ADVERTISEMENT
होम / हेल्थ / भारत आने पर चीन समेत 6 अन्य देशों के यात्रियों को कराना होगा RTPCR, 1 जनवरी से नियम लागू

भारत आने पर चीन समेत 6 अन्य देशों के यात्रियों को कराना होगा RTPCR, 1 जनवरी से नियम लागू

BY: Ashish kumar Rai • LAST UPDATED : December 29, 2022, 4:00 pm IST
ADVERTISEMENT

संबंधित खबरें

भारत आने पर चीन समेत 6 अन्य देशों के यात्रियों को कराना होगा RTPCR, 1 जनवरी से नियम लागू

इंडिया न्यूज़ (दिल्ली) : चीन, हांगकांग, सिंगापुर, थाईलैंड, दक्षिण कोरिया और जापान से आने वाले यात्रियों के लिए RT-PCR टेस्ट अनिवार्य किया गया है। केंद्रीय मंत्री मांडविया ने ट्वीट कर कहा कि यह नियम अगले साल 1 जनवरी से लागू होगा। यह भारत आने पर सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के रैंडम 2% परीक्षणों के अतिरिक्त है। इन देशों से भारत आने वालों यात्रियों को यात्रा करने से 24 घंटे पहले आरटी पीसीआर टेस्ट कराना जरूरी होगा। उसके बाद ही उनको भारत आने की इजाजत दी जाएगी।

जानकारी दें, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की एक रिपोर्ट के अनुसार देश के तमाम एयरपोर्ट पर कोविड को सतर्कता को देखते हुए जांच बढ़ायी जा रही है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया भी एयरपोर्ट पर तैयारियों का जायजा ले रहे है।

कोरोना से जंग में जनवरी की महीना महत्वपूर्ण

जानकारी दें, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार BF. 7 को आइसोलेट कर लिया गया है। इसपर दवाओं का कितना असर है यह देखा जा रहा है। यह एक साथ 16 लोगों को संक्रमित कर सकता है। इसमें कभी भी संक्रमण बढ़ सकता है। संभव है जनवरी के महीने मेें कुछ भी हे सकता है।

Tags:

Covid-19 In IndiaINDIA COVID -19india covid casesRTPCR

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT