

Babli • LAST UPDATED : September 10, 2024, 7:33 am IST

Mustard Oil And Camphor Benefits

India News (इंडिया न्यूज़), Mustard Oil And Camphor Benefits: आमतौर पर सरसों के तेल का इस्तेमाल खाना बनाने में किया जाता है। इसके अलावा इसे त्वचा और बालों के लिए भी एक बेहतरीन ऑप्शन माना जाता है। इसमें कई पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर की कई समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। लेकिन क्या आप सरसों के तेल में कपूर मिलाकर लगाने के फायदे जानते हैं? बता दें की आयुर्वेद में सरसों के तेल और कपूर के मिश्रण का इस्तेमाल कई बीमारियों के इलाज के लिए किया जाता है। सरसों के तेल में विटामिन, फैटी एसिड, एंटी-बैक्टीरियल एंटी-फंगल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। वहीं, कपूर में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। यह मिश्रण शरीर, त्वचा और बालों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है।

  • सरसों के तेल में कपूर के फायदें
  • जोड़ों के दर्द और सूजन में राहत
  • पीठ और कमर दर्द से राहत

लंदन में क्वालिटी टाइम बिताते दिखें Anushka Sharma-Virat Kohli, बेबी अकाय की दिखी पहली झलक, देखें वीडियो

सरसों के तेल में कपूर के फायदें

  • जोड़ों के दर्द और सूजन में राहत

सरसों के तेल और कपूर का मिश्रण जोड़ों के दर्द और सूजन से राहत दिलाने में काफी कारगर है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो सूजन को कम करने में मदद करते हैं। यह दर्द और जलन से भी राहत दिलाता है। सरसों के तेल में कपूर मिलाकर मालिश करने से गठिया, मांसपेशियों में खिंचाव और दुसरे शारीरिक दर्द से राहत मिलती है।

  • सर्दी-खांसी से राहत

कपूर और सरसों का तेल सर्दी-जुकाम और बंद नाक से राहत दिलाने में मदद करता है। सरसों का तेल शरीर में गर्मी पैदा करता है, जिससे सर्दी-जुकाम और खांसी से राहत मिलती है। बंद नाक और छाती में जमाव को खोलने में भी यह फायदेमंद है। अगर आप सर्दी-जुकाम से परेशान हैं, तो सरसों के तेल में कपूर मिलाकर गर्म करें। अब इसे अपनी छाती और पीठ पर लगाएं। ऐसा करने से आपको जल्द ही राहत मिलेगी।

Badshah ने पत्नी जैस्मीन मसीह के साथ अपने तलाक का किया खुलासा, बोले- ‘लेकिन हमने उस रिश्ते में…’

  • त्वचा को स्वस्थ बनाता है

सरसों के तेल में कपूर मिलाकर लगाने से त्वचा अंदर से साफ होती है। ऐसा करने से आपको त्वचा पर होने वाले मुंहासे, खुजली, जलन और फंगल इंफेक्शन से राहत मिलती है। साथ ही त्वचा की चमक भी बढ़ती है।

  • पीठ और कमर दर्द से राहत

अगर आप अक्सर पीठ और कमर दर्द से परेशान रहते हैं, तो आप सरसों के तेल और कपूर को मिलाकर मालिश कर सकते हैं। इन दोनों चीजों में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो पीठ और कमर दर्द और सूजन से राहत दिला सकते हैं। इसके इस्तेमाल से शरीर में होने वाली ऐंठन से भी राहत मिल सकती है।

Splitsvilla 15 के ‘चॉकलेटी बॉय’ Addy Jain के फैंस को मिलेगा तोहफा, इस नए प्रोजेक्ट की करने वाले है जल्द घोषणा

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

सहारा निवेशकों के लिए अच्छी खबर! सरकार ने रिफंड लिमिट बढ़ाई 5 गुना, जानिए कब मिलेगा पैसा?
भारत से हथियार खरीदने वाले दुनिया के 5 बड़े देश, जिसमे अमेरिका का नाम सबसे आगे!
दिवाली की डेट को लेकर कंफ्यूजन कर लें दूर, यहां जानें कब पड़ रही धनतेरस और दीपावली
डेली सुबह कर लें Neem Karoli Baba के बताए गए यह काम, जीवन में बनेंगे सफलता इंसान, नहीं आएगी समस्या
Jitiya Vrat 2024: कब रखा जाएगा जितिया व्रत? यहां जानिए सही डेट और पारण का शुभ मुहूर्त
ISRO में निकली बंपर भर्ती! नौकरी के लिए शानदार मौका, आज से आवेदन प्रक्रिया हुआ शुरु
क्या भारत यूक्रेन को पहुंचा रहा था गोला-बारूद? भ्रामक खबर पर लगी रोक, विदेश मंत्रालय ने बता दी पूरी सच्चाई
ADVERTISEMENT