<
Categories: हेल्थ

प्रेग्नेंट महिलाओं को डॉक्टर मुनक्का खाने को क्यों कहते हैं? जानिए इससे मां और शिशु की सेहत पर क्या होगा असर

Munakka Health Benefits: प्रेग्नेंसी में डॉक्टर प्रेग्नेंट मां को ऐसी चीजें खाने की सलाह देते हैं, जो पेट में पल रहे शिशु की सेहत के लिए भी अच्छी हों. मखाना ऐसी ही चीजों में से एक है. आयुर्वेद और विज्ञान दोनों इसे बेहद फायदेमंद मानते हैं. अब सवाल है कि आखिर, मुनक्का में कौन से पोषक तत्व होते हैं? गर्भावस्था में मुनक्का क्यों खाना चाहिए? इस बारे में बता रही हैं गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. शशि शुक्ला-

Munakka Health Benefits: प्रेग्नेंसी हर महिला के लिए सबसे सुखद एहसास है. यह जितना खुशी का पल होता है उतना ही जोखिम भरा भी. क्योंकि, इस दौरान महिला कई शारीरिक बदलावों से दो चार होना पड़ता है. ऐसे में डॉक्टर प्रेग्नेंट मां को ऐसी चीजें खाने की सलाह देते हैं, जो पेट में पल रहे शिशु की सेहत के लिए भी अच्छी हों. मखाना ऐसी ही चीजों में से एक है. डॉक्टर कहती हैं कि, गर्भावस्था में मां और गर्भस्थ शिशु दोनों को भरपूर पोषण की जरूरत होती है. जब आप मुनक्का खाएंगी तो आयरन समेत कई तत्व मिल जाते हैं. ये खून की कमी को दूर कर हड्डियां मजबूत बनाता है. साथ ही, शिशु के मस्तिष्क विकास में मदद मिलेगी. आयुर्वेद और विज्ञान दोनों इसे बेहद फायदेमंद मानते हैं. मुनक्का न सिर्फ मां को मजबूत बनाता है, बल्कि गर्भस्थ शिशु के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. आयुर्वेद के अनुसार, मुनक्का रक्तवर्धक, बलवर्धक और पाचन में सहायक है. इसे गर्भवती महिलाओं के लिए बेहद पौष्टिक फल माना जाता है. यह शरीर की ताकत बढ़ाता है और कमजोरी दूर करता है. अब सवाल है कि आखिर, मुनक्का में कौन से पोषक तत्व होते हैं? गर्भावस्था में मुनक्का क्यों खाना चाहिए? इस बारे में India News को बता रही हैं राजकीय मेडिकल कॉलेज कन्नौज की गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. शशि शुक्ला-

मुनक्का में कौन-कौन से पोषक तत्व होते हैं?

डॉक्टर कहती हैं कि, आयुर्वेद ही नहीं, विज्ञान भी मुनक्का को पोषक तत्वों से भरपूर मानता है. यह आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फोलिक एसिड और फाइबर से भरपूर होता है. सबसे खास बात यह है कि इसमें फोलिक एसिड प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो भ्रूण के मस्तिष्क विकास के लिए जरूरी है. मुनक्का शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ाने में मदद करता है, जिससे एनीमिया की समस्या दूर होती है.

प्रेग्नेंसी में मुनक्का खाने से क्या होगा?

खून की कमी दूर करे: गर्भावस्था में आयरन की कमी आम है, लेकिन मुनक्का इसका प्राकृतिक समाधान है. इसमें मौजूद आयरन बेहतर तरीके से अवशोषित होता है. 

कब्ज-गैस से राहत: इसमें मौजूद फाइबर की वजह से पाचन तंत्र मजबूत रहता है, कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी परेशानियां नहीं होतीं. 

कमजोरी दूर होगी: मुनक्का में मौजूद पोषकत तत्वों की वजह से गर्भवती महिला की थकान, कमजोरी और चक्कर आने की समस्या दूर होती है.

इम्युनिटी बूस्ट करे: आयरन और फोलिक एसिड से भरपूर मुनक्का मां और बच्चे दोनों को मजबूत बनाता है. यह हड्डियों के विकास, इम्यूनिटी बढ़ाने और सेहत के लिए फायदेमंद है.

ऐसे करें सेवन: गर्भावस्था में रोजाना 8 से 10 मुनक्का खाना या रात भर भिगोकर सुबह खाना लाभकारी होता है. इसे दूध के साथ लेने से फायदे और बढ़ जाते हैं.

एक्सपर्ट एडवाइज: मुनक्का प्राकृतिक रूप से मीठा होने के कारण एनर्जी प्रदान करता है और शुगर की जरूरत को पूरा करता है. हालांकि, डॉक्टर की सलाह इसे खाएं.

Lalit Kumar

9 साल से ज्यादा के लंबे करियर में ललित कुमार ने दैनिक जागरण, दैनिक भाष्कर, हिन्दुस्तान और नेटवर्क 18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, समाज, कला व संस्कृति के अलावा जटिल स्वास्थ्य विषयों और जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं का विश्लेषण उनकी विशेषता है। खबरों का डीप एनालिसिस उनकी पहचान है। हर खबर को आसान भाषा में पाठक तक पहुंचाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। वर्तमान में वे देश के सबसे बड़े मीडिया संस्थानों में एक इंडिया न्यूज (डिजिटल) में लाइफस्टाइल, हेल्थ, धर्म और एस्ट्रो टीम का हिस्सा हैं।

Share
Published by
Lalit Kumar
Tags: pregnancy

Recent Posts

न कोई बीमारी, न चोट… अगर फिर भी शरीर में होता है दर्द? तो सावधान हो जाइए, इस विटामिन की हो सकती कमी

Body Pain Cause: किसी बीमारी या चोट लगने पर शरीर में दर्द होना आम बात…

Last Updated: April 12, 2026 11:37:35 IST

Aamir Khan Film: बेटे की फिल्म के लिए आमिर खान का मास्टरप्लान! क्या बॉक्स ऑफिस पर चलेगा फिल्म Ek Din का जादू

Aamir Khan Film: हर तरफ आमिर खान की अपकमिंग फिल्म 'एक दिन' को लेकर हर…

Last Updated: April 12, 2026 11:36:30 IST

IPL 2026: RR के डगआउट में मोबाइल का इस्तेमाल… वैभव सूर्यवंशी भी दिखे साथ, क्या BCCI लेगी एक्शन?

RCB vs RR: राजस्थान रॉयल्स बनाम आरसीबी मैच के दौरान टीम मैनेजर द्वारा मोबाइल फोन…

Last Updated: April 12, 2026 11:30:14 IST

Success Story: कठिन हालात में भी डटी रहीं सुमैया, दो बच्चों की मां बनीं RPF जवान, दिव्यांग पिता को उठाकर जश्न

Viral Video: बीड के दिदरुद गांव की रहने वाली सुमैया ने दो साल की कड़ी…

Last Updated: April 12, 2026 11:26:34 IST

Silver Price Today 12 April 2026: चांदी की कीमतों में कितना इजाफा? जानें दिल्ली समेत अपने शहर के दाम

Silver Price Today 12 April 2026: शुक्रवार को दिल्ली के सर्राफा बाज़ार में चांदी की…

Last Updated: April 12, 2026 11:03:24 IST