Live TV
Search
Home > हेल्थ > 40 के बाद महिलाएं ज्यादा रोमांटिक क्यों हो जाती हैं? समझिए प्यार के इस चटख रंग के पीछे का साइंस

40 के बाद महिलाएं ज्यादा रोमांटिक क्यों हो जाती हैं? समझिए प्यार के इस चटख रंग के पीछे का साइंस

Why Women Need Romance after 40 age: ये नेचुरल ही है कि, हम 40 के बाद एक युवा की तरह ऊर्जावान तो नहीं रह सकते हैं. लेकिन, रोमांटिक होने के लिए उम्र का कोई पहरा नहीं होता. कहा भी जाता है कि, प्यार किसी उम्र का मोहताज नहीं होता है. कहने का मतलब है कि, 40 की उम्र पार करते ही अक्सर महिलाएं रोमांटिक होने लगती हैं. चौंकिए मत, इसके पीछे भी साइंस है. जानिए, आखिर 40 की उम्र के बाद महिलाओं के जीवन में कैसे आता बदलाव?

Written By: Lalit Kumar
Last Updated: April 8, 2026 08:48:55 IST

Mobile Ads 1x1

Why Women Need Romance after 40 age: सेहतमंद रहने के लिए हेल्दी डाइट से लेकर न जानें हम क्या-क्या करते हैं. लेकिन, विज्ञान कहती है कि हमारे शरीर में एक उम्र तक ही ग्रोथ होती है. जब वह उम्र निकल जाती है तो फिर यह ग्रोथ रुक जाती है. इसलिए एनर्जेटिक रहने में उम्र का भी अहम रोल है. ये नेचुरल ही है कि, हम 40 के बाद एक युवा की तरह ऊर्जावान तो नहीं रह सकते हैं. लेकिन, रोमांटिक होने के लिए उम्र का कोई पहरा नहीं होता. कहा भी जाता है कि, प्यार किसी उम्र का मोहताज नहीं होता है. कहने का मतलब है कि, 40 की उम्र पार करते ही अक्सर महिलाएं रोमांटिक होने लगती हैं. चौंकिए मत, इसके पीछे भी साइंस है. सोचिए, जो रिश्ता वर्षों से जिम्मेदारियों और रोजमर्रा की भागदौड़ में बंधा हुआ था, वही अचानक भावनात्मक नजदीकियों की ओर बढ़ने लगता है. यानी अगर किसी पुरुष की पत्नी 40 की उम्र के बाद अचानक पहले से ज्यादा स्नेह दिखाने लगे, तो ज्यादा सोचिए नहीं. क्योंकि, ये नेचुरली ही भावनात्मक जुड़ाव है. अब सवाल है कि आखिर 40 की उम्र के बाद महिलाओं के जीवन में कैसे आता बदलाव? 40 की उम्र के बाद महिलाओं के रोमांटिक होने का साइंस क्या है? आइए जानते हैं इस बारे में-

40 की उम्र के बाद महिलाओं में कैसे आता है बदलाव

विज्ञान की दृष्टि से देखें तो, 40 प्लस में बढ़ने के साथ महिलाएं मेनोपॉज की ओर बढ़ने लगती हैं. वह लाइफ में पूरी सेटल हो चुकी हैं. वे और उनका लाइफ पार्टनर पूरी तरह एक दूसरे के पूरक बन चुके होते हैं. बच्चे बड़े हो चुके होते हैं और पारिवारिक जिम्मेदारियों का बोझ पहले जितना नहीं रहता है. ऐसे समय में महिलाओं के पास खुद को समझने और अपनी भावनाओं पर ध्यान देने का मौका मिलता है. ऐसे में वे केवल मां या परिवार की देखभाल करने वाली भूमिका तक सीमित नहीं रहना चाहतीं, बल्कि एक साथी के रूप में भी अपने रिश्ते को महसूस करना चाहती हैं.

40 की उम्र के बाद शरीर में आता बड़ा हार्मोनल चेंज

40 के बाद महिलाओं की बॉडी में एक बार फिर बड़ा हार्मोनल चेंज होता है. इससे उनकी ऊर्जा पर भी असर पड़ता है. चिकित्सकीय दृष्टि से देखा जाए तो 40 की उम्र के आसपास महिलाओं के शरीर में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन जैसे हार्मोन में उतार-चढ़ाव भावनाओं को ज्यादा गहरा बना देता है. इस अवस्था में भावनात्मक जुड़ाव की इच्छा बढ़ जाती है और अपने जीवनसाथी के साथ नजदीकी महसूस करने की चाह स्वाभाविक हो जाती है. यही कारण है कि इस उम्र में रोमांस पहले से ज्यादा दिखाई देने लगता है.

40 के बाद खुद के लिए जीने की होती है चाह

कई महिलाएं इस दौर में यह महसूस करती हैं कि उन्होंने अपने जीवन का बड़ा हिस्सा दूसरों के लिए समर्पित कर दिया. बच्चों की परवरिश, घर की जिम्मेदारियां और सामाजिक अपेक्षाओं के बीच वे खुद को कहीं पीछे छोड़ देती हैं. 40 की उम्र के बाद जब उन्हें थोड़ा खाली समय और मानसिक सुकून मिलता है, तो वे अपने रिश्ते को फिर से महत्व देना शुरू करती हैं. पति उनके लिए सबसे सुरक्षित और भरोसेमंद साथी बन जाता है, जिसके साथ वे खुलकर अपनी भावनाएं साझा करना चाहती हैं.

रिश्ते में फिर से ताजगी का एहसास

कई शोध में दावा किया गया है कि अगर परिवार में खुशी और आनंद हो, महिला के जीवन में आनंद हो तो कई दफा वह इस उम्र में भी काफी ऊर्जावान फील करती हैं. उनकी ऊर्जा कई बार किसी युवती की तरह होती हैं. बशर्ते उनको यह फील होना चाहिए कि उनको लाइफ ने हर चीज दिया है. यही वजह है कि, इस उम्र में कई दंपती एक-दूसरे के साथ समय बिताने की नई योजनाएं बनाने लगते हैं. साथ घूमना, बातचीत करना और बिना किसी दबाव के साथ रहना उन्हें पुराने दिनों की याद दिलाता है. यह बदलाव किसी असामान्य व्यवहार का संकेत नहीं, बल्कि रिश्ते की परिपक्वता को दर्शाता है, जहां प्यार दिखावे से आगे बढ़कर समझ और अपनापन बन जाता है.

इस बदलाव को पति कैसे समझें

अगर पत्नी 40 की उम्र के बाद ज्यादा स्नेह और अपनापन दिखा रही है, तो इसे संदेह की नजर से देखने की जरूरत नहीं है. यह उसके जीवन में आ रहे मानसिक और शारीरिक बदलावों का स्वाभाविक परिणाम है. ऐसे समय में पति का समझदार और सहयोगी होना रिश्ते को नई ऊर्जा दे सकता है. यह दौर दोनों के लिए एक-दूसरे को फिर से जानने और करीब आने का अवसर बन सकता है.

MORE NEWS