Which Apple eat For Heart: ये सच है कि, फलों का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद है. इन फलों में सेब (Apple) सबसे अधिक पौष्टिक माना जाता है. इसीलिए कहा भी जाता है कि, रोज एक सेब के सेवन से कई बीमारियों से बचा जा सकता है. बाजार में दो तरह के सेब मौजूद होते हैं लाल और हरा. हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं कि, लाल और हरा दोनों ही सेब जितने पौष्टिक होते हैं, उतने ही फायदेमंद भी. हार्ट से जुड़ी बीमारियों में सेव औषधि का काम करता है. अब सवाल है कि आखिर, लाल और हरे में कौन सा सेब शरीर के लिए अधिक फायदेमंद (Healthy) है? सेब सेहत के लिए अधिक फायदेमंद कैसे? सेब खाने का सही तरीका क्या है? दिल के रोगियों के लिए सेब अधिक फायदेमंद क्यों? इन सवालों के बारे में India News को बता रही हैं कैलाश दीपक हॉस्पिटल दिल्ली की सीनियर डाइटिशियन ऋचा शर्मा-
लाल और हरे सेब में बेहतर कौन?
एक्सपर्ट की मानें तो, लाल और हरा दोनों की सेब सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं. दोनों के ही अपने-अपने फायदे हैं. लाल सेब में मीठापन अधिक होता है, इसलिए यह डायबिटीज के रोगियों को खाने से बचना चाहिए. हालांकि, लाल सेब एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है. इसलिए हरे सेब की तुलना में लाल सेब शरीर को स्वस्थ रखने में ज्यादा मददगार साबित होता है. वहीं, हरा सेब फाइबर से भरपूर होता है, इसमें कार्बोहाइड्रेट और शुगर की मात्रा लाल सेब की तुलना में कम होती है. इसलिए हरा सेब डायबिटीज और कब्ज के रोगियों के लिए अच्छा माना जाता है.
रोज सेब खाने से क्या होता हैं?
इम्युनिटी बूस्ट करे: सेब खाने से शरीर की इम्यूनिटी मजबूत होती है. यह डायबिटीज के रोगियों के लिए काफी अच्छा माना जाता है. सेब कई एंटी ऑक्सीडेंट तत्व से भरपूर होता है.
मेंटल हेल्थ सुधारे: हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं कि, अगर रोज सेब खाना शुरू कर दिया जाए तो मस्तिष्क संबंधी समस्याएं होने का जोखिम कम हो जाता है.
वजन घटाए: रोजाना सेब के सेवन से वजन भी कम करने में मदद मिलती है. यह शरीर को डिटॉक्सीफाई करने में भी सहायक है.
कैंसर के जोखिम घटाए: सेब में कैंसर रोधी गुण होते हैं, इसलिए इसके रोजाना सेवन से कैंसर से भी बचा सकता है.
स्टोन और कोलेस्ट्राल घटाए: रोज सेब खाने से गालब्लेडर में स्टोन की समस्या भी दूर हो सकती है. कोलेस्ट्रॉल, अस्थमा, अल्जाइमर के रोगियों के लिए भी यह काफी फायदेमंद है.
दांतों और आखों के लिए फायदेमंद: दांतों और आंखों की रोशनी बढ़ाने में भी सेब फायदेमंद होता है. यह विटामिन सी का भी सबसे अच्छा स्त्रोत है इससे त्वचा और बाल अच्छे होते हैं.
सेब खाने का सही तरीका क्या है?
कच्चे फलों में फाइबर की मात्रा अधिक होती है. ऐसे फलों को खाने से पाचन प्रक्रिया दुरुस्त होती है. इसके अतिरिक्त ह्रदय रोग, पेट और लीवर संबंधित कई रोगों में भी यह फायदेमंद होत है. सेब को छिलके सहित खाने से अधिक फायदा मिलता है. छिलका फाइबर युक्त होता है, जिससे पेट खराब होने की समस्या दूर होती है. यह कमजोरी को भी दूर करने में सहायक है.
हार्ट के मरीजों के लिए सेब अधिक फायदेमंद कैसे
एक्सपर्ट की मानें तो, सेब दिल के रोगियों के लिए रामबाण औषधि है. जिन लोगों को हाई बीपी या हार्ट में ब्लॉकेज जैसी समस्या है, उन्हें रोज एक सेब का सेवन चाहिए. यदि सेब के अर्क को लहसुन, अदरक और नींबू के रस के साथ नियमित एक चम्मच सेवन करें तो हार्ट ब्लॉकेज का खतरा दूर हो जाता है. इसे शुद्ध शहद के साथ सेवन करना चाहिए.