Aamir Khan Film: हर तरफ आमिर खान की अपकमिंग फिल्म 'एक दिन' को लेकर हर तरफ चर्चा है. बता दें कि आमिर खान के बेटे जुनैद खान और साई पल्लवी स्टारर की ये फिल्म 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.
ek din aamir khan film
Aamir Khan Film: हर तरफ आमिर खान की अपकमिंग फिल्म ‘एक दिन’ को लेकर हर तरफ चर्चा है. बता दें कि आमिर खान के बेटे जुनैद खान और साई पल्लवी स्टारर की ये फिल्म 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. जैसा की आप सभी जानते हैं कि किसी फिल्म की एडवांस बुकिंग उसकी रिलीज से सिर्फ 2 से 4 दिन पहले शुरू होती है; लेकिन, इस फिल्म की चर्चा इसलिए भी ज्यादा है क्योंकी ये फिल्म अपनी रिलीज़ से ठीक एक महीने पहले एडवांस बुकिंग दे रही है. एक अनोखी मार्केटिंग स्ट्रेटेजी अपनाते हुए, आमिर ने फिल्म की रिलीज से पूरे 39 दिन पहले ही इसकी बुकिंग शुरू कर दी है. आमिर का यह “मास्टरस्ट्रोक” अब चर्चा का एक बड़ा विषय बन गया है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक देश भर के लगभग 20 शहरों में फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है. फिलहाल, कुछ चुनिंदा सिनेमाघरों ने 1 मई को होने वाले सिर्फ एक शो के लिए बुकिंग खोली है. बता दें कि इस लिस्ट में दिल्ली-NCR सबसे आगे है, यहां 24 स्क्रीन पर टिकटों की बिक्री शुरू हो चुकी है, जबकि मुंबई में 11 स्क्रीन पर बुकिंग चालू है. इस बीच, चंडीगढ़ और पुणे जैसे शहरों ने भी भले ही सीमित शो के लिए अपने तीन-तीन सिनेमाघरों में बुकिंग शुरू कर दी है. एडवांस बुकिंग शुरू होने की वजह से इस फिल्म की चर्चा अब सिर्फ बड़े शहरों में ही नहीं बल्कि छोटे शहरों में भी देखने को मिल रही है.
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, 11 अप्रैल की सुबह 8:00 बजे तक, अकेले रायपुर के PVR सिटी सेंटर में ही आमिर खान की इस फिल्म की 46 टिकट बिक चुके थे. इसके अलावा, अहमदाबाद के PVR पैलेडियम मॉल में 37 बुकिंग और गोरखपुर के INOX ओरियन मॉल में 18 बुकिंग दर्ज की गईं. दिल्ली-NCR और मुंबई के कई सिनेमाघरों में भी औसतन 20-20 टिकट बिक चुके हैं. कुल मिलाकर, फिल्म की असल रिलीज से काफी पहले ही, पूरे देश में 520 से ज़्यादा टिकट बुक हो चुके हैं.
Today Petrol Diesel Price: क्या आज सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? जानें दिल्ली से लेकर मुंबई तक के ताजा दाम
Honey Singh: रैपर हनी सिंह मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं. साइबर पुलिस ने…
Dushyant Kumar Gautam: दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाए जाने पर विवाद के बीच अंकिता…
Kal Ka Rashifal 15 October 2026: जानें मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल.…
Rajasthan Crime: राजस्थान के चुरू से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक…
Union Cabinet Meeting Decisions: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने रेलवे कर्मचारियों…
IPL 2027 से पहले बड़ा खिलाड़ी ट्रेड हुआ है। टी. नटराजन ₹5 करोड़ में सनराइजर्स…