Live TV
Search
Home > हेल्थ > Pregnancy Myth: पपीता और अनानास खाने से गर्भपात होता है? दोनों फलों के सेवन पर डॉक्टर ने दूर किया भ्रम

Pregnancy Myth: पपीता और अनानास खाने से गर्भपात होता है? दोनों फलों के सेवन पर डॉक्टर ने दूर किया भ्रम

Orange Peels Myth-Facts: अक्सर लोगों को कहते सुना होगा कि, पपीता और अनानास खाने से गर्भपात हो जाता है. असल में इसके पीछे की सच्चाई क्या है? आज इसी मिथ को दूर करने के लिए आयुर्वेदिक डॉक्टर शचि श्रीवास्तव, राजकीय आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय लखनऊ से जानते हैं कि क्या वाकई पपीता और अनानास खाने से गर्भपात होता है?

Written By: Lalit Kumar
Last Updated: April 7, 2026 20:16:39 IST

Mobile Ads 1x1

Papaya-pineapple Myth in Pregnancy: भारतीय घरों में सामान्य बीमारियों से बचाव के लिए तमाम नुस्खों को अपनाया जाता है. सोशल मीडिया पर तो इन उपायों की मानो बाढ़ सी ही आ गई हो. इसमें कई घरेलू नुस्खे आपकी सेहत, स्किन और अन्य चीजों के लिए काफी फायदेमंद भी होते हैं. हालांकि, इन उपायों के सही होने के कई वैज्ञानिक तथ्य भी हैं. दरअसल, हमारे समाज में इसी तरह के कई मिथ फैले हुए हैं. ऐसा ही एक मिथ प्रेग्नेंसी में पपीता और अनानास खाने को लेकर भी है. अक्सर लोगों को कहते सुना होगा कि, पपीता और अनानास खाने से गर्भपात हो जाता है. असल में इसके पीछे की सच्चाई क्या है? आज इसी मिथ को दूर करने के लिए आयुर्वेदिक डॉक्टर शचि श्रीवास्तव, राजकीय आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय लखनऊ से जानते हैं कि क्या वाकई पपीता और अनानास खाने से गर्भपात होता है?

प्रेग्नेंसी में पपीता और अनानास खाने से जुड़े मिथ 

Myth- पपीता और अनानास के सेवन से गर्भपात हो जाता है

Facts- डॉक्टर कहती हैं कि, समाज में यह धारणा प्रचलित है कि पपीता और अनानास का सेवन गर्भावस्था के दौरान नुकसानदेह हो सकता है. हालांकि, यह पूरी तरह से सच नहीं है. पपीते और अनानास में कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं, जो न केवल स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं, बल्कि गर्भवती महिलाओं के लिए भी उपयोगी हो सकते हैं. डॉक्टर का कहना है कि सिर्फ कच्चे पपीते का सेवन कुछ महिलाओं के लिए नुकसानदायक हो सकता है, इसका सेवन करने से पहले महिलाओं को डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए. गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को अफवाहों के बजाय डॉक्टर की सलाह माननी चाहिए. गलत जानकारी के कारण वे कई ऐसे फूड्स से परहेज करती हैं, जो वास्तव में उनके लिए फायदेमंद हो सकते हैं. 

Myth- कच्चा और पका पपीता दोनों ही प्रेग्नेंसी में सेफ नहीं

Facts- डॉक्टर कहती हैं कि, पपीते को लेकर किसी भी तरह की अफवाहों में नहीं पड़ना चाहिए. हालांकि, कच्चे पपीते के सेवन से बचना चाहिए. बता दें कि, कच्चे पपीते में पेपेन नामक एक एंजाइम होता है, जो गर्भाशय की मांसपेशियों को उत्तेजित कर सकता है. यह गर्भाशय में संकुचन को बढ़ा सकता है और गर्भपात का कारण बन सकता है. इसी वजह से गर्भवती महिलाओं को कच्चे पपीते के सेवन से परहेज करने की सलाह दी जाती है. हालांकि, पके हुए पपीते का सेवन पूरी तरह से सुरक्षित है.

पपीते खाने के क्या फायदे

  • विटामिन A और C: यह इम्यूनिटी को बढ़ाते हैं और त्वचा को हेल्दी रखते हैं.
  • फाइबर: पाचन तंत्र को सुधारता है और कब्ज की समस्या से राहत देता है.
  • एंटीऑक्सीडेंट्स: शरीर में मौजूद हानिकारक फ्री रेडिकल्स को कम करते हैं.

अनानास खाने के क्या फायदे

  • विटामिन C: यह शरीर को संक्रमण से बचाता है और इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है.
  • मैंगनीज: हड्डियों को मजबूत करता है और ऊर्जा के स्तर को बनाए रखता है.
  • डाइजेस्टिव एंजाइम: पाचन में मदद करता है और गैस की समस्या को कम करता है.
  • इसे भी पढ़ें: अंधविश्वास या साइंस: क्या तुलसी की पत्तियां चबाकर खाने से नाराज होंगे भगवान या इसका है कोई वैज्ञानिक कारण?

कैसे करें सेवन

  • पके पपीते को सलाद या स्मूदी के रूप में खाएं.
  • अनानास के छोटे टुकड़े खाएं या इसका जूस बनाकर पिएं.
  • अधिक मात्रा में सेवन से बचें और हमेशा संतुलित आहार लें.

MORE NEWS