India News (इंडिया न्यूज़), Periods Pain, दिल्ली: महिलाओं को पीरियड्स के दौरान कमर दर्द, पेट दर्द और माइग्रेन जैसी समस्या होना आम बात है। लेकिन कुछ महिला ऐसी होती है। जिन्हें इन समस्याओं से नहीं गुजरना पड़ता, लेकिन अगर आप उन महिलाओं में से हैं। जिनको काफी दर्द होता है और वह असहनीय है। तो आप सुबह उठकर कुछ घरेलू उपचार कर सकते हैं। जिससे आपको इस समस्या से निजात मिलेगी।
सुबह उठकर गर्म पानी से नहाने से बॉडी में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। जिससे पेट और कमर के दर्द में आराम मिलता है। इसके साथ ही जिनको माइग्रेन की समस्या होती है। उसके लिए भी गर्म पानी काफी अच्छा होता है। Periods Pain
इसके साथ ही पीरियड्स के दौरान पेट दर्द, मूड स्विंग और अन्य समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए किशमिश और केसर वाला पानी बहुत लाभदायक होता है। रात में चार किशमिश और दो केसर के धागे भिगोकर सुबह उसका पानी पिया जाए। तो इसे पूरे दिन पेट के दर्द से आराम रहता है।
ये भी पढ़े: