होम / Pomegranate Juice: खून बढ़ाने से लेकर वजन घटाने तक में फायदेमंद है अनार का जूस, जानिए अनार के जूस के फायदे

Pomegranate Juice: खून बढ़ाने से लेकर वजन घटाने तक में फायदेमंद है अनार का जूस, जानिए अनार के जूस के फायदे

Divya Gautam • LAST UPDATED : August 8, 2023, 12:57 am IST

India News (इंडिया न्यूज़), Pomegranate Juice: अनार का जूस कई तरह के पोषक तत्वों का खजाना होता है। इसका सेवन करने से सेहत को कई तरह का फायदा मिलता है। आपको बता दे अनार का जूस बॉडी में हीमोग्लोबिन को मेंटेन रखता है। आनार का जूस पीने से एनीमिया की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। इसी के साथ बत दे वजन कम करने में तो अनार का जूस रामबाण की तरह काम करता है।

अनार के जूस के फायदे
  • अनार का जूस में प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम की मात्रा भरपूर पाई जाती है। इससे मेटाबॉलिज्म और पाचन भी दुरुस्त रहता हैं और वजन घटाने में मदद कर सकते हैं।
  • बता दे पाचन के लिए अनार का जूस फायदेमंद माना जाता है। इसमें पाया जाने वाला फाइबर पाचन को ठीक रखने में मदद करता है।
  • अनार में पॉलीफेनोल्स नाम का एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाया जाता है। पॉलीफेनोल्स से शरीर में कई तरह की सूजन खत्म हो सकती है।
  • अनार में पाया जाने वाला पॉलीफेनोल्स पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट होता है। जो कैंसर के रोकथाम में प्रभावी हो सकता है।
  • अल्जाइमर की समस्या को कम करने में अनार का जूस मददगार हो सकता है।
  • दिल की बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए अनार का जूस फायदेमंद माना जाता है। इससे दिल की सेहत सुधरती है।
  • अनार के रस में कुछ एंटी-इंफ्लामेटरी गुण भी होते हैं, जो पेट की सेहत के लिए फायदेमंद साबित होते हैं।
  • अनार के रस में कई एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर में फ्री-रेडिकल्स की क्रिया को रोकने में मदद करते हैं। इसमें विभिन्न पोषक तत्व होते हैं जो त्वचा और बालों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।
  • रोज़ एक गिलास अनार का जूस पीने से पुरुषों में प्रोस्टेट-विशिष्ट एंटीजन (PSA) का स्तर कम होता है। एक व्यक्ति का पीएसए स्तर जितना ज़्यादा होगा, प्रोस्टेट कैंसर से उसकी मृत्यु का ख़तरा उतना ही बढ़ जाएगा।

ये भी पढ़ें- ग्लोइंग और हेल्दी स्किन के लिए इन 5 हॉट ड्रिंक्स का करें सेवन, इम्युनिटी मजबूत करने में भी मिलेगी मदद

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.